Posts

मदरसे के छात्रों और ऋषिकुमारों ने मिलकर लहराया तिरंगा

Image
ऋषिकेश-72वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर परमार्थ गंगा तट पर मदरसा के छात्र, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार, आचार्य, महात्मा, मौलाना, मुफ़्ती और ईमाम मिलकर सभी ने भारत की शान तिरंगा गर्व से फहराया। भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब विभिन्न महजबों के लोगों ने एकसाथ माँ गंगा के तट पर तिरंगा फहराया।तत्पश्चात सभी ने भारत की धरती को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया और परमार्थ प्रांगण में वृक्षारोपण किया।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष, मुख्य इमाम डाॅ इमाम उमर अहमद इलियासी जी ने देशभक्ति, कौमी एकता और भाईचारा का प्रतीक रूद्राक्ष के पौधे का रोपण कर युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और मजहब से उपर उठकर देशभक्ति का संदेश दिया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मजहबी एकता, वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात विश्व एक परिवार की स्थापना के लिये अद्भुत कार्य कर रहे है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आजादी के 72 वें साल की सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी और कहा कि 71 सालों तक भारत ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की परन्तु कुछ बातों पर अभी...

स्कूलों को पीपीपी मोड पर चलाया जायेगा-मुख्यमंत्री

Image
राज्य हित में टीम भावना से काम किए जाने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि अनेक बलिदान व संघर्ष से हमें ये आजादी मिली है। इस आजादी को बनाए रखने में हमारी सेना के वीर जवानों ने शहादत दी है। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के सवाड़ गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नही वीर भूमि भी है। यहां के हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति देश सेवा के लिए सेना व अर्ध सैन्य बलों में तैनात है। सरकार ने सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर जिले में एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया है। सैन्य व अर्धसैन्य बलों के ज...

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। ‘‘स्व. सोमनाथ चटर्जी ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूती दी। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।                             पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस  सोमनाथ चटर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वह मनमोहन सिंह सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे. लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. तबीयत नाजुक होने के बाद बीते 10 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं. वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सर...

उत्तराखंड को ओ०बी०सी० की परिधि में शामिल कर आरक्षण दिया जाये-भट्ट

Image
देहरादून - अपनी प्रेस वार्ता को दल के अध्यक्ष  दिवाकर भट्ट  व संरक्षक  काशी सिंह ऐरी ने किया संबोधित किया और कहा कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं, जिसमे सदन ने तय किया कि उत्तराखंड राज्य को ओ०बी०सी० की परिधि में शामिल कर आरक्षण दिया जाना चाहिए।निकाय चुनाव व डिग्री कॉलेजो के चुनावो में दल पूर्ण भागीदारी करेगा।बैठक में तय हुआ कि वर्षो से विभिन्न एजेंसियों से सरकारी विभागों अस्थाई रूप से सेवा दे है कर्मचारियों को नियमित किया जाय। सभी विधान सभा क्षेत्रों में दल की नीतियों एवम राज्य की हालात को लेकर 10 दिन सघन कार्यक्रम चलाया जाएगा।साथ ही सदस्य अभियान को घर घर तक ले जाया जाएगा । गैरसैण में हुए अधिवेशन में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन किया जाएगा।तथा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार में 10% आरक्षण दिया जाय।मलिन बस्तियों को अवैध रूप से बसाया गया जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा जिम्मेदार है।वोट बैंक की राजनीति के लिए तीन वर्ष के लिए रोक एक ड्रामा है दल इसकी निंदा करता है ।किसानों के ऋण माफ़ी होनी चाहि...

रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर खदेड़ा जाये-विहिप

Image
देहरादून- विहिप बजरंगदल देहरादून ने गांधी ग्राम व राजपुर प्रखंड  में दुर्गा मंदिर व राजपुर प्रखंड मे सागरगिरि आश्रम मे अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सेवा प्रमुख रमाशंकर कौशिक ने इतिहास के परिदृश्य पर नज़र डालते हुए बताया कि एक से एक नक्षत्र सरदार पटेल, डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, राधा कृष्णन, आदि अनेक धुरंधर उपस्थित थे परन्तु एक जवाहरलाल नेहरू की ज़िद ने 14 अगस्त की रात्रि 12 बजे 1946 को भारत का विभाजनकर दिया। लाखों भारतीयों ने जिस पूर्ण स्वतंत्रता के लिए अपनी जवानी को लाखों वीर माताओं ने अपनी गौद सुनी की लाखों वीर बहनों की कलाइयां रक्षाबंधन विहीन हुई वह भारतक विभाजन के रूप में देश के समक्ष सामने आया।  15 अगस्त को विभाजन के पश्चात भी लाखों लोगों को नरसंहार का दंश झेलना पड़ा। एक बार पुनः भारत की पवित्र भूमि लाखो भारतीयों ( हिन्दुओ) के रक्त से रंजीत हुई। उसी रक्त की सौगंध से हमारे पूर्वजो ने प्रतिज्ञा की थी कि हम पुनः भारत को एक दिन अखंड भारत बना कर ही दम लेंगे।उसी संकल्प को पूर्ण करने के लिए सम्पूर्ण देश में बजरंग दल क...

नशा नहीं नई दिशा को अपनाये...

Image
ऋषिकेश  -  परमार्थ निकेतन की पहल  पर वाशअप अभियान अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दीप प्रज्जवलित कर लांच किया गया । वाशअप छः महिने के अथक प्रयासों से बनाया गया प्रोग्राम है जो हाइब्रिड मीडिया का उपयोग, सतत भागीदारों के लिये वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने, जमीनी सक्रियता, मीडिया अभियान, आॅनलाइन सक्रियण तथा विकास लक्ष्य प्राप्त करने वाले भागीदारों के साथ आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों गतिविधियों का उपयोग करेगा।  19 नवंबर 2016 को मुम्बई में आयोजित ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर कोल्डप्ले, जेड जेड, अभिनेता आमिर खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ, प्रसिद्ध गायक एआर रहमान, अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अरजीत सिंह, दीया मिर्जा, शंकर एहसान लाॅय और मोनाली ठाकुर व अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे यह ग्लोबल सिटीजन इन्डिया की पहली पहल थी। जिसका उद्देश्य जल, स्वच्छता और स्वच्छता के मुद्दों के विषय में जागरूकता बढ़ाने है। इस अभियान की शुरूआत  उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परमार्थ निकतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती , ग्लोबल ...

युवा शक्ति वैश्विक विकास की सुत्रधार-त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Image
ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन में आयोजित जीवन सम्मेलन के दुसरे दिन विश्व के 21 से अधिक देशों से आये युवा प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने सम्बोधित किया। उन्होने युवा शक्ति का महत्व बताते हुये युवाओं को वैश्विक विकास का सुत्रधार बताया।   टी गल्फ, ग्लोबल इण्टरफेथ वाॅश एलायंस और परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जीवन सम्मेलन में आये युवाओं ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के पावन सान्निध्य में महर्षि आश्रम चैरासी कुटिया का भ्रमण किया। जीवा की अन्र्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने चैरासी कुटिया के दिव्य प्रांगण में सभी को ध्यान की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। सभी ने ओमकार की ध्वनी के साथ इस पवित्र क्षेत्र में ध्यान किया।  शौक्षणिक सत्र में युवाओं को टी गल्फ संस्था के संस्थापक शिव खेमका एवं उर्वशी खेमका, डीआरडीओ के वैज्ञानिक तथा जीवा के विशेषज्ञों ने जल संरक्षण, जैव विविधता, नदियों की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण आदि की जानकारी प्रदान की।  कम खर्च में वॉटर रिचार्ज करने, नदियों को ...