Posts

कांग्रेस कमेटी ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह  महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा दृष्टि पत्र  समिति के अध्यक्ष    पूर्व विधायक नवप्रभात ,दृष्टि पत्र  समिति के संयोजक एवं   पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट  उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना  ने नगर निगम चुनाव के दृष्टि पत्र को जारी किया अपने इस   दृष्टि पत्र के    माध्यम से उत्तराखण्ड की राज्य सरकार से यह अपेक्षा करती है कि राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों हेतु:- 1 उत्तराखण्ड के महानगरों/नगरों का नियोजित विकास हो।   2. राज्य के महानगरों/नगरों में सफाई व्यवस्था के लिए मानकों के अनुसार आबादी के अनुपात में निकायों में सफाई कर्मचारी हों।   3. महानगरों/नगरों में सफाई व्यवस्था के लिए आधुनिकतम उपकरण हों व मैदान तथा पर्वतीय नगरों में वहां की भौगालिक स्थितियों के अनुरूप सफाई का प्रबन्धन हो।   4. महानगरों/नगरों के लिए साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु एक महायोजना बने जिसके तहत ट्रेचिंग ग्राउण्ड, प्रोसेसिंग प्लांट इस प्रकार के हों जो अगले दो-त...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

Image
ऋषिकेश–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश में एनाटाॅमिकल सोसायटी आफॅ इंडिया के 66वें राष्ट्रीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘नेटकाॅम-66’’ की पुस्तिका का विमोचन भी किया। एनाटाॅमिकल सोसायटी आॅफ इंडिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि एम्स में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों व विदेश से आए एनाटाॅमी के विशेषज्ञ अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। जो आने वाले समय में चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी के लिए मजबूत आयाम बनेगा। जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इन विशेषज्ञों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सम्मेलन से भावी चिकित्सकों को लाभ मिलेगा। एनाॅटोमी विभाग एम्स ऋषिकेश में चिकित्सा से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिये जा रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस सम्मेलन में  चिकित्सा से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर 400 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एम...

भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि

Image
देहरादून– प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रत भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय  अध्यक्ष, भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।    इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि अनेक भाषाओं के ज्ञाता मौलाना अब्दुल कलाम आजाद भारतीय स्वतंत्रता अभियान के वरिष्ट नेता थे जोे स्वतंत्रता आन्देालन के अभियान में आगे बढ़ते हुए स्वतंत्र भारत सरकार के पहले शिक्षा मंत्री बने। मौलाना आजाद भारत में शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाओं का निर्माण करना चाहते थे और इनकी इसी याद में पूरे भारत में उनका जन्म दिन ‘ राष्ट्रीय  शिक्षा दिन’’ के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक सौहार्द एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना आजाद ने स्वतंत्रता आन्दोलन के समय कई लोगों केा शिक्षित करने का काम किया तथा उन्हें आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने धर्मों में भेदभाव किये बिना सभी को समान शिक्षा का अधिकार दिया जिसके लिए ...

टिहरी झील में होगे साहसिक खेल

Image
देहरादून–भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी ) द्वारा टिहरी झील के निकट साहसिक खेल संस्थान खोलने हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा उपमहानिरीक्षक  तथा प्रधानाचार्य पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी औली गंभीर सिंह चौहान के मध्य  मुख्यमंत्री आवास पर विस्तृत चर्चा की गई।  उपमहानिरीक्षक तथा प्रधानाचार्य पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी औली गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि आइटीबीपी का उत्तराखंड से अटूट रिश्ता रहा है। आईटीबीपी साहसिक खेलों में अपना विशिष्ट स्थान बना चुका है। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी, औली, जोशीमठ द्वारा पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग जैसे जोखिम भरे साहसिक खेलों में सुरक्षा व पुलिस बलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गंभीर सिंह चौहान ने बताया की टिहरी झील के निकट साहसिक खेल संस्थान खोलने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस साहसिक खेल संस्थान के माध्यम से आपदा के समय रेस्क्यू संबंधित कार्यों में स्थानी...

डाक विभाग के माध्यम से पैकेज्ड प्लास्टिक की घर वापसी

Image
देहरादून– उत्तराखंड सरकार जब उत्तराखंड के 18 वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहा हैं तब कुछ  छात्रों के संगठन मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था की ओर से अपने दो महीने लंबे चले घर वापसी अभियान के आखरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम गांधी पार्क में मैड संस्था द्वारा इकठ्ठे किये गए पैकेज्ड प्लास्टिक को गांधी पार्क के गेट पर अपने सभी शुभचिंतको एवं दून वासियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। मैड संस्था ने घर वापसी अभियान को हिमालय दिवस अर्थात 9 सितंबर को शुरू किया था और इसके जरिये देहरादून जिले में जिसमे ऋषिकेश एवं मसूरी शहर भी शामिल है उनमें जा जाकर नदियों और पहाड़ों से पैकेज्ड प्लास्टिक सामग्री इकठ्ठी करी थी।मैड संस्था का मानना है कि एक ओर प्रदूषण के लिए पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया गया है और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया लेकिन अभी भी घर वापसी की ज़रुरत इसलिए पडी है क्योंकि पैकेज्ड प्लास्टिक सामग्री के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और बड़े उद्योग जो इससे सैकड़ों करोड़ों का मुनाफा प्रतिदिन कमाते हैं उनको इस पर विचार करने की ज़रुरत है कि प्ला...

राज्य के लिए शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कचहरी परिसर देहरादून पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर  राज्य के लिए शहीद हुए शहीदों को नमन करते हुए  श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आज 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है और किशोरावस्था से यौवन की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य निरंतर प्रगति करता रहेगा, ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर हम उन नौजवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने राज्य के लिए अपना बलिदान दिया। हम सभी राज्य आंदोलनकारियों को जिन्होंने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, शुभकामनाएं देते हैं। आज हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं जिस तरह से उत्तराखंड में परिवर्तन आ रहे हैं। तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ रहा है।जिन इरादों, आकांक्षाओं के साथ हमारे नौजवानों, माताओं, बहनों, पत्रकार मित्रों,  अधिकारियों ने राज्य निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन किया, हम उन आकांक्षाओं की और आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम उन आकांक्षाओ  को पूरा करने में सफल होंगे।  

केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए

Image
 केदारनाथ– श्री केदारनाथ धाम के कपाट 9 नवंबर प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए  विधिविधानपूर्वक बंद हो गये। प्रात:काल 2 बजे  से समाधि पूजा की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।जबकि श्री केदारनाथ भगवान के द्वारपाल भकुंड भैरवनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को बंद हो गये थे।संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र बर्फ से ढ़का है,प्रातःकाल हल्की धूप लगी है।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि इस यात्रा वर्ष 2018 में श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने  तक 732241 रिकार्ड तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये।समिति  के कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने बताया कि  पश्चात आज 9 नवंबर को कपाट बंद होने के पश्चात सेना के जेकलाई रेजीमेंट के बेंड की धुनों के साथ समारोह पूर्वक भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली रात्रि विश्राम हेतु रामपुर हेतु रवाना हुई,10 नवंबर को  डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि विश्राम करेगी। 11 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हो जायेगी। इसी के साथ ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ की ...