Posts

भारी बारिश से सुनाली गांव में मकान गिरने से दो घायल

Image
चमोली- आपदा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया है कि कर्ण प्रयाग से 35 km आगे सुनाली गांव मे बादल फटने की सूचना मिलते ही उक्त  घटनास्थल पर एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंच गयी व एस आई  अर्जुन सिंह द्वारा बताया गया कि सोनाली  गॉव पर बारिश के कारण पानी अधिक आ गया व पानी के साथ मालवा औऱ एक बड़ा पत्थर आ जाने से मकान क्षितिग्रस्त हो गया हैं, जिसके कारण 02 महिला घायल हो गयी थी जिनको  कर्णप्रयाग अस्पताल में पहुंचाया गया तथा 03 पालतू जानवर की मलवे में दबे होने पर टीम द्वारा 01 जानवर को  निकाल लिया गया हैं, सुनाली गांव में हुई घटना के कारण अभी स्पष्ट नही हैं।घटना में घायल बीना देवी पत्नी स्व0कमला लाल उम्र 50,नि0-सुनाली का 02-02 कमरों का मकान व गौशाला पूर्ण रूप से क्षितिग्रस्त हो गयी है।इस घटना से बीना देवी उपरोक्क्त व  उषा देवी पत्नी दिनेश लाल नि0-सोनाली को मामूली चोटें आईं हैं ,दोनों घायलों को  सा0स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।गौशाला के  क्षतिग्रस्त होने से 03  गो वंश की हानि हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस बल राहत कार्यों में जुटा हुआ हैं

पत्रकारिता को बदनाम करने वाले 4 पत्रकार गिरफ्तार

Image
देहरादून-एक युवती ने थाने में  रिपोर्ट लिखवाई  जिसमें उसने चार तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई , उसने बताया कि वह विकासनगर में किराये पर रहती है। और 03 वर्ष पहले उसके पति का देहांत हो चुका है, और खुद टी0बी0 की मरीज है। वह सहसपुर पर निवासरत अपनी छोटी बहन जो कि चाउमीन मोमोज की दुकान चलाती है ,उसके पास अपने इलाज के लिए पैसे मांगने गई थी वहाँ पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मुझे पैसे देने को कहा लेकिन बदले में मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया। मुझे पैसो की सख्त जरूरत थी इसलिए मैंने उसका आफर स्वीकार कर लिए जिस पर पीड़िता उस व्यक्ति के साथ दुकान के पीछे बने कमरे में चली गई और उस लड़के ने जब पीड़िता के कपड़े उतारे तो उसके बाद उस व्यक्ति ने अपने फ़ोन से मैसेज किया जिस पर तुरंत वहाँ पर 04 अन्य लोग जिनके गले मे न्यूज़ चैनल की आई डी कार्ड थे और हाथ मे एक माइक था जिनमे से एक ने अपने मोबाइल से मेरी नग्न अवस्था की वीडियो बनाई और वीडियो बनाकर दिखाया और उस वीडियो को अपने एक अन्य साथी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के द्वारा भेजा और ये पांचो लोग कहने लगे हम वेलकम न्यूज़ के पत्रकार है तुम ...

राहुल बने हल्द्वानी शहर के अध्यक्ष

Image
देहरादून-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस की जिला    एवं शहर कांग्रेस कमेटियों की घोषणा की गई है।                             अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राहुल गांधी के अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से जारी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों की सूची में राजेन्द्र सिंह राणा जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला, मनमोहन शाह उत्तरकाशी, सूरज राणा टिहरी, हिमांशु बिजलवाण देवप्रयाग, संजय किशोर देहरादून ग्रामीण,  लालचन्द शर्मा देहरादून महानगर, गौरव सिंह चौधरी ऋषिकेश, संजय अग्रवाल हरिद्वार शहर, धर्मपाल सिंह हरिद्वार ग्रामीण, कलीम खान रूड़की महानगर,  विरेन्द्र सिंह रावत चमोली, ईश्वर सिह बिष्ट रूद्रप्रयाग,  नरेश द्विवेदी डीडीहाट,  त्रिलोक महर पिथौरागढ़, लोकमणि पाठक बागेश्वर,  महेश आर्य रानीखेत,मोहन सिंह मेहरा अल्मोड़ा उत्तम सिंह देव चम्पावत, सतीश नैनवाल नैनीताल, राहुल छिमवाल हल्द्वानी शहर, स...

