Posts

नाम बदलकर युवती के साथ दुष्कर्म

Image
देहरादून–फिरोज खान पुत्र असलम खान नि0 360 साबरी गेट, नियर बड़ी मस्जिद, थाना कोटवाली मेरठ उम्र  27 वर्ष के विरूद युवती ने कोतवली में तहरीर दी। कि मुझे गाना गाने का शोक था और मैंने जुलाई 16 में इंडियन आइडियल के लिए सिंगिंग ओडिशन हेतु इनकी वेबसाइट पर अपनी फोटो डाली उसके बाद इनके पास एक फ़ोन आया और उसने कहा कि में इंडियन आइडियल के ओडिशन करवाता हूं, और मेरा नाम अभिषेके नेगी है, और में आपकी साइड का ही रहने वाला हूं, आपको फीस भी नही देनी पड़ेगी, इस प्रकार यह बातें करने लगा, और यह जुलाई 2016 में देहरादून आया और इसने अपनी बातों में उलझाकर युवती को मसूरी ले गया, वहां पर ओडिशन के बारे में बताया, जिससे युवती को यकीन हो गया कि यह इंडियन आइडियल से ही हैं,और युवती को झांसे से एक होटल के रूम में ले जाकर इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया, और ये कहा कि जिस जगहा तुम जाने वाली हो वहां ये सब नार्मल बात है, इसकी तुम्हे आदत डालनी पड़ेगी, अपना कैरियर बनाने के लिए युवती  ने उस टाइम बर्दास्त कर लिया, उसके बाद इसने युवती को दिल्ली यह कह कर बुलाया कि तुम्हारी ऑडिशन के लिए एक्सपर्ट से प्रैक्टिस करानी होगी, इस प...

अमेरिकन ट्रेकर को सकुशल निकाला एस डी आर एफ ने

Image
चमोली–बद्रीनाथ के बिगड़ते मौसम एवं बीहड़ ट्रैक से एक अमेरिकन ट्रेकर को सकुशल निकाला  स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम ने 29 सितम्बर को  लगभग 9 बजे स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक  ट्रेकर  वसुधारा ट्रैक पैदल मार्ग पर घायल हैं,जिसकी दूरी लगभग 6 किमी हैं पर गम्भीर अवस्था में हैं जिसे मदद की तत्काल आवश्यकता हैं, स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स टीम द्वारा तत्काल ही आवश्यक रेस्क्यू साजो समान सहित सबइंस्पेक्टर  अर्जुन सिंह के हमराह  07 जवान एवं  पेरामेडिक्स  सहित  ट्रैक को  रवाना हुए ,  लगभग 06 किमी की दूरी तय करट्रेकर तक पहुँचें एवं तत्काल ही प्राथमिक उपचार प्रदान  किया  ट्रेकर के कपड़े फट गए थे।ट्रेकर के द्वारा  अस्पष्ट रूप से  बताया की  वो स्वयं बिना गाइड के यहां पहुँचा है और करीब 2-3 दिन से यहां है  ख़राब स्वास्थ्य एवं थकान से आगे बढ़ने में असमर्थ महसूस कर रहा है टीम के द्वारा  ट्रेकर Jeffrey Keith 56 year को तत्काल ही तक मदद प्रदान कर बद्रीनाथ लाया गया , जहाँ ट्रेकर के ...

खेल आपसी प्रेम और सदभावना जागृत करने में सहायकः राज्यपाल

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज में आयोजित 16वें राष्ट्रीय इण्डियन मिलिट्री काॅलेज साॅकर कप टूर्नामेंट 2018 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों, विशेषकर विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि खेल जीवन में बहुत आवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहने चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाडियों में खेलभावना तथा आपस में प्रेम भाव से रहने की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों के साथ ही प्रतियोगिता को देखने आए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, खेल हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। राज्यपाल ने उपविजेता टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अभी उन्हें और अवसर प्राप्त होंगे, थोड़ी और मेहनत कर आप भविष्य में विजेता हो सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपना उच्चतम प्रदर्शन तथा सच्ची खेलभावना के साथ इस टूर्नामेंट का आनन्द लिया होगा। कार्यक्रम ...

महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का रूप में सदभावना पद यात्रा

Image
देहरादून-मुस्लिम नेशनल जूनियर हाई स्कूल के छात्र और छात्राएं ने डिस्पेंसरी रोड से गांधी पार्क तक जागरूकता रैली निकाली जिसमें स्कूल के छात्र और छात्राएं ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का रूप में सदभावना पद यात्रा में निकली पदयात्रा में छात्रों  ने अपने अध्यापकों के साथ महात्मा गांधी  की 150 वीं वर्षगांठ पर उनको याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के प्रतिज्ञा की और साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए पूरे भारत को साफ रखने का नारा भी दिया स्वच्छता व स्वच्छ भारत अभियान के नारों के साथ गांधी पार्क में समापन किया

कांग्रेस की गांधी जयंती पर पदयात्रा

Image
देहरादून-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रातः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य पार्टी के नेतागणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित की तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया। पार्टी प्रांगण में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्य समिती के सदस्य व उत्तराखण्ड के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजीनितिक संत बताते हुए बापू के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि महात्मा  गांधी जब दक्षिण अफ्रिका से भारत आए तो यहां आकर भारतीय लोगों पर  अंग्रेज सरकार के जुर्मों के खिलाफ कांग्रेस से जुडकर संघर्ष शुरू किया । उन्होंने महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आन्दोलनों में योगदान प...

राज्यपाल ने टीबी सील का अनावरण किया

Image
देहरादून-  राजभवन में राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने क्षय रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी सील का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए आम जन में जागरूकता का प्रसार किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि टीबी रोग की रोकथाम के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान संचालित करने को कहा।इस अवसर पर टीबी एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से पूनम किमोठी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक जनजागरूकता अभियान के लिए बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर सचिव राज्यपाल  आर.के. सुधांशु भी उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ की आक्रोश रैली

Image
देहरादून–भारतीय मजदूर संघ की आक्रोश रैली परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के विभिन्न श्रमिक संगठनों की सहभागिता और भारी समर्थन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूरे प्रदेश के श्रमिक सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षाओं से किसी न किसी रूप में ग्रसित व त्रस्त हैं। परेड ग्राउंड से रैली सचिवालय घेराव के लिए निकली पुलिस के द्वारा लगाए गए बेराकटिंग पर सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया वहीं सूचना मिलने पर कि मुख्यमंत्री ने मिलने के लिए समय दिया  है एक डेलिगेशन सचिवालय गया और बाकी सभी प्रदर्शनकारी वहीं पर धरने पर बैठ गए,लगभग तीन हज़ार से अधिक की लोगों की भीड़ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समूह के रूप झंडे, बैनर के साथ आये,आशा स्वास्थ्य,  आशा फासिलेटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माताओं, ऑटो रिक्शा चालकों, चीनी मिल कर्मचारियों, जीएमवीएन, केएमवीएन, ओएलएफ, डील, ऑर्डिनेंस, एमईएस, सी क्यू आई, टीएचडीसी, एलआईसी एवं 108  सेवा, स्वजल आदि संगठनों ने अपनी अपनी मांगो के माँगपत्र को लेकर आये। परेड ग्राउंड के पांडाल में बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प...