Posts

बस खाई में गिरी 14 यात्रियों की मौत, 14 यात्री घायल

Image
उत्तरकाशी– उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खाई से गिर कर बस यमुना नदी में जा गिरी। उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से 14 यात्रियों की मौत हुई है। जबकि 14 यात्री घायल हैं। घायलों को डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा आज करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। निजी कंपनी की बस सुबह जानकी चट्टी से बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस  तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया।सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ। चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए। खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। बस में 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने...

दून में ईगास की धूम,खूब खेला लोगों ने भैलो

Image
देहरादून–पर्वतीय सांस्कृतिक समिति इंद्रानगर द्वारा  विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी उत्तराखंड के पारंपरिक उत्सव ईगास पर "बगवाल सांस्कृतिक संध्या" (भैलो नाइट्स) का आयोजन किया गयाI  कार्यक्रम की शुरुवात में इंदिरा नगर से सीमद्वार तक मसाल जुलूस निकाला गया। साथ मे इस अवसर पर उत्तराखंडी परम्परा से जुड़े अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमे लगभग विलुप्त हो चुकी भैलो क्रीड़ा प्रमुख रही। इसके अतिरिक्त  महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वस्त्र पहन कर चोंफेला व कई अन्य पहाड़ी नृत्य भी किये। मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी मदन दूकलान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। समिती के अध्यक्ष समीर मुंडेपी ने कहा कि उत्तराखंड की विरासत व सांस्कृतिक धरोहर को संजोने, संवारने व पुनर्जीवित करने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पे  संस्था में महासचिव आशीष निराला ,मंच का संचालन कर्ता गिरीश सनवाल एवं भारती पाण्डेय के अलावा सुरेंद्र रावत, सोनल वर्मा,रामेंद्र कोटनाला,कुलानंद घनसाला, हेमंत जुयाल,नीलम डौंडियाल, सुलोचना भट्ट, कमल देवराडी,...

वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

Image
देहरादून–राज्य में वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम एवं इनसे सम्बन्धित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एस0टी0एफ0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अभियुक्त सुनील पुत्र किशन सिंह उर्फ मैला निवासी ग्राम बाड़ाडांडा (जवाड़ी खत्ता) पो0-बांडा थाना-धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल (उम्र 21 वर्ष) को रानीखेत रोड़, थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा 07-जनवरी 18 को अभियुक्त हरीष चन्द्र आर्या निवासी ग्राम- बाड़ा डांडा, पोस्ट-बाड़ा, पौढ़ी गढ़वाल को एक गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बन्ध में वन विभाग द्वारा वाद संख्याः 100/2018 धारा 2/9/39/40/44/50/51/52 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बरामद गुलदार की खाल को सुनील पुत्र किषन सिंह निवासी उपरोक्त व उसके साथियों से लाया था। जिसे फलस्वरूप सुनील पुत्र किशन उपरोक्त की गिरफ्तारी सुनिष्चित किये जाने हेतु वन विभाग द्वारा न्यायालय सी0जी0एम0 रामनगर से एन0बी0डब्ल्यू जारी किया गया था। एस0टी0एफ0 द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त सुनील पुत्र किशन उप...

प्रोफेसर नौटियाल को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

Image
देहरादून – दून विश्वविद्यालय के कुलपति डा. चंद्रशेखर नौटियाल को उत्तराखंड महापरिषद की ओर से जैविक विज्ञान एवं जैविक प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। पर्वतपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तराखंड महापरिषद ने लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव – 2018 का आयोजन किया। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. नौटियाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार के साथ दिए गए प्रशस्ति पत्र में डा. नौटियाल के शोधकार्यों के उत्कृष्ट सामाजिक और आर्थिक प्रभाव होने की बात कही गई है। डा. नौटियाल ने कई महत्वपूर्ण शोध किए है, जिनका व्यापक व्यवसायिक और सामाजिक प्रभाव रहा है। डा. सी.एस. नौटियाल दून विवि के कुलपति का पद ग्रहण करने से पूर्व, राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान, लखनऊ के निदेशक रहे हैं। प्रोफेसर नौटियाल कई प्रतिष्ठित अकादमियों के सदस्य भी रहे हैं, जिनमें इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, नई दिल्ली, नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इलाहाबाद, नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, नई दिल्ली शामिल है। क...

