Posts

उत्तराखण्ड में स्थापित ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र भारत का पहला केन्द्र

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आई.टी पार्क  में ड्रोन एप्लिकेशन अनुसंधान केन्द्र एवं साईबर सुरक्षा केन्द्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संस्थान (एनटीआरओ) के सहयोग से ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थापित ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र भारत का पहला केन्द्र है, इसमें 10 दिन से 03 माह तक के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। इससे नौजवानों एवं तकनीकी शिक्षा में बड़ा फायदा होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पॉलीटेक्निक कॉलेजों का सेलेक्शन कर उनमें भी ड्रोन एप्लीकेशन प्रोग्राम द्वारा प्रशिक्षित करेंगे। साईबर सुरक्षा केन्द्र की स्थापना से प्रदेश में साईबर क्राइम पर नजर रखने एवं अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी।एनटीआरओ के अध्यक्ष  आलोक जोशी ने कहा कि साईबर सिक्योरिटी एवं ड्रोन एप्लिकेशन स्मार्ट पुलिस का एक कान्सेप्ट है। देहरादून में साईबर सिक्योरिटी एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर बनाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि साईबर सिक्योरिटी किसी एक संस्था के भरोसे नहीं...

फर्जी शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

Image
देहरादून  शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने  एस.आई.टी. द्वारा प्रचलित जांचों की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा के दौरान उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद के 02 लिपिक संवर्ग कर्मियों पवन कुमार एवं मनोज चौहान द्वारा जांच में सहयोग न देने की शिकायत पर उनका स्थानातंरण तत्काल दूरस्थ जनपदों में करने निर्देश                                                 शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गये। उन्होंने एस.आई.टी. द्वारा संस्तुत 20 प्रकरणों पर शीघ्र दोषी शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये तथा ऐसे प्रकरणों में नियुक्ति में दोषी नियोक्ता अधिकारी पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।ज्ञातव्य है कि गत् 05 वर्षों में प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त जांच किये जाने साथ-साथ इण्टर कॉलेज में कार्यरत कुछ शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने/सूचना प्राप्त होने की जांच एस.आई.टी. से करायी जाने का निर्णय लिया गया है। जि...

सबसे सुरक्षित जगह पर हुआ मुन्ना बजरंगी का कत्ल

Image
उत्तर प्रदेश - मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह है.उसका जन्म 1967 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूरेदयाल गांव में हुआ था. उसके पिता पारसनाथ सिंह उसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोए थे.मगर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी ने उनके अरमानों को कुचल दिया. उसने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी.किशोर अवस्था तक आते आते उसे कई ऐसे शौक लग गए जो उसे जुर्म की दुनिया में ले जाने के लिए काफी थे.मुन्ना को हथियार रखने का बड़ा शौक था.वह फिल्मों की तरह एक बड़ा गैंगेस्टर बनना चाहता था                                                                                         यही वजह थी कि 17 साल की नाबालिग उम्र में ही उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. जौनपुर के सुरेही थाना में उसके खिलाफ मारपीट और अवैध असलहा रखने का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद मुन्ना ने क...

वर्तमान व निवर्तमान मुख्यमंत्री ने लिया आम का स्वाद

Image
देहरादून - दून में सुबह से ही बारिश हो रही थी और इस सुहाने मौसम में आम मुंगरी काकडी  जामुन और आडू  का  स्वाद लेने  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  देहरादून के एक स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित मैंगो पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र  रावत ने आम का जमकर लुफ्त उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बैठकर रसीले आमों का आनंद लिया एक तरफ आम का स्वाद ले रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ले रहे थे वही बाहर रिमझिम बारिश भी हो रही थी इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र रावत  ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति व यहां के स्वादिष्ट पौष्टिक उत्पादों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है,

स्विफ्ट कार में लगी आग

Image
देहरादून- कैंट क्षेत्र मे सेवन ओक के पास एक स्विफ्ट कार नंबर DL 9CM- 4404 में अचानक आग लग गई, जिस पर कार चालक द्वारा तत्काल कार को सड़क किनारे रोककर थाना कैंट को सूचना दी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल ओ0एन0जी0सी0 फायर स्टेशन से दमकल का वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने तीन लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

Image
लैंसडौन-लैंसडौन वन प्रभाग में हरे पेड़ो का कटान का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा।ताजा मामला लालढांग रेंज में बड़ी संख्या में खैर के हरे पेड़ो का अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत लालढांग रेंज के यमकेश्वर विलोक के ग्राम सभा के दयावाला में सैकड़ों हरे पेड़ो के अवैध कटान के मामले की जांच चल ही रही थी ।अब वन माफियों का एक नया मामला प्रकाश में आ गया।मामला यमकेश्वर विलोक के ताल घाटी के दिवोगी गांव के कंडारा का है जहां 60 पेड़ो को काटने की अनुमति की आड़ में खैर के 130 पेडों का अवैध रूप से कत्लेआम कर दिया।ग्राम दियोगी में अवैध कटान की सूचना मिलने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह,उप प्रभागीय वनाधिकारी जीसी बेलवाल,रेंज अधिकारी गॉव पहुँचे।जहाँ वन विभाग की टीम ने जाँच सुरु की जाँच में वन विभाग की टीम को मौके पर 125 खैर के कटे मिले।