Posts

प्रदेश के तीन जनपदों में लांच हुआ जीत प्रोजैक्ट

Image
देहरादून   - प्रदेश के तीन जनपदों देहरादून ,   हरिद्वार व नैनीताल के प्राइवेट डॉक्टरों की सक्रियता भागीदारी संशोधित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम को बढ़ाने जाने हेतु जीत प्रोग्राम का शुभारंभ प्रदेश के महानिदेशक डॉ 0   टी 0 सी 0 पंत ,   डॉ 0   अंजली नौटीयाल निदेशक एनएचएम ,   डॉ 0   भारती नेशनल लीड जीत ,   डॉ 0   वागेश काला राज्य क्षय निरीक्षण अधिकारी ,   डॉ 0   एस के गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ 0   गुरप्रीत कोर द्वारा राज्य में चलाए जाने लेवा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया गया।   महानिदेशक डॉ 0   टी 0 सी 0   पंत द्वारा संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के आरंभ होने से हमें उन टीबी के मरीजों तक पहुंचने में आसानी होगी जो आज तक किसी करणो के पहुंच नही पा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में सहायक सिध होगा। यह देखने लगा है कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रावेट डॉक्टरों की सहभागिता बढ़ने लगी है और...

जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान Spice Jet को फ्लैग ऑफ किया। फ्लैग ऑफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है। इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है। इससे पूर्व जैव ईंधन से चलने वाले इस Spice Jet का परीक्षण भी किया था। बताया गया कि अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में कमर्शियल विमान पहले से ही जैव ईंधन से उड़ान भर चुके हैं।जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के फ्लैग ऑफ के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री  रेखा आर्या, आईआईपी के निदेशक  अंजन कुमार रे, Spice Jet से जी.पी. गुप्ता, कैप्टन सतीश चन्द्र पाण्डे एवं आईआईपी के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की

Image
  देहरादून- राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में उत्तराखण्ड के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजीव शर्मा ने बेबी रानी मौर्य को उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सेना की 21 मद्रास रेजीमेंट द्वारा दिए गए सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व सिंह ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिपत्र पढ़कर सुनाया जिसके अनुसार  बेबी रानी मौर्य को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण के उपरान्त मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि ‘‘ यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि मुझे देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का अवसर मिला है। संवैधानिक दायित्वों एवं मर्यादाओं का पालन करते हुए उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास में योगदान करना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। राज्य में एक लोकप्रिय चुनी हुई सरकार है। अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाते हुए सरकार को सकारात्मक सहयोग प्रदान करना मेरी प्राथमिकताओं मे...

बहादुर जवानों को बांधी राखी

देहरादून -डोईवाला के दूधली गांव में (BSF )सीमा सुरक्षा बल के ट्रेनिंग सेंटर कैंप में पंजाब बॉर्डर से आए हुए देश के वीर जवानों को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधती बहनें,

बहनों ने बांधी वीर जवानों को राखी

देहरादून -डोईवाला के दूधली गांव में BSF की ट्रेनिंग सेंटर कैंप में पंजाब बॉर्डर से आए हुए जवानों को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधती बहनें, 

केदारनाथ में भतूज मेला रात्रि से शुरू

Image
केदारनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर में अन्नकूट 'भतूज' मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।रात 9 बजे से भतूज मेला शुरू हो जायेगा जो कल प्रातःकाल 4.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग के ऋंगार रूप के दर्शन होंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन से एक रोज पहले केदारनाथ मंदिर में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिव लिंग को नये अनाज चावल,झंगोरा आदि स्थानीय अनाजों के लेप से ऋंगार किया जाता है।प्रातःकाल इस अनाज को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है।ऐसी मान्यता है. कि भगवान शंकर नये अनाज से विषाक्त तत्वों का शमन कर देते हैं। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल, पुजारी गंगाधर लिंग,लोकेन्द्र रिवाड़ी,प्रबंधक अरविन्द शुक्ला, प्रदीप सेमवाल,मृत्युंजय,सूरज नेगी आदि मौजूद रहेंगें।मंदिर समिति के कार्याधिकारी  एन.पी.जमलोकी ने भतूज पर्व की बधाई दी है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रदेश की बहनों के साथ रक्षाबन्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन भारत का पवित्र त्यौहार है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्यौहार है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समय एवं देशकाल परिस्थिति के अनुसार महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गये हैं। भाई-बहनों के इस रक्षा सूत्र के त्यौहार के अलावा प्राचीन समय में भी जब राजा युद्ध के लिए जाते थे तो उनकी रक्षा के लिए उनकी पत्नियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता था। आज भी जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर जाते हैं तब भी उनके कष्ट निवारण के लिए बेटियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन भावनात्मक रूप से जुडा हुआ पर्व है। इस त्यौहार से आपसी संबंध भी मजबूत होते है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर प्रदेशवा...