Posts

कांग्रेसी का बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल

Image
रुड़की -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश,पूर्व पी सी सी चीफ किशोर उपाध्याय समेत प्रदेश,हरिद्वार व रुड़की जनपद के कांग्रेस संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया।नगर निगम रुड़की से शुरू हुआ कांग्रेसियों का काफिला भाजपा सरकार की नाकामियों को कोसते हुए सिविल लाइन से होकर तहसील परिसर पहुंचा और जनाक्रोश प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की नीतियां को किसान एवं आम जन विरोधी बताया।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से निकम्मी हो चुकी है।उन्होंने एक एक कर भाजपा सरकार की नाकामी गिनाई और लोगों से कांग्रेस पर भरोशा करने का आव्हान किया।रुड़की में प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली गई जनाक्रोश रैली निकाली गई। पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नार...

लाखों रुपए की मोटर वोट टिहरी झील में धूल फांक रही है

Image
टिहरी -प्रदेश सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के प्रति कितनी संवेदनशील है ,यह देखते ही बन रहा है। 23 जून से प्रदेश में सहसीक खेलों पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। यह कह कर  प्रदेश सरकार की सहसीक खेलों की अपनी कोई नीति नही है। कोर्ट ने सरकार को 14 दिन में अपनी नीति बनाने के निर्देश दिये लेकिन सरकार ने 23 दिन बाद भी कोर्ट को नीति बना कर नही दे पायी है। जिससे साहसीक खेलों से जूडे समूह के युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोष व्याप्त है। सरकार एक ओर तो इस समूह के लोगों से सालों से भारी भरकम टैक्स वसूल कर रही है । दूसरी ओर प्रदेश के हजारों युवाओं को जो अपने दम पर अपना रोजगार चला कर सरकार को टैक्स दे रहे है ,उनके रोजगार के बारे में सरकार को समय नही है।  लेकिन सरकार शराब से ही भारी भरकम राजस्व कमाने के लिए भाजपा की ड़बल इंजन की सरकार रातों -रात आबकारी नीति बना देती है । प्रदेश के शहरों ,गांव व कस्वों के चौराहों को नेशनल हाईवें से हटा कर शराब की दुकानों को स्थापित कर शराब बेचने का कार्य कर रही है। जिससे कई परिवार हर रोज शराब की जद में आ रहे है। जिन लोगों ने अपनी मेहनत से  रोजगार स्थापित...

एन डी तिवारी के स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना -राजनाथ सिंह

Image
नई दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  राजनाथ सिंह साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड पंडित नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुँचें। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चिकित्सकों से पूर्व मुख्यमंत्री  पंडित नारायण दत्त तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी  उज्ज्वला तिवारी व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी व पंडित नारायण दत्त  तिवारी  के भाँजे जीवन चन्द्र दुमका भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त पंडित को ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण 20 तारीख से दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स में भर्ती कराया गया था आज इस अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को दस महीने हो गए हैं । और सभी मिलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ में जल्द सुधार होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

मानसून की पहली बारिश में ही 4 लोगों की मौत

Image
देहरादून- मानसून की पहली बारिश में ही दून में ढाया कहर सुबह से हो रही बारिश के कारण बसंत विहार के शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें कुछ लोग दबे होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने थाना बसंत विहार  को दी ,पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 06 लोगों को निकालकर थाने के सरकारी वाहन से तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 लोगों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष दो घायलों का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक :- 1- संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष।2-  सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष 3-  धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष।4-  नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 3 वर्ष। सभी मूल निवासी - तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार। दो घायल व्यक्ति - 1-  ...

देहरादून में निकाली गई जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली

Image
देहरादून-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के शुभारम्भ के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण संबंधी जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली को निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ0 अंजलि नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली देहरादून स्थित गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर, दिलाराम चौक, बुद्धा चौक आदि मुख्य मार्ग से होते हुए नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न हुई।रैली में आशा कार्यत्रियों, आशा फैसिलिटेटर्स, राज्य नर्सिंग स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में परिवार नियोजन तथा जनसंख्या स्थिरिकरण के संदेश लिखी  तक्तियों और बैनर पोस्टर  और नारों से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। शुभारम्भ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 यूएस चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, आर के एस के प्रबंधक अनूप चौहान, क्वालिटी एश्योरेंस प्रबंधक अमित कुमार, आईईसी फैसिलिटेटर पूजन ने...

अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मिले - CM त्रिवेंद्र रावत

Image
नई दिल्ली -साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती  पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अस्पताल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को देखने  आईसीयू में  गए  वहीं पर उज्जवला तिवारी में रोहित शर्मा से मुलाकात कर पंडित नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है, उनकी किडनी ने पिछले 36घण्टों से काम करना बंद कर दिया है वह इस वक़्त किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं व अर्धमूर्छित अवस्था में बने हुए हैं । उनका Blood Transfusion भी अभी जारी है।कुल मिलाकर पंडित जी की स्थिति बहुत गंभीर है । उनकी धर्मपत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी  व पुत्र रोहित शेखर तिवारी  लगातार उनकी सेवा में लगे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी पंडित को ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण 20. सितंबर.2017 को दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स में भर्ती कराया गया था आज ...

डोईवाला में सिपेट का हुआ उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट

Image
देहरादून-केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक अनंत कुमार व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सिपेट): कौशल विकास एवं तकनीकी सहयोग (सीएसटीएस) केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही नए सिपेट भवन का शिलान्यास भी किया गया। डोईवाला में एक प्लास्टिक रिसाईकिल यूनिट की स्थापना भी की जाएगी। आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि में से 833.25 एकड़ भूमि केंद्र द्वारा राज्य सरकार को वापिस कर दी गई है। द्वाराहाट मे भी एक सिपेट की स्थापना की जाएगी। इसी प्रकार सितारगंज में प्लास्टिक मेडिकल डिवाईसेज पार्क की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सिपेट का महत्व आईआईटी के समान ही है। यहां के बच्चों को 100 प्रतिशत कैम्पस प्लेसमेंट मिलेगा। देश में वर्तमान में 8 लाख प्लास्टिक इंजीनियर्स की मांग है। इसी प्रकार पूरी दुनिया में भारी संख्या में इनकी मांग है। डोईवाला में प्रारम्भ किए गए सिपेट में पहले वर्ष 1500, दूसरे वर्ष 2500 व तीसरे वर्ष 3000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। यहां प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक भी प्रारम्भ करने पर विचार किया जा...