Posts

एक किलोग्राम चरस के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून–नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पल्सर 220 सीसी नंबर यूके 07 बी0क्यू0 2538 सवार को रोका गया, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस टीम को देखकर वापस देहरादून की ओर मुड़ने लगे। जिनको पुलिस टीम की तत्परता से रोक लिया गया तथा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने पास अवैध चरस होना बताया  गया।  क्षेत्राधिकारी  ऋषिकेश के समक्ष एनडीपीएस के प्राविधानों के अंतर्गत नाम पता पूछ कर अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र मुकंद लाल निवासी ग्राम मझौली थाना नौगांव जिला उत्तरकाशी हाल निवासी चुक्कूवाला थाना कोतवाली देहरादून के पास से 444 ग्राम अवैध चरस तथा दूसरे व्यक्ति चयन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी कोर्ट गांव मोड़ी जिला उत्तरकाशी हाल निवासी सहस्रधारा रोड तपोवन देहरादून के पास से 474 ग्राम अवैध चरस के साथ  01 मोबाइल व 07 सिम कार्ड बरामद हुये।  अवैध चरस बरामदगी के आधार पर थाना रानीपोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 86/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम संदीप व  मुकदमा अपर...

पार्षद प्रत्याक्षी का ही मतदाता सूची में नाम हटा

Image
देहरादून–नगर निगम के वार्ड संख्या 64 के निकाय चुनाव की मतदाता सूचि में पार्षद प्रत्याक्षी दीप्ति रावत बिष्ट ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मतदाता सूची में नाम न होने पर निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौपा है। दीप्ति रावत बिष्ट ने बताया की उनका नाम मतदाता सूचि से राजनीतिक षड़यंत्र के तहत गायब किया गया है। जिसके लिए उन्होंने निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट को ज्ञापन सौपा है। बता दें कि नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 65, जहाँ से उन्होंने पार्षद पद हेतु नामांकन किया था वही उनका जन्मस्थान है। उनके आस पास के सभी घरों के निवासियों का नाम मतदाता सूचि में है जबकि उनके घर से बी एल ओ का घर मात्र 5 घरों की दूरी पर है, और इसी गाँव में होने की वजह से वह उन्हे बचपन से जानता है। इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूचि से गायब है। दीप्ति रावत ने कहा कि वह 20 वर्षो से इसी क्षेत्र में सामजिक कार्य कर रही  और बड़े-छोटे राजनीतिक दलों से दूरी बनाते हुए शराब-खनन व भू माफिया के कुत्सित इरादों के खिलाफ आंदोलनरत रही। इसीलिए क्षेत्र के नागरिको ने उन्हे चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसकी पुष्टि...

जनता ने त्रिवेंद्र सरकार को दिया संदेश

Image
देहरादून– उत्तराखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव  से मोदी सरकार की 2019 की तैयारी को लेकर उत्तराखंड में लगी उम्मीदों को निकाय चुनावों के नतीजों से गहरा झटका लगा है।देवभूमि उत्तराखंड के  मतदाता पर अमूमन चुनावी लहरों का असर कम ही रहता है लेकिन यहाँ का मतदाता हर मतदान में अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय जरूर देता है।राज्य के निकाय चुनावों के नतीजों में मतदाताओं के बड़े रोचक फैसले सामने आये हैं। वैसे तो पूरे राज्य भर में ऐसी तस्वीर देखने को मिलेगी लेकिन हम अगर इन चुनिंदा क्षेत्रों में नज़र डालें तो ये बात स्वतः स्पष्ट हो जाएगी कि जनता ने त्रिवेंद्र सरकार को क्या संदेश दिया है और क्या  समझने का प्रयास किया है। प्रदेश भर के कुल नतीजों में मतदाताओं का एक संदेश तो स्पष्ट है कि वो भाजपा से खुश नही है और दूसरी ओर कांग्रेस ये गलतफहमी न पाल ले कि मतदाताओं का उनकी ओर रुझान है। बड़ी संख्या में निर्दलीयों पर भरोसा जता कर मतदाताओं ने देवभूमि को माफियाओं, ठेकेदारों और दलालों से बचाने की गुहार की है।रानीखेत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सीट पर हुई हार को किसी चुनावी विशेषज्ञ से पूछने की आवश्...

