Posts

गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का धरना 24वें दिन में

Image
देहरादून–गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान ने नवरात्रि के पहले दिवस पर कार सेवा कर स्थापित किया,नया धरना आवास गैरसैण अभियान से जुड़े आंदोलनकारियों ने आंदोलन को वृहद स्वरूप देने के लिए 20X15 का नया धरना प्रवास के लिए कारसेवा भी की,नवरात्रि के पहले दिवस शक्ति की प्रतीक देवी का स्मरण कर कारसेवा में बडी संख्या में अभियानकर्मी सम्मिलित हुए| कारसेवा पश्चात आयोजित बैठक में 13 अक्टूबर को एक खुले विमर्श के तहत रणनीतिक बैठक की तैयारी पर चर्चा की गई| इस अवसर पर लिए गए निर्णय पर आनंद प्रकाश जुयाल ने बताया कि नए धरना स्थल को पर्वतीय संस्कृति व सामाजिक परिवेश के अनुरूप संगठित व संवारा जाएगा| आंदोलन को गतिमान बनाने के लिए व्यापक जनसंवेदना की रूप रेखा तैयार की जाएगी| और सभी संगठनों को एकजुट किया जाएगा| धरना स्थल पर साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाओं के अभाव पर प्रशासन से बात करने के लिए समाज सेवी हर्ष मैंदोली को जिम्मेदारी प्रदान की गई|धरना स्थल पर कारसेवा कार्यक्रम, बैठक एवम् धरना समर्थन करने वालों में आनंद प्रकाश जुयाल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, हर्ष प्रसाद मैंदोली, एन. एन. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार य...

तीन दिवसीय सम्मेलन शुभारम्भ उपराष्ट्रपति करेंगे

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री रावत ने 40वीं आल इंडिया पब्लिक रिलेशन सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन करते हुए कहा कि आज के समय में पब्लिक रिलेशन का महत्व बढ़ गया है। सरकार की जनहित की योजनाओं को सरल भाषा मे आमजन तक पहुँचाना चाहिए। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस कार्यशाला में राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाय, जिसमे आयुष, जड़ी बूटी, गंगा स्वछता, पलायन आदि विषयों को शामिल किया जाय।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आर्गनिक खेती हर्बल, ऐरोमा व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, पलायन को रोकने के लिए भी राज्य सरकार कारगर प्रयास कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों मे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों की स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वेलनेस व योग पर भी विशेष बल दिया...

श्री बद्रीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जायेगा

Image
चमोली– श्री केदारनाथ धाम को मास्टर प्लान के साथ विकसित किया जा रहा है,और अब इसी तर्ज पर श्री बद्रीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जायेगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने कहा विगत वर्षो की अपेक्षा इस बार तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की  संख्या बढी है। कहा कि आगामी समय में ऑलवेदर रोड़ एवं रेल परियोजना का कार्य पूरा होने पर बद्रीनाथ धाम में प्रतिवर्ष रिकार्ड यात्रियों की पहुॅचने की सम्भावना है। भविष्य को लेकर श्री बद्रीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने की योजना है। मुख्य सचिव एवं पर्यटन सचिव ने कन्सलटेंट के साथ प्रस्तावित मास्टर प्लान के बारे में बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में संचालित एवं प्रस्तावित कार्यो की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बद्रीनाथ में प्रस्तावित एवं संचालित कार्यो का डाटा कन्सलटेंट के साथ शेयर करने के निर्देश दिये। ताकि फाइनल मास्टर प्लान में प्रस्तावित कार्यो को भी शामिल किया जा सके। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि राज्य में हैलीकॉफ्टर कनेक्टिविटी अच्छी होने से धाम पहुॅचने वाले...

सिडकुल मात्र घोटालों का अड्डा बन–भट्ट

Image
देहरादून– उत्तराखंड क्रांति दल  के केंद्रीय कार्यालय में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट नें इन्वेस्टर समिट के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सरकार प्रदेश में उद्योगों के लिए मुफीद माहौल तैयार करें। पूर्व में जिन निजी विश्वविद्यालय एवं संस्थानों को मंजूरी दी गई थी वह राज्य सरकार को कोई लाभ नहीं दे रहे हैं तथा राज्य में औद्योगिक विकास के लिए बनाया गया सिड़कुल दयनीय स्थिति में है। सिडकुल मात्र घोटालों का अड्डा बन कर रह गया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से यह प्रतीत होता है कि केवल जमीनों का बड़ा खेल करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। भट्ट  ने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कांग्रेस तथा भाजपा दोनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 18 वर्षों में उत्तराखंड में लगने वाले उद्योगों में 70% स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का शासनादेश पूरी तरह से लागू कराने में दोनों सरकारें नाकाम रही है। अगर सरकार की मंशा वाकई में प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने की है तो सरकार ...

