Posts

26 सदस्यीय दल पूर्ण सकुशल

Image
घनसाली–आईआईटी  रूड़की के 19 छात्र ,03 छात्राएं  ,02 स्टाफ ,एवं 02 गाइड  का दल, जो घुत्तू-गंगी टिहरी गढ़वाल से श्री केदारनाथ हेतु ट्रेकिंग पर गये थे,  को आज sdrf टीम द्वारा ट्रैकिंग रुट पर  खोज लिया है सभी 26सदस्यीय दल  पूर्ण सकुशल हैं दल कल घुत्तू पहुचेंगा तथा आज रात्रि रीह  गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल में रुकेंगे। रीह में रात्रि  विश्राम स्थान न होने से SDRF , एवं सहयोगी पुलिस थाना घनसाली, राजस्व टीम घनसाली व वन विभाग  सदस्य आज  घुत्तू  में रुकेंगे। वर्तमान में टीम घुत्तू को रवाना है प्रशासन को सूचना दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री से गौतम अडाणी ने की भेंट

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में ऊर्जा के अलावा कृषि, संचार एवं पर्यटन से सम्बन्धित अवस्थापना योजनाओं में निवेश से सम्बन्धित प्रस्तावों पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत  ने गौतम अडाणी के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की पहल को देश विदेश के उद्यमियों द्वारा सराहा गया है, जो राज्य के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा व्यापक पहल व व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने गौतम अडाणी से बेमौसमी खाद्य उत्पादों, एरोमेटिक प्लान्ट तथा फलोत्पादन की दिशा में भी सहयोग की अपेक्षा की। गौतम अडाणी ने देहरादून, मसूरी, नैनीताल, हेमकुण्ड साहिब, यमुनोत्री व केदारनाथ में रोपवे के निर्माण के प्रति दिलचस्पी दिखायी। इसके अलावा स्मार्टसिटी योजना, ऋषिकेश में स्थापित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंसन स...

ऋषिकेश के 6 एटीएम पर पुलिस ने लगाये गये ताले

Image
 ऋषिकेश–ऋषिकेश के 06 ए0टी0एम0 में पुलिस द्वारा लगाये गये ताले, इनमें नही थे सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम व गार्ड के ना होने और वर्तमान समय में एटीएम में क्लोनिंग व एटीएम सम्बन्धी अन्य ठगियों को रोकने के लिये ऋषिकेश क्षेत्र के 52 बैंक प्रबन्धकों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया था कि आप अपने अपने एटीएम में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करें तथा उच्च तकनीकी के सीसी टीवी कैमरें लगवायें। इसी क्रम में  11 sep को ऋषिकेश क्षेत्र के लगभग 52 बैंको के प्रबन्धकों को बैंको के एटीएम में सुरक्षा सम्बन्धी पुख्ता इन्तजाम 5 दिन तक पूर्ण करने के सम्बन्ध में नोटिस दिये गये थे। 16 दिन पूर्ण होने के उपरान्त भी बैंको द्वारा एटीएम में सुरक्षा गार्ड नियुक्त नही किये गये और ना ही अन्य कमियों को पूर्ण नही किया गया, जिस कारण जनहित को देखते हुये ऋषिकेश पुलिस द्वारा निम्नलिखित 06 एटीएम पर ताला लगवाया गया, जिससे एटीएम ठगी की घटना को रोका जा सके। इस सम्बन्ध में एटीएम से सम्बन्धित बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जायेगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।- मनी स्पॉट एटीएम श्यामपुर- एक्सिस बैंक एटीएम...

