Posts

चार मुख्यमंत्री देने वाले पौड़ी से हुआ सबसे अधिक पलायन

Image
देहरादून– उत्तराखंड प्रदेश का  यह दुर्भाग्य रहा कि  जिस जनपद में  सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री  अभी तक दिए हैं  उसी जनपद  से  सबसे ज्यादा पलायन हुआ है  जिसकी रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग द्वारा पौड़ी की सिफारिश रिपोर्ट को जारी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पलायन रोकने व जनपद में विकास को सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसका विश्लेषण सिफारिश रिपोर्ट में किया गया है। सबसे अधिक पलायन प्रभावित जनपद पौड़ी के बाद क्रमशः अल्मोड़ा व अन्य जिलों का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने ग्रामीण विकास की दृष्टि से 3600 करोड़ की योजना बनाई है, जिसे भारत सरकार ने भी संस्तुति दे दी है। यह ऋण व्यवस्था है जिसमें 80 राज्य  तथा 20 केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता था। अब इसे 60 व 40 कर दिया गया है।राज्य सरकार जल्द ही ग्रामीण विकास की दृष्टि से तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एक बड़ी कार्य योजना लॉन्च करेगी। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की यह सिफारिश रिपोर्ट आयोग की व...

छेड़खानी करने वाला शाहरुख गिरफ्तार

Image
देहरादून– सहसपुर थाने में एक युवती रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिन के समय मे वह अपने घर पर अकेली थी कि तभी तीन लड़के सैफी ,शाहरुख और शहनवाज जबरदस्ती उसके घर मे घुस आए और मेरे साथ मारपीट एवम अश्लील हरकतें की गई तब मैंने शोर मचाया तो तीनों वहां से भाग गये। इस तहरीर पर थाना सहसपुर ने धारा 452/354/509 भादवि पंजीकृत किया। तभी से तीनों अभियुक्त गिरफ्तारी के होने के कारण फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्त्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा अपन्स मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी की गई घटना में विगत तीन माह से फरार चल रहे शाहरुख पुत्र शकील निवासी ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष। (काम ड्राइवरी करता है।)और शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला चौहनान थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार हाल ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहदून उम्र 23 वर्ष। (नाई का काम करता है।)को शंकरपुर से गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

जल्द ही होगी होमगार्डस की नई भर्तियां

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में जल्द ही 1111 पुरूष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले होमगार्डस जवानों के आश्रितों हेतु कल्याण कोष में आवंटित धनराशि में वृद्धि की स्वीकृति दी है।होमगार्डस एंव नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्डस निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि होमगार्डस के जवान मेहनत, लगन व निष्काम भावना से शान्ति, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बोर्ड की परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कुशलता से निभा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटन, चारधाम यात्रा, वनाग्नि नियंत्रण भी सहयोग कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु होमगार्डस व नागरिक सुरक्षा संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डय...

नीदरलैंड के डेलिगेट्स का आजीविका परियोजना क्षेत्रों का भ्रमण

Image
टिहरी–नीदरलैण्ड्स की वीमेन आँन विंग्स संस्था के मैनेजिंग डाइरेक्टर प्रबंध निदेशक रोनाल्ड वॅन हॅट हाॅफ तथा उनके वरिष्ठ बिजनेस कंसल्टेंट शशांक तेवतिया द्वारा उत्तराखण्ड राज्य का भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण का उद्देश्य राज्य सरकार एवं परियोजना द्वारा पर्वतीय क्षेत्र के लोगों विशेषकर महिलाओं को सशक्त करने हेतु जमीनी स्तर पर किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेना था।उन्होंने जनपद टिहरी के आइफैड सहायतित एकीकृत आजीविका परियोजना क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों से मुलाकात की। उक्त भ्रमण का उद्देश्य सामुदायिक संस्थाओं का क्षमतावर्द्धन करने हेतु राज्य सरकार के साथ भागीदारी की संभावनाओं को चिन्हित करना था। इस दौरान रोनाल्ड विकासखण्ड, जनपद और राज्य स्तर पर इन सामुदायिक संस्थाओं द्वारा संचालित और उनके ही द्वारा प्रबंधित हिलाँस आउटलेट्स और कलेक्शन सेंटर्स पर भी गये। उनके द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की पहलों जैसे खेतों की सुरक्षा हेतु चेन लिंक्ड फैंसिंग, बंजर भूमि पर बनाये गये फार्म मशीनरी बैंक का व्यावसायिक माॅडल और छंटाई, ग्रेडिंग तथा पैकेजिंग इकाइयों को भी देखा ...

भारत की पहली ब्रेललिपि में प्रकाशित पुस्तक...

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में डॉ0 सुजाता संजय द्वारा रचित पुस्तक ’’महिला दर्पण’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक देवनागरी तथा ब्रेल दोनों ही लिपियों में लिखी गई है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं तथा विशेष रूप से दृष्टिबाधित महिलाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहना चाहिए। राज्यपाल बेबी रानी  मौर्य ने कहा कि कई बार समय पर जानकारी न होने के कारण छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी हो जाती हैं। एक स्वस्थ स्त्री, स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र का आधार होती है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकाशित पुस्तक ‘‘महिला दर्पण’’ दृष्टिबाधित महिलाओं सहित सभी आम महिलाओं के लिये भी कारगर सिद्ध होगी।   डाॅ सुजाता द्वारा बताया गया कि यह भारत की पहली ब्रेललिपि में प्रकाशित पुस्तक है जिसको ‘‘इंडिया बुक आँफ रिकार्ड’’ व ‘‘इंटरनेशनल बुक आँफ रिकार्ड’’ में एक कीर्तिमान के रुप मे सम्मिलित किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से सामान्...

राजकुमार संतोषी खोलना चाहते हैं दून में फिल्म स्टूडियो

Image
देहरादून–बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे। फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी। वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए वल्र्ड मार्केट खोल सकता है। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए  लोकेशन की अपार विविधता है।यहां कई ऐसे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु फिल्म पॉलिसी को अपडेट किया जा रहा है।शीघ्र ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण हेतु सब्सिडी, सुविधाएं, अन्य छूटे व कानून व्यवस्था का सह...

दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

Image
देहरादून–विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईवीएच), एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम  में संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर टेलर फे्रम एक परिचय पर बे्रल में लिखी पुस्तक का विमोचन, संस्थान की हिन्दी वेबसाईट एवं टेबल कलैण्डर का विमोचन तथा वाणी अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवसुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस रावत ने छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि संस्थान के छात्रों ने प्रमाणित कर दिया कि दिव्यांगता किसी भी सफलता में बाधक नही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए दिव्यांगजनों को लाभान्वित  होने का सुझाव दिया। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डाॅ दीपक भट्ट  कुल सचिव श्री देवभूमि विश्वविद्यालय ने भी दिव्यांगजनों की प्रस्तुति को सराहनीय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में देश के ...