कांग्रेस ने भा ज पा पर लगाया ,आचार संहिता उलंघन का आरोप

Image
देहरादून –  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकारी सम्पत्तियों के दुरूपयोग के साथ-साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून को सौंपे शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन पर कार्रवाई की मांग की हैं  कांग्रेस  प्रतिनिधिमण्डल ने कहा है कि उत्तराखण्ड प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है तथा चुनाव आचार संहिता के दृष्टिगत सरकारी सम्पत्तियों पर बैनर, होर्डिंग्स आदि लगाया जाना सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन हैं  कांग्रेस  प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून में राजपुर रोड़ सहित सभी सड़कों पर स्थित सरकारी सम्पत्ति पर होर्डिंग, बैनर लगाये गये हैं जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन है। संज्ञान में आया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी इण्डियन आॅयल जो कि भारत सरकार का उपक्रम है, द्वारा निकाय चुनावों को प्रभावित करने की दृष्टि ...

श्री बदरी धाम के कपाट 20 नवंबर को होंगे बंद

Image
चमोली–पंच पूजायें हुई शुरु श्री उद्धव जी ,श्री कुबेर जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी  21 नवंबर को प्रातः करेंगी प्रस्थान ।गोपेश्वर:विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के  कपाट  20 नवंबर शांयकाल 3 बजकर 21मिनट पर बंद होंगे। आज 16 नवंबर से कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजायें शुरु हो जायेगी ।पंच पूजाओं में सर्वप्रथम आज श्री गणेश जी के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई,और गणेश जी के कपाट बंद हो जायेंगे। तत्पश्चात कल 17 नवंबर आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे।18 नवंबर खड्ग पुस्तक पूजन एवं19 नवंबर दिन में लक्ष्मी जी का आवह्वान तथा 20 नवंबर  शांयकाल 3 बजकर 21 मिनट  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिये जायेंगें। कपाट बंद होते समय रावल जी द्वारा भगवान बदरीविशाल को माणा गांव से अर्पित घृत कंबल ओढ़ाया जाता है,  भगवान को शीत से बचाव हेतु सदियों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है।21 नवंबर प्रात: आदि गुरु  शंकराचार्य जी की गद्दी जोशीमठ, श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी।21 नवंबर योगध्या...

गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दो को पकड़ा

Image
 ऋषिकेश–निकाय चुनाव के मद्देनजर,मद्य-निषेध क्षेत्र में अपराधियों एवं नशा तस्कर के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत लाखों रुपए के अवैध 70 किलो गांजा(भांग पत्ती) के साथ दो शातिर तस्कर अभियुक्त मय लग्जरी गाड़ी टाटा सफारी न० UK07-AB-5661 मे गिरफ्तार,कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र मे चैकिंग स्थान- परशुराम चौक,आईडीपीएल सिटी गेट,श्यामपुर रेलवे फाटकफाटक, जंगलात बैरियर पर चिन्हित कर लगातार चेकिंग चल रही हैं,इसी दौरान पुलिस द्वारा 6 पेटी अंग्रेजी शराब परशुराम चौक के पास वाहन BEAT तथा 25 पेटी अंग्रेजी शराब मारका अरुणाचल प्रदेश को जंगलात बैरियर के पास इंडिगो वाहन में पकड़ी थी।पुलिस टीम द्वारा वर्तमान नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अपराधियों एवं आने जाने वाले संन्दिग्ध वाहनों , व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा श्यामपुर फाटक पर लग्जरी गाड़ी टाटा सफारी वाहन संख्या UK07-AB-5661 को चेकिंग के लिए रोका तो चालक चालक ने अचानक पुलिस टीम को देख कर गाड़ी वापस मुड़ने की कोशिश की  जिस पर उक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रोक लिया वाहन को चेक करने पर उसके अंदर व गाड़ी की सी...