Posts

मिसाइल मैन को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है।मिसाइल मैन  डॉ.कलाम की जयंती  पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में डॉ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा है। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ.कलाम ने देश को लम्बी दूरी के प्रक्षेपास्त्रों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि एक वैज्ञानिक के रूप में डॉ.कलाम का भारत के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। डॉ.कलाम शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा हेतु भी प्रख्यात रहे। उनका सरल जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान हेतु विधानसभा रायपुर की तरफ से आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथियों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव हरीश रावत का आयोजकों की तरफ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता  प्रभुलाल बहुगुणा द्वारा पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथिगणों द्वारा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सेवादल महिला अध्यक्ष  हेमा पुरोहित, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरव ममगाईं तथा सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षगणों का माल्यार्पण कर व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

पहाड़ों में मूलभूत सुविधा ना होने के कारण बढ़ा पलायन–राज्यपाल

Image
अल्मोड़ा –  धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद अल्मोड़ा की अपनी विशिष्ट पहचान है यह बात प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावनायें है हमें महिलाओं व युवाओं को पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित् करना होगा साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ना होगा। राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में महिलायें कार्य करती है हमारी प्राथमिकता होगी कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुॅचे। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं उनके कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यानिकी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानो के उत्पादों का उनके बेहतर मूल्य मिले इसके लिए बाजार उपलब्ध कराना होगा तथा जनपद में विशेष उत्पाद के लिए फोकस किया जाय। प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों म...

अद्वैत व स्मृति माउंट किलिमंजारो मापने वाले कम उम्र.......

Image
देहरादून - सेलाकुई इंटननेशनल स्कूल के छात्र तेरह वर्षीय अद्वैत दतर और सोलह वर्षीय स्मृति गर्ग पिछले सप्ताह अफ्रीका के सबसे ऊंचे चोटी माउंट किलिमंजारो को मापने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। माउंट किलिमंजारो एक विलुप्त ज्वालामुखी है जो 5895 मीटर पर तंजानिया में स्थित दुनिया का चौथ सबसे ऊंचा शिखर है। माउंट किलिमंजारो को उहुरू शिखर के रूप में भी जाना जाता है जिसका अर्थ स्वाहिली भाषा में आजादी है और यह एक पर्वतारोहण के लिए अद्वभुत है। देवरात बडोनी और दीया बजाज द्वारा अनुरक्षित सात छात्रों की एक टीम जिसमें स्मृति गर्ग, प्रणजाल वसन, राहुल, आयुष पांडेद्व ओन्कर हंस और क्षितिज कौशिक सहित 28 सितंबर, 2018 को स्कूल परिसर से अपनी यात्रा शुरू की थी। पूरे टीम की औसत आयु 15 वर्ष है। काफी मुश्किल परिस्थितियों को पार करते हुए केवल दो छात्र अद्वैत और स्मृति ने चार अक्टूबर को उहुरू चोटी के शीर्ष पर पहुंचे। अद्वैत पर्वतारोहण को गंभीरता से लेना चाहता है और उत्तरकाशी में एनआईएम में दाखिला लेना चाहता है। उनका लक्ष्य अगले दो वर्ष में के-2 पर पहुंचना है।सेलाकुईं इंटरनेशनल स्कूल के हैडमास्टर शरफुददीन...

जल्द शुरू होगी किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका जल विद्युत परियोजनाऐं

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच  सहस्त्रधारा हैलीपैड गेस्ट हाउस में किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका जल विद्युत परियोजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई ।उत्तराखण्ड व हरियाणा के मध्य जल्द ही किसाऊ और रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में एमओयू किया जाएगा। दोनों राज्यों के मध्य किसाऊ बहुद्देशीय परियोजना से सम्बन्धित बिजली व पानी की भागीदारी के सम्बन्ध में निर्णय हो गया है। परियोजना से उत्तराखण्ड को बिजली व हरियाणा को 47 प्रतिशत पानी आपूर्ति होगी। उत्तराखण्ड व हरियाणा संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार से आग्रह करेंगे कि किसाऊ के सम्बन्ध में जल्द से जल्द टेन्डर की अनुमति प्रदान की जाए। किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं को ससमय पूरा करने हेतु राज्यों के सामूहिक प्रयास पर बल दिया जा रहा है। लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को आगामी 4 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लखवाड़ परियोजना से हरियाणा को 160 क्यूसेक पानी की प्रतिवर्ष आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि तीनो परियोजनाओं को ससमय पूरा करने हेतु साझा ...

जी डी अग्रवाल ने गंगा की अविरलता के लिए प्राण त्यागे

Image
ऋषिकेश- दृढ़व्रती तपस्वी सन्त महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान स्वरूप आनन्द ने आज गंगा की निर्मलता के लिए अनशन करते हुए गंगानगरी ऋषिकेश में प्राण त्यागे दिए। उन्होंने दो दिन पहले जल  लेना भी बन्द कर दिया था।वह आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रोफ़ेसर थे। उनका मूल नाम डॉक्टर जी.डी.अग्रवाल था। मूल गंगा से निकली मुख्य नहर से एक सौ गज की दूरी पर स्थित एम्स में ले जाए गए स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद गंगाजल तो क्या एक बूँद पानी लिए बिना हमारे बीच से चले गए।और गंगा की अविरलता के लिए संघर्ष करते हुए मातृ सदन में इनसे पहले निगमानंद ने भी अनशन किया था जिनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद जी डी अग्रवाल उर्फ  स्वामी ज्ञान स्वरूप आनन्द ने गंगा की अविरलता के लिए 111 दिन तक उपवास करने के बाद  मृत्यु हो गई। जीडी अग्रवाल को पुलिस ने जबरदस्ती धरने से उठाकर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां बृहस्पतिवार को उनकी मृत्यु हो गई । उनकी मृत्यु से देश-विदेश के गंगाप्रेमी व उत्तराखंड की जनमानस स्तब्ध हैं। स्वामी ज्ञान स्वरूप आनन्द के प्राण त्यागने से पहले एक बूँद गंगाजल कण्ठ में पाकर धन्य हो जाते हैं।...

प्रो. जी.डी. अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रो. जी.डी. अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश मे मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा के विभिन्न मुद्दों के लिए अनशनरत प्रो.जी.डी.अग्रवाल के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उनकी मुख्य मांग थी कि गंगा के लिए अलग से एक्ट बनाया जाए और राज्य में तमाम जलविद्युत परियोजनाओं को रद्द किया जाए। इस कार्य के अध्ययन और उस पर योजना बनाने में थोड़ा समय लगता है। हमारी सरकार और केंद्र सरकार लगातार उनसे संपर्क में थी, बातचीत होती थी। केंद्रीय पेयजल मंत्री  उमा भारती ने उनसे मुलाकात की थी। उसके बाद जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी ने भी फोन पर प्रोफेसर साहब से बातचीत की थी।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से भी इस मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता दिखाई गई थी। सरकार के प्रतिनिधि लगातार उनके संपर्क में थे। हरिद्वार के सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। हमारी कोशिश थी कि किसी तरह से उनकी जान बचायी जा सके। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्होंने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। जै...