Posts

राज्यपाल ने राजेश कॉलोनी में की सफाई

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजेश कॉलोनी, अधोईवाला में एनसीसी द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए, तभी यह स्वच्छता मिशन सफल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी यह छोटी छोटी सी पहल देश को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न विद्यालयों से आए एन.सी.सी. कैडेट्स को स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा वर्ग स्वच्छता के लिए काफी जागरूक है। राज्यपाल ने इस अवसर पर रिस्पना नदी के किनारे का कचरा साफ कर एनसीसी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी शहीद राजेश रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।इस अवसर पर विधायक  खजान दास, पूर्व पार्षद जीवन सिंह, कमाण्डिंग आॅफिसर एनसीसी क...

शाक्ति ऐप का दूसरे चरण शुरू

Image
देहरादून- प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान की अध्यक्षता में  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शाक्ति ऐप के दूसरे चरण में प्रदेश की मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शाक्ति ऐप से जोड़ने के लिए विचार विमर्श हुआ। बैठक में यह बात हुई कि शाक्ति ऐप के प्रथम चरण में जो महिलाएं छूटी हुई हैं उन्हें शाक्ति ऐप से जोड़ा जाए जिससे कि कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्य, एवं आगामी चुनावों से सम्बन्ध निदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके ।प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं में हो  रही लापरवाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हुए घोर निंदा की है। तीन दिन पूर्व देहरादून के दून अस्पताल में जिस प्रकार से जचा-बच्चा दोनों की मृत्यु हुई जिसकी महिला कांग्रेस घोर निंदा करती है साथ ही प्रदेश की मातृशक्ति में सरकार के प्रति व्यापक रोष है,। अगर सरकार यथा शीघ्र मातृशक्ति को सुरक्षा हेतु, एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु कडे कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,चन्द्रकला नेगी प्रदेश...

हत्या में शामिल शूटर पुलिस की गिरफ्त में

Image
देहरादून–तीन शातिर अपराधी  द्वारा बालावाला में ईंट व बजरी सप्लायर आदेश बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। रायपुर थाने मे तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-/251/18 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर जांच व0उ0नि0 संजय मिश्रा के सुपुर्द की गयी।तीन में से दो पुलिस टीमों को मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत एवम नई दिल्ली क्षेत्रों में रवाना किया गया। एक टीम द्वारा घटनास्थल एवम आस-पास के सी0सी0टी0वी0 कैमरों का अवलोकन किया एवम आस-पास के लोगों से पूछताछ कर व मुखविरों से सूचना के आधार पर कि एक शूटर ऋषिकेश क्षेत्र में हो सकता है। तुरन्त एक टीम ऋषिकेश क्षेत्र में रवाना हुई और आई0डी0पी0एल0 रोड ऋषिकेश से घटना में सम्मिलित शूटर अमित तोमर पुत्र अजय तोमर निवासी विराल थाना रमाला जिला बागपत उ0प्र0  को गिरफ्तार किया गया और अपराधी की निशादेही पर घटना के दिन प्रयुक्त एक तमन्चा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया।जिसने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन उसके साथी सचिन, अनुज ने आदेश बालियान पर गोली चलायी थी और उसके अन्य साथी अजीत एवं रोहित तोमर द्वारा उनकी सहायता की गयी थी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उत्...

वित्त मंत्री से मिले सेवानिवृत्त आभार जताया

Image
देहरादून– वित्त मंत्री प्रकाश पन्त से आवास पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पी0डी0 गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने पेंशनरो की पेंशन सम्बन्धी विसंगतियों के निवारण व केन्द्र के समान पेंशन पुनरीक्षण पर कैबिनेट द्वारा लिए गये निर्णय के लिए वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने वित्त मंत्री को विश्वास दिलाया कि संगठन का सहयोग सरकार को सदैव प्राप्त होता रहेगा। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के समस्त सेवानिवृत्त राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का एक सम्मानित मंच है जो काफी समय से पेंशनरों की पेंशन विसंगति के निवारण व केन्द्र के समान पेंशन पुनरीक्षण की मांग उठा रहा था। सरकार द्वारा पेंशनरों की उक्त समस्या के निस्तारण करने के बाद समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।  वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सरकारी सेवाओं से राज्य लाभान्वित हुआ है। वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने...

आन्दोलनकारी डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट के निधन

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा निवासी उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र  सिंह रावत ने कहा कि डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट सामाजिक सरोकारों व पर्यावरणीय चेतना से जुडे रहे। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में सक्रिय रहने के साथ ही वनों एवं नदियों को बचाने के लिये वे संघर्षरत रहे। 1974 की अस्कोट-आराकोट यात्रा के बाद वे सभी प्रलोभनों को ठुकराकर पूरी तरह उत्तराखण्ड की सेवा में लग गये थे। 

गैरसैंण के लिए राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन –यूकेड़ी

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन दिन कार्यकारिणी की बैठक दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी है कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा पारित मुद्दों पर सरकार सज्ञान ले अन्यथा राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन करेगा। सदन द्वारा पारित प्रस्ताव व निर्णय जिसमे उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी गैरसैंण अभिलंब घोषित हो। राज्य की किसानों की ऋण माफ़ी घोषित हो। कैग की रिपोर्ट में सरकार द्वारा खनन,आबकारी में हुए राजस्व नुकसान के लिए जिम्मेदार मंत्री से लेकर अधिकारियो पर कार्यवाही हो। सरकार से मांग की गयी है कि आरक्षण के मुद्दे पर पूरे प्रदेश उत्तराखण्ड को 27 % आरक्षण की परिधि में लाया जाए। सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्रों को नौकरियो में पहली वरीयता दी जाय।सदन द्वारा पारित प्रस्ताव में निजी भूमि पर काश्तकार को चुगान का अधिकार मिले।उपनल व अन्य एजेंसियों से जो कर्मचारी वर्षो से सेवा दे रहे हो उनको नियमित किया जाय।राज्य के उधोगो में 70 प्रतिशत स्थानीय व्यक्त...

फर्स्ट लुक के रैंप पर प्रतिभागियों ने बिखेरा हुस्न का जलवा

Image
देहरादून–   सिनमित कम्युनिकेशन्स द्वारा मिस उत्तराखंड कांटेस्ट 2018 की फर्स्ट लुक एक होटल में आयोजित की गयी।29 प्रतियोगियों ने रैंप पे चल अपना नाम कांटेस्ट में दर्ज किया। देहरादून, रामनगर, हल्दवानी, पौरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जोशीमठ, रुड़की और टिहरी की लड़कियों ने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता 2018 के पहले दिन रैंप चला।  इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक सिनमित कम्युनिकेशन्स, दलीप  सिंधी ने कहा, हमने राज्य के अधिकतम क्षेत्रों से संतुलित भागीदारी सुनिश्चित की है। पिछले कुछ वर्षों में, दूरदराज के इलाकों से पहले  से ज्यादा प्रतिभागी आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। हम एक ईमानदार मंच प्रदान करना चाहते हैं और उत्तराखंड से युवा प्रतिभा को अधिकतम अवसर देना चाहते हैं।आगे बढ़ते हुए, सह-संस्थापक सिनमित कम्युनिकेशन्स  राजीव मित्तल ने कहा, "फर्स्ट लुक  के बाद, लड़कियों को प्रशिक्षण से जाना होगा। उन्हें अपनी दिखने, चलने और अपनी व्यक्तित्व को संवारने  के लिए क्लासेस दी जाएंगी। इसके बाद उप-प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी.फर्स्ट लुक में रैंप में भा...