Posts

नदी किनारे मिली लाश

Image
देहरादून–कन्ट्रोल रुम के माध्यम से  करीब 11.10 बजे थाना रायपुर को सूचना मिली कि धन्याडी धर्मकांटा के पास नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है,सूचना पर तत्काल संजय मिश्रा उप निरीक्षक रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे , मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेश गैरोला पुत्र स्व0 उमादत्त गैरोला निवासी शमशेर गढ थाना रायपुर उम्र 38 वर्ष के रुप मे हुयी, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ध्याड़ी मजदूरी का कार्य करता था। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारीयों को घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये मौके पर एफ0 एस0एल0 की टीम को बुलाकर घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। एफ0एस0एल0 की टीम द्वारा प्रारम्भिक जाँच में बताया कि मृतक के सर पर भारी वस्तु से चोट कारित की गयी है। व मृतक के सर पर चोट के निशान है, सम्भवतया मृतक के सर पर वार कर उसकी हत्या कि गयी है,  पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों को गठित कर आसपास क्षेत...

मैड ने किया गंदी दीवार का कायाकल्प

Image
देहरादून–शहर की दीवारों का कायाकल्प करने के अपने अभियान को जारी  रखते हुए, देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने हाल ही में परेड ग्राउंड की एक पोस्टरों से सनी दीवार का कायाकल्प किया।छात्रों ने इस बार देहरादून के स्ट्रीट फ़ूड के एक बहुत ही प्रसिद्ध पहलू - 'मोमो और चाय' को दर्शाने का प्रयास किया। शहर से पहाड़ियों के दर्शनीय दृश्यों के साथ साथ चाय और मोमोज के अनुभव को हाइलाइट करने के लिए मैड के स्वयंसेवियों ने पृष्ठभूमि में पहाड़ियों के साथ मोमोस चित्रित किये।करीब 15 स्वयंसेवियों ने इस 4 दिन लंबे अभियान में भाग लिया। क्योंकि स्कूल अभी खुले हैं, तो छात्रों ने रोज़मर्रा के शेड्यूल में से समय निकाल कर इस दीवार का पर चित्रकारी करी। मैड के सदस्य आने वाले समय में परेड ग्राउंड की सभी दीवारों का इसी प्रकार कायाकल्प करना चाहते हैं। अभियान में श्रेया, उत्कर्ष, आर्ची, कुनाल, आदि  ने भाग लिया।

राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर चौतरफा दबाव

Image
नई टिहरी – राम मंदिर निर्माण को लेकर अभी कुछ दिन पहले अयोध्या में वाराणसी में और नागपुर में जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार को साधु संतों और  मोहन भागवत ने राम मंदिर पर अध्यादेश लाने का दबाव बना रही है वहीं अब उत्तराखंड में भी विश्वहिंदू परिषद द्वारा चम्बा में आयोजित शंखनाद रैली में सन्तों ने केंद्र सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने का आव्हान किया। बुद्धवार को चम्बा के वीसी गब्बर सिंह चौक पर आयोजित शंखनाद रैली का उद्दघाटन संत अद्वेतानन्द सरस्वती एवं गौरांग रघु ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले राक्षसी प्रवृति के है।राम मंदिर हिंदूओ की आस्था से जुड़ा है।उच्चतम न्यायालय  ने राम मंदिर निर्माण की सुनवाई को महत्व नहीं दिया गया इसलिए सन्तों का धर्मादेश यही है कि सरकार को संसद में कानून बना कर राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रस्थत करना चाहिए। इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री हरि शंकर एवं मठ मंदिर के क्षेत्रीय अधिकारी आचार्य कमल ने कहा कि जहां  आतंकवादियों की सुनवाई के लिए आधी रात्री को उच्चतम न्यायालय ख...

लोकसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन का होगा इस्तेमाल

Image
देहरादून–लोकसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या जावलकर की अध्यक्षता में वीवीपैट उपयोग का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को ईसीआईएल के इंजीनियरों विशेषज्ञों द्वारा वीवीपैट के उपयोग की सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक जानकारी दी गयी। विशेषज्ञों द्वारा वीवीपैट को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट से जोडने का व्यवहारिक ज्ञान देते हुए वीवीपैट की बारीकियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कारायी गई।ईसीआईएल के राज्य समन्वयक मार्वा, इंजीनियर जेएस जलाल, रीतुराज, खरेश यादव द्वारा मताधिकार में वीवीपैट के साथ ईवीएम संचालन की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.षणमुगम, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास, तथा सचिवालय के अपर सचिव, उप सचिव, अनुसचिव सहित समस्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं को केंद्र में रखकर निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम व समावेशी बनाए जाने के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड सौजन्या की अध्यक्षता में ग...

काम की बात पिछड़ी जाति के बेरोजगार...

देहरादून–सहायक सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने प्रेस नोट जारी कर अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय के अन्तर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जाति के बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता कम से कम इन्टरमीडिएट हो और हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण हों को टंकण व्यवसाय छ माह  एवं आशुलिपिक व्यवसाय का 1 वर्ष का निःशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 28 दिसम्बर 2018 तक आवेदन पत्र इस कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर भरने के उपरांत जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 31 दिसम्बर 2018 को प्रातः 11 बजे शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र, क्षेत्रीय  सेवायोजन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी को समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। 

डीएल और आरसी की चिंता छोड़ो

Image
देहरादून–उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था   अशोक कुमारव ने बताया कि अब गाड़ी चलाते समय आपको ड्राईविंग लाईसेन्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पोल्यूसन सर्टिफिकेट साथ लेकर चलने की जरुरत नहीं है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 में संशोधन किये है। इससे वाहन चालक अपना ड्राईविंग लाईसेन्स व अन्य सभी दस्तावेज इलेक्ट्रानिक रुप में डिजी लॉकर में रखकर दिखा सकते है। अशोक कुमार द्वारा केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 में हुए इस संशोधन के सम्बन्ध में सभी जनपद प्रभारियों को अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया है। इस संशोधन में ड्राइविंग लाइसेंस ,   गाड़ी के रजिस्ट्रेशन कागजात ,   बीमा और प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी शामिल है। इसके लिए चालक केंद्र सरकार के DigiLocker   जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। इस वेब सेवा के जरिये आप जन्म प्रमाण पत्र , पासपोर्ट ,   शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। आधार का नंबर फीड कर आप डिजीटल...

दून में देश का पहला स्टेट डाटा सेन्टर ....

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में देश के पहले एचसीआई टेक्नोलाॅजी स्टेट डाटा सेन्टर का उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा विकसित यह 3-टियर राज्य डाटा सेन्टर है। यह 100 प्रतिशत साफटवेयर आधारित हाईपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) तकनीक युक्त देश का पहला डाटा सेन्टर है। इसमें 105 टैराबाईट फार्म है जिसे कि 12 पेटाबाईट तक विस्तारित किया जा सकता है। इसमें सभी नागरिक केंद्रित सेवाओं  की उपलब्धता है। आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आईटीडीए में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य में स्टेट डाटा सेन्टर को निश्चित समय सीमा से पूर्व कुशलतापूर्वक स्थापित करने के लिए राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी परियोजनाओं को निश्चित समय सीमा के भीतर आरम्भ व समाप्त करना आवश्यक है। हमें इस तरह की व्यवस्था विकसित करनी होगी की सरकारी काम निश्चित समय सीमा में पूरे हो। इससे हमारे सिस्टम की कमियां भी दूर होगी। प्रयास किए जा रहे है कि हर विभाग के बजट का एक निश्चित भाग आ...