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए

Image
चमोली–विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के  कपाट 3 बजकर 21मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ बंद हुऐ। 16 नवंबर से कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजायें शुरु हुई।पंच पूजाओं में सर्वप्रथम 16 नवंबर श्री गणेश जी के कपाट बंद हुए।तत्पश्चात 17 नवंबर आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हुए।  18 नवंबर खड्ग पुस्तक पूजन एव कल 19 नवंबर दिन में लक्ष्मी जी का आवह्वान हुआ था तथा मंगलवार को 3 बजकर 21 मिनट  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिये। कपाट बंद होते समय रावल द्वारा भगवान बदरीविशाल को माणा गांव से अर्पित घृत कंबल ओढ़ाया जाता है,  भगवान को शीत से बचाव हेतु सदियों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। बुधवार को  प्रात: आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी जोशीमठ, श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी।बुधवार को योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर प्रवास के पश्चात गुरूवार को दोपहर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी जबकि श्री उद्वव जी एवं श्री कुबेर जी की शीतकाल में पांडुकेश्वर में प्रवास करते हैं। इसी के स...

मुख्यमंत्री ने कि स्वर्गीय अनंत कुमार की अस्थि विसर्जन

Image
हरिद्वार–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हर की पैड़ी, हरिद्वार में स्वर्गीय अनंत कुमार, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री की अस्थि गंगा के जल में विसर्जन की में। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनंत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत कुमार उत्तराखण्ड के सच्चे शुभचिंतक थे। उत्तराखण्ड के लिए वे काफी कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि उत्तराखण्ड सरकार से जो भी प्रस्ताव उनके मंत्रालय को भेजे जाएंगे, उन प्रस्तावों को स्वीकृति देने में उन्हे बडी खुशी होगी।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  स्वर्गीय अनंत कुमार के उत्तराखण्ड दौरे का स्मरण करते हुए कहा कि इस वर्ष जुलाई माह में डोईवाला में सिपेट का उद्घाटन स्वर्गीय अनंत कुमार द्वारा किया गया था। सिपैट डोईवाला उत्तराखण्ड को उनकी एक बड़ी देन है। इस दौरान उत्तराखण्ड को आईडीपीएल की 833 एकङ भूमि निःशुल्क देने, डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट, सितारगंज में प्लास्टिक मेडिकल डिवाईसेज पार्क व उत्तराखंड में जेनेरिक दवाओं के 100 अतिरिक्त केन्द्र की स्वीकृति, उनका उत्तराखण्ड के प्रति विशेष...

टीबी को प्रदेश नहीं देश से समाप्त किया जाए

Image
  देहरादून– भारत सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन हेतू चलाये जा रहे संशोधित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में पहली एसटीएफ टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ0 वी0सी0 काला ने शिरकत की,  कार्यक्रम के उद्वघाटन सत्र में उत्तराखण्ड राज्य टास्क फोर्स की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 सुरेखा किशोर द्वारा विभिन्न मेडिकल कालेजों में चलाई जा रही गतिविधियों तथा भावी रणनीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा प्रदेश में टीबी उन्मूलन हेतू मेडिकल कालेजों में सक्रिय सहभागिता को और सुनिश्चित करने के लिए जोर दिया गया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 वी0सी0 काला के बताया कि यह हर्ष का विषय है इस समय आगामी 17-18 दिसम्बर को एम्स ऋषिकेश में जोनल टास्क फोर्स के उत्तरी भाग का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें उत्तर भारत के समस्त मेडिकल कालेज व अन्य संस्थान से लगभग 200 लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुड़ना होगा।   सम्मेलन के दौरान वर्तम...

नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले गिरफ्तार

Image
सहसपुर – एक व्यक्ति ने थाना सहसपुर पर सूचना अंकित कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जाँच  शुरू की गई इस पर  दून के आईएसबीटी  से अपहरणकर्ता अभियुक्त रविन्द्र उर्फ लक्की के कब्जे से लड़की को बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की  एवम अभियुक्त रविन्द्र को अंतर्गत धारा 363/366/376 भादवि एवम 5/6 पोस्को एक्ट में गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने पीड़िता से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये की अब से लगभग डेढ़ माह पूर्व पीड़िता के साथ आदित्य सकलानी नामक लड़के ने दोस्ती करनी चाही लेकिन पीड़िता द्वारा उससे दोस्ती करने के लिए मना कर दिया तो वह इस बात से बहुत नाराज हो गया और एक दिन सांय को पीड़िता जब अपने घर से सामान लेने बाजार जा रही थी तो रास्ते मे मौका देखकर अपने अन्य 03 साथी अभिनव. जोगिंदर एवम राहुल राणा के साथ मिलकर कार में पीड़िता का अपहरण कर एक बन्द पड़ी फैक्ट्री के अंदर ले जाकर चारो ने बारी बारी पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया और अपने मोबाइल से कुछ फोटो आ...