जिलाधिकारी ने राजकीय स्कूल कालेजों में अवकाश घोषित

Image
देहरादून- जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने कांवड़ मेला 2018 के मुख्य पर्व 6 अगस्त से 8 अगस्त 2018 तक तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत भारी भीड़ होने एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र से श्यामपुर क्षेत्र तक सम्पूर्ण कांवड़ मेला स्थलों के स्थानीय, निजी तथा राजकीय स्कूल कालेजों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने उक्त आदेशों के अनुपालन कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा को दिये हैं।

पर्वतारोही दल माउण्ट जाॅगिन-के लिए रवाना किया

Image
देहरादून-राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल ने राजभवन में युवा पर्वतारोहियों के एक दल को गढवाल हिमालय में स्थित माउण्ट जाॅगिन-1(6456   M ), माउण्ट जाॅगिन-3(6116   M ) के लिए रवाना किया। राज्यपाल डाॅ0 पाल ने पर्वतारोही दल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुरक्षित अभियान की कामना की।   सितांशु कुकरेती के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल 4 अगस्त को रवाना होकर 17 अगस्त को लौटेगा। इस दल द्वारा 15 अगस्त को  दोनों चोटियों पर भारतीय ध्वज फहराया जायेगा। सितांशु कुकरेती ने बताया कि उनके दल के सदस्यों ने अप्रैल माह में माउण्ट  बंदरपूंछ (6316   M ) का आरोहण 08 दिन में पूरा किया है। यह अभियान इण्डियन माउण्टेनियरिंग फाउण्डेशन द्वारा अनुमोदित किया गया है। 

सफलता के लिये महापुरूषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लें- प्रो0 नौटियाल

Image
देहरादून- दून विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मैनेजमेंट के एम0बी0ए0, इन्टेग्रेटेड एम0बी0ए0 व बी0काॅम-आॅनर्स के नव-प्रवेशित छात्रों के ओरिएटेंशन कार्यक्रम प्रोग्राम के अन्तिम दिन मुख्य अतिथि प्रो0 गुरूचरण सिंह, विभागाध्यक्ष- प्रबन्ध संकाय, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने छात्रों को मैनेजमेंट टर्म ’’पे-आॅफ मैट्रिक्स’’ को समझाते हुए टीम में काम काम करने के मूल मंत्र मैंनेजमेंट गेम्स के जरिये समझाये। उन्होंने संस्थान व प्रबन्धक की ग्रोथ हेतु टीम में कार्य करने की स्किल पर जोर दिया।  बिरला ग्रुप के पूर्व महाप्रबंधक एवं लखनउ स्थित आई0एस0टी0डी0 के अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्व कारपोरेट ट्रेनर श्री एम0एम0 खान ने लीडरशिप, काॅन्फिक्ट मैनेजमेंट व पर्सनालिटी डेवलेपमेंट पर छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता के मूल मंत्र बताये। प्रो0 हर्ष डोभाल, स्कूल आॅफ कम्यूनिकेशन, दून विश्वविद्यालय, छात्रों को कम्यूनिकेशन स्किलस् पर व्याखान देते हुए कहा कि कैरियर ग्रोथ के लिये इफैक्टिव कम्यूनिकेशन स्किलस आवश्यक है। प्रो0 सी0एस0 नौटियाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण से करत...

गोहरी माफ़ी गांव में कुछ लोग अचानक बाढ़ आने के कारण फंस

Image
रायवाला- संजय पोखरियाल गौहरी माफी द्वारा प्रातः चार बजे  के लगभग प्रभारी निरीक्षक रायवाला को  सूचना दी कि गोहरी माफ़ी गांव में कुछ लोग अचानक बाढ़ आने के कारण फंस गए हैं।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला मय पुलिस टीम के सरकारी वाहन से गोहरी माफी पहुंचे। मौके पर जाकर पता लगा की प्रकाश चंद्र जोशी निवासी गोहरी माफ़ी की गौशाला में काम करने वाला युवक पंकज कुमार निवासी गोहरी माफ़ी बाढ़ में फंसा हुआ है, इसके अतिरिक्त उनकी तीन गाय तथा 2 बछड़े भी बाढ़ में फंस रखे हैं। मौके पर ऋषिकेश कंट्रोल रूम के माध्यम से ढालवाला मुनि की रेती से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम के प्लाटून कमांडर कविंद्र सिंह सजवाण मय हमराह कर्मियों के मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात रायवाला पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम के द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे हुए पंकज कुमार को तथा तीन गायों को व दो बछड़ों को सुरक्षित बाड़ में से बाहर निकाला गया। कुछ दिन पूर्व भी रायवाला पुलिस के द्वारा  रेस्क्यू अभियान चलाकर गोहरी माफी में बाढ़ में फंसी हुई एक महिला को सकुशल बाहर निकाला था। इसके अतिरिक्...