चमकी बनेगी पायलट,सुपर लोला गणित की समस्याएं सुलझाएेंगी

Image
देहरादून–   बच्चे अपने जीवन के शुरुआती पांच वर्षों में समाजिक नियमों को अपनाना शुरू कर देते हैं। उसी समय बालक और बालिकाओं में भेद आरंभ होता है और वे अपनी क्रियाओं तथा क्षमताओं को समाज द्वारा तय लैंगिक दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देते हैं। इससे आम तौर पर लड़कियों को और अंत में समाज को नुकसान होता है। छोटे बच्चों को लैंगिक विषयों तथा क्षमताओं के बारे में विचार बनाने के लिए सकारात्मक आदर्श मिलने चाहिए।   अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस  के मौके पर सेस्मे स्ट्रीट का भारतीय रूपांतरण गली गली सिम सिम प्रॉक्टर एंड गैंबल के समर्थन से एक महीने के लिए लैंगिक समानता पर केंद्रित एपिसोड के साथ में एक नया सेगमेंट ग्रोइंग अप विद चमकी भी शुरू कर रहा है। ये विशेष एपिसोड नन्हे बच्चों को उनके रचनात्मक वर्षों के दौरान लैंगिक विचारों से परिचित कराते हैं और रोज़ के कार्यों और गतिविधियों जैसे खाना पकाना ,   रोना ,   खेल की टीम का नेतृत्व करना आदि में लैंगिक भेदभाव पर सवाल खड़े करके उनका समाधान तलाशने में मदद करेंगे। दर्शक गली गली सिम सिम के इन प्रेरणादायक एपिसोड को डीडी नेशनल पर सोमवार स...

राज्य की प्रथम इलैक्ट्रिक बस का परीक्षण

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य की प्रथम इलैक्ट्रिक बस के परीक्षण का शुभारम्भ किया। ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में प्रदूषण रहित वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए इलैक्ट्रिक वाहन नीति बनाई गई है। हाल ही के इन्वेस्टर्स समिट में उत्तराखण्ड में इलैक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु 700 करोड़ रूपये का एमओयू किया गया। इसी क्रम में ओलेक्ट्रा ग्रीनटैक लिमिटेड हैदराबाद द्वारा परीक्षण हेतु एक बस उपलब्ध कराई गई है, जिसका परीक्षण एक-एक माह के लिए देहरादून-मसूरी व हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर किया जाएगा। उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा 25 बसें देहरादून-मसूरी मार्ग पर तथा 26 बसें हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर जी0जी0सी0 माॅडल के आधार पर संचालित की जाएगी। इसके साथ ही ओलेक्ट्रा ग्रीनटैक लिमिटेड हैदराबाद राज्य में 500 इलैक्ट्रिक बसें चलाने की इच्छुक है। 30 सीटो वाली यह लो फ्लोर बस सीसीटीवी, जी0पी0एस0, पैनिक बटन, एयर सस्पैन्सन युक्त है। इस इलैक्ट्रिक बस को संचालित करने पर किसी प्रकार की आवाज या कंपन नही होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त...

उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं

Image
देहरादून-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर निवेशक सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन काबिले तारीफ है। जैसे पृथ्वी शाॅ ने शतक लगाकर शानदार शुरूआत की वैसे ही मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने निवेशक सम्मेलन द्वारा उत्तराखण्ड में विकास की शानदार शुरूआत की है।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था किसी भी देश व प्रदेश की रीढ़ होती है। इसे मजबूत करने के लिए अधिकतम निवेश की जरूरत होती है। उत्तराखण्ड में पर्याप्त प्राकृतिक व मानव संसाधन हैं। स्थायी सरकार है। निवेश के लिए सबसे बड़ी जरूरत बेहतर कानून व्यवस्था होती है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्तराखण्ड आदर्श राज्य है। यहां पर्यटन, एरोमा, योग, आयुश व वैलनैस की काफी सम्भावनाएं हैं।उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं यहां पर पर्यटन से रोजगार सृजित होता है, इनमें दुनियाभर से लोग यहां आ सकते हैं। प्रधानमंत्री  ने इसे स्पीरीचुअल इको जोन ठीक कहा है। यहां के वातावरण में विशेष प्रकार की स्पिरीचुअल वाईब्रेशन है। उत्तराखण्ड के लोग ...