Posts

महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का रूप में सदभावना पद यात्रा

Image
देहरादून-मुस्लिम नेशनल जूनियर हाई स्कूल के छात्र और छात्राएं ने डिस्पेंसरी रोड से गांधी पार्क तक जागरूकता रैली निकाली जिसमें स्कूल के छात्र और छात्राएं ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का रूप में सदभावना पद यात्रा में निकली पदयात्रा में छात्रों  ने अपने अध्यापकों के साथ महात्मा गांधी  की 150 वीं वर्षगांठ पर उनको याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के प्रतिज्ञा की और साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए पूरे भारत को साफ रखने का नारा भी दिया स्वच्छता व स्वच्छ भारत अभियान के नारों के साथ गांधी पार्क में समापन किया

कांग्रेस की गांधी जयंती पर पदयात्रा

Image
देहरादून-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रातः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य पार्टी के नेतागणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित की तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया। पार्टी प्रांगण में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्य समिती के सदस्य व उत्तराखण्ड के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजीनितिक संत बताते हुए बापू के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि महात्मा  गांधी जब दक्षिण अफ्रिका से भारत आए तो यहां आकर भारतीय लोगों पर  अंग्रेज सरकार के जुर्मों के खिलाफ कांग्रेस से जुडकर संघर्ष शुरू किया । उन्होंने महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आन्दोलनों में योगदान प...

राज्यपाल ने टीबी सील का अनावरण किया

Image
देहरादून-  राजभवन में राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने क्षय रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी सील का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए आम जन में जागरूकता का प्रसार किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि टीबी रोग की रोकथाम के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान संचालित करने को कहा।इस अवसर पर टीबी एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से पूनम किमोठी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक जनजागरूकता अभियान के लिए बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर सचिव राज्यपाल  आर.के. सुधांशु भी उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ की आक्रोश रैली

Image
देहरादून–भारतीय मजदूर संघ की आक्रोश रैली परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के विभिन्न श्रमिक संगठनों की सहभागिता और भारी समर्थन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूरे प्रदेश के श्रमिक सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षाओं से किसी न किसी रूप में ग्रसित व त्रस्त हैं। परेड ग्राउंड से रैली सचिवालय घेराव के लिए निकली पुलिस के द्वारा लगाए गए बेराकटिंग पर सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया वहीं सूचना मिलने पर कि मुख्यमंत्री ने मिलने के लिए समय दिया  है एक डेलिगेशन सचिवालय गया और बाकी सभी प्रदर्शनकारी वहीं पर धरने पर बैठ गए,लगभग तीन हज़ार से अधिक की लोगों की भीड़ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समूह के रूप झंडे, बैनर के साथ आये,आशा स्वास्थ्य,  आशा फासिलेटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माताओं, ऑटो रिक्शा चालकों, चीनी मिल कर्मचारियों, जीएमवीएन, केएमवीएन, ओएलएफ, डील, ऑर्डिनेंस, एमईएस, सी क्यू आई, टीएचडीसी, एलआईसी एवं 108  सेवा, स्वजल आदि संगठनों ने अपनी अपनी मांगो के माँगपत्र को लेकर आये। परेड ग्राउंड के पांडाल में बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प...

बस खाई में गिरी 14 घायल

Image
पौड़ी–सेन्धी खाल के पास बस खाई में गिरी  घटना 7:15 मिनट सुबह की घटना है। कोटद्वार-तिमलसैण -रिखणीखाल मार्ग पर सिरोबाड़ी के पास बस गिरी कई 14 लोग घायल हुए, बस  5:30 बजे कोटद्वार से चलती है और कोटद्वार से दुगड्डा, सेंधीखाल, पॉणी ढौटीयाल, बढ़ गांव, चबढैता, बसडा, तिमलसैण, गौछैणा, सौलीखांन्द, पाणीसैण होते हुए रिखणीखाल जाती है और फिर वापस 1:00 बजे कोटद्वार के लिए निकलती है इसमें रविवार की छुट्टी के बाद विद्यालयों को जाते हैं शिक्षक, लवली मैडम बड़का सैण को ज्यादा चोट बताई जा रही है,

नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का विधिवत लोकापर्ण

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में इंतजार की घड़िया खत्म... निरंकारी भक्तों के लिए आज खुशियों का दिन आ गया। सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव महराज ने अपने प्रथम आगमन के अवसर पर जयघोष के बीच दूर-‘दूर से आये संतों महापुरूषों की मौजूदगी में करतल ध्वनि एवं ढोल नगाड़ों के बीच नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का विधिवत लोकापर्ण किया। गौरतलब है कि सत्गुरु सुदीक्षा का गद्दी संभालते ही उत्तराखण्ड की धरती पर पहला संत समागम है। हरिद्वार बाइपास पर पहले विशाल निरंकारी संत समागम के साथ ही नवनिर्मित संत निरंकारी भवन का लोकापर्ण किया गया। जिसकी अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन की छठी सत्गुरु सुदीक्षा ने की। सत्गुरु सुदीक्षा  का गद्दी संभालने के बाद मसूरी प्रवास के दौरान दून का पहला निरंकारी संत समागम सम्पन्न हुआ। बाबा हरदेव सिंह  का आज एक और सपना साकार हो गया। जब उनके द्वारा स्वीकृत 20 हजार संतों के बैठने की क्षमता वाले भवन आज संतों को समर्पित हो गया।  कार्यकग्रम में देहरादून के आसपास के प्रांतों के अलावा, गढ़वाल, कुमाऊं, उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में संतों महापुरूषों ने भाग लि...

देहरादून के जसवंत सिंह मैदान में मनाया गया 'पराक्रम पर्व'

देहरादून   के   जसवंत   सिंह   मैदान   में   आज   भारतीय   सेना   की  69 वीं   माउंटेन   ब्रिगड   ने     पराक्रम   पर्व   मनाया।   जिसके   अंतर्गत   सेना   द्वारा   प्रयोग   किये   जाने   वाले   युद्ध   हथियारों   व   अन्य   सैन्य उपकरणों   को   स्थानीय   लोगों   के   लिए   प्रदर्शित   किया   गया।   स्कूली   बच्चों ,  एनसीसी   कैडेट्स ,  युवाओं समेत   स्थानीय   लोगों   ने   सेना   के   उपकरणों   जैसे   लांचर   पैड ,  आर्टिलरी ,  ग्रेनेड   लांचर ,  हथियारबंद   ट्रक   एवं विभिन्न   प्रकार   की   मशीन   गनों   का   नज़दीक   से   मुआइना   किया।   सेना   के   जवानों   के   द्वारा   बच्चों   को हथियारों   की   ज...