Posts

राजभवन में राज्यपाल ने कन्याओं के पैर छू कर दी दक्षिणा

Image
देहरादून– उत्तराखंड राज्य बने हुए 18 वर्ष  हो चुके हैं  मगर  यह प्रदेश में  पहली बार है कि प्रथम नागरिक राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने  दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल मौर्य ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संकल्प एक पवित्र मंत्र की भांति हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। शक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। खेल, विज्ञान, कला, प्रशासन, राजनीति, साहित्य हर क्षेत्र में महिलाओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि महिषासुर मर्दिनी की उपासना कर समाज की आसुरी शक्त...

देश में आरक्षण बना अभिशाप -भट्ट

Image
 देहरादून– प्रेस को सम्बोधित करते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के अध्यक्ष  दिवाकर भट्ट ने कहा कि देश में आरक्षण अभिशाप बनकर रह गया है।एस०सी०/एस०टी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट कर सीधे सामान्य वर्ग को निशाना बनाया।उत्तराखण्ड क्रान्ति दल केंद्र सरकार के निर्णय की भर्त्सना  करता है। महिला कानून में जिस तरह से परिवर्तित हुआ है जो भारतीय समाज के लिए व सनातन धर्म के लिए कलंक है।निकाय चुनाव को पार्टी दमदार तरीके से लड़ेगा।इन्वेस्टर समिट पहाड़ और वहां के निवासियों के अस्तित्व को ख़तरा लेकर आयी है।जिसे दल बर्दाश नही करेगा।इस अवसर पर प्रेस वार्ता में बी०डी० रतूड़ी,हरीश पाठक,देवेश्वर भट्ट,लताफत हुसैन,सुनील ध्यानी,संजय क्षेत्री,पंकज व्यास,जयप्रकाश उपाध्याय, डी०के०पाल,किशन रावत,शान्ति भटट आदि थे।                     

15वें वित्त आयोग की सचिवालय में बैठक संपन्न

Image
देहरादून- 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष  एन के सिंह की अध्यक्षता में  सचिवालय में वित्त आयोग की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत व राज्य के वित्त मंत्री  प्रकाश पन्त भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा वित्त मंत्री  प्रकाश पन्त ने अपने स्वागत सम्बोधन में वित आयोग से राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत विशेष सहायता, राज्य की आपदा संवेदनशीलता, पेयजल व अन्य परियोजनाओं की अधिक लागत, राज्य सरकार के जल संरक्षण कार्यक्रमो, राज्य का ईको सर्विसेज व कार्बन क्रेडिट में योगदान, राजस्व डेफिसिट ग्रान्टस की हानि  व 14वे वित्त आयोग का राज्य की वितीय स्थिति पर दुष्प्रभाव पर चर्चा की। बैठक के दौरान सचिव वित्त उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। 15वें वित्त आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के व्यापार व उद्यमों के प्रतिनिधियों से भी राज्य के विभिन्न वित्तीय पक्षो पर सुझाव आमंत्रित किए गए।इस अवसर पर 15वे वित आयोग के सदस्य  शक्तिकान्त दास, डा अनुप सिंह, डा अशोक लाहिड़ी, डा रमेश चन्द...

पूर्व सैनिकों पुत्रों के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

Image
देहरादून, – जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं पुर्नवास अधिकारी देहरादून ने बताया कि गढवाल मण्डल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायु सेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 12 नवम्बर 2018 से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में भोजन व आवास की निःशुल्क व्यवस्था है। उन्होने अवगत कराया कि केवल जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 09 नवम्बर 2018 से 10 नवम्बर 2018 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण  शिविर पुराना बुचणी नजदीक सब एरिया स्टेशन कैन्टीन में किया जायेगा। शेष जनपदों का चयन सम्बन्धित सैनिक कल्याण कायलयों में किया जायेगा।भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंको से) है तथा भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) वजन 46 कि0ग्रा0 तथा सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डोमिनिटि बांडॅ साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सैनिक कल्याण ए...

नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस

Image
हल्द्वानी–प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह स्वराज आश्रम में आगामी नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों को लेकर कुमाऊँ मंडल के पर्यवेक्षकों, विधायकों, जिला व महानगर अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों के साथ जनपद वार बैठक कर संभावित सशक्त प्रत्याशियों के विषय में विचार-विमर्श करते हुए।बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश , एआईसीसी सचिव प्रकाश जोशी, विधायकों में जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल , पिरान कलियर से हाजी फुरकान अहमद, जसपुर से आदेश सिंह चौहान, पर्यवेक्षकों में पूर्व सांसद डॉ0 महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी व हिमेश खर्कवाल, जि.प. अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडे, अनुशासन समिति सचिव महेश कांडपाल जिलाध्यक्षों में नैनीताल से सतीश नैनवाल, महानगर हल्द्वानी से राहुल छिमवाल, उधमसिंह नगर से जितेंद्र शर्मा सोनू, काशीपुर महानगर संदीप सहगल, पिथौरागढ़ से त्रिलोक महर, अल्मोड़ा से पीताम्बर पांडे, चम्पावत से उत्तम सिंह देव, बागेश्वर से लोकमणि त्रिपाठी, रानीखेत से महेश आर्य, रुद्रपुर महानगर जगदीश तनेजा पूर्व विधायक...

मैक्स खाई में गिरी 4 की मौत 6 घायल

Image
ऋषिकेश –  उत्तरकाशी में जोगत से चिन्यालीसौड़ आ रही मैक्स वाहन संख्या UA 07S 5468 के बनकोट के समीप दुर्घटनाग्रस्त  हो गई जिस   में दस लोग सवार थे जिसमें से चार लोगों की मौत और  छः सवारी घायल है जिनमें दो महिला हैं।   घायलों को तुरंत हॉस्पिटल चिन्यालीसौड़ लाया गया डॉक्टर ने सामान्य घायलों को वहीं पर इलाज किया और गंभीर   घायलों को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया।इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स पहुँच कर घायलों का हाल जाना एवं घायलों के परिजनों को आश्वासन दिया।                          .                  विधान सभा अध्यक्ष ने हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स के चिकित्सकों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के  आवश्यक निर्देश दिए।उप जिला अधिकारी ऋषिकेश हरी गिरी, शिव कुमार गौतम, रविंद्र राणा,भगतराम कोठारी आ...

मिसाइल मैन को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है।मिसाइल मैन  डॉ.कलाम की जयंती  पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में डॉ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा है। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ.कलाम ने देश को लम्बी दूरी के प्रक्षेपास्त्रों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि एक वैज्ञानिक के रूप में डॉ.कलाम का भारत के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। डॉ.कलाम शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा हेतु भी प्रख्यात रहे। उनका सरल जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।