नैनीताल उत्तराखण्ड का हृदय –राज्यपाल

Image
  नैनीताल –  उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान कहा कि नैनीताल उत्तराखण्ड का हृदय है। पर्यटन के क्षेत्र में पिछले कुछ समय में बहुत अच्छा कार्य हुआ है जिस कारण उत्तराखण्ड में पर्यटन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं, परन्तु अभी भी बहुत से ऐसे स्थल हैं जिन्हें विकसित किए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल  ने पत्रकारों से राज्य में नये पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु सुझाव माँगते हुए कहा कि राज्य सरकार और पत्रकार राज्य के विकास के लिए कार्य करते हैं। हम सबको राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।  राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति के कारण प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव रहता है। नैनीताल में भी कुछ ऐसी भूस्खलन की घटनाएँ हुयी है, जिनके उपचार हेतु राज्य सरकार प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने नैनीताल में पाॅलीथीन पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं स्थानीय लोगों द्वारा इस पर पूर्ण सहयोग दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पाॅलीथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध तभी सम्भव है, जब इसमें जनता ...

पितृ दोष के कारण आपके बन बनाये काम बिगड़ते....

Image
पितृदोष के लिये दीवार पर अपने दिवंगत पूर्वजों के फोटो लगाकर उन पर हार चढ़ाकर सम्मानित करने से ज़्यादा अच्छा है कि अपने जीवित माता पिता को सम्मान दिया जाय।उनकी भावनाओं को समझकर उनको समय ज़रूर दें।पितृ पक्ष मे किया गया सेवा उसकी सफल होती है जिसने जीते जी अपने माता पिता को सम्मान दिया है।पितृ दोष के कारण आपके बन बनाये काम बिगड़ रहे हैं बच्चे आपके कहने के अनुसार या सुसंस्कारित नही है घर परिवार मे आपको सम्मान नही मिल रहा है तो समझे अाप पर पितृ दोष है।इसके लिये आप उन लोगों को जाकर ज़रूर समझाये जो अभि अपने मात पिता का जीते जी निरादर कर रहे हैं यदि आप किसी को यह करने से रोक सकते हैं तो आपका पितृ दोष कम हो सकता है।साथ ही श्राद्ध के दिनों में मांसाहारी भोजन नहीं करना   चाहिए। शराब तथा अंडे का भी त्याग करना चाहिए। सभी तामसिक वस्तुओं का सेवन छोड़ देना चाहिए और पराये अन्न से परहेज करना चाहिए। - पीपल के वृक्ष पर मध्याह्न में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएँ। - संध्या समय में दीप जलाएँ और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र व नवग्रह स्तोत्र का पाठ ...

राज्यपाल ने राजेश कॉलोनी में की सफाई

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजेश कॉलोनी, अधोईवाला में एनसीसी द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए, तभी यह स्वच्छता मिशन सफल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी यह छोटी छोटी सी पहल देश को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न विद्यालयों से आए एन.सी.सी. कैडेट्स को स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा वर्ग स्वच्छता के लिए काफी जागरूक है। राज्यपाल ने इस अवसर पर रिस्पना नदी के किनारे का कचरा साफ कर एनसीसी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी शहीद राजेश रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।इस अवसर पर विधायक  खजान दास, पूर्व पार्षद जीवन सिंह, कमाण्डिंग आॅफिसर एनसीसी क...

शाक्ति ऐप का दूसरे चरण शुरू

Image
देहरादून- प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान की अध्यक्षता में  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शाक्ति ऐप के दूसरे चरण में प्रदेश की मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शाक्ति ऐप से जोड़ने के लिए विचार विमर्श हुआ। बैठक में यह बात हुई कि शाक्ति ऐप के प्रथम चरण में जो महिलाएं छूटी हुई हैं उन्हें शाक्ति ऐप से जोड़ा जाए जिससे कि कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्य, एवं आगामी चुनावों से सम्बन्ध निदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके ।प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं में हो  रही लापरवाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हुए घोर निंदा की है। तीन दिन पूर्व देहरादून के दून अस्पताल में जिस प्रकार से जचा-बच्चा दोनों की मृत्यु हुई जिसकी महिला कांग्रेस घोर निंदा करती है साथ ही प्रदेश की मातृशक्ति में सरकार के प्रति व्यापक रोष है,। अगर सरकार यथा शीघ्र मातृशक्ति को सुरक्षा हेतु, एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु कडे कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,चन्द्रकला नेगी प्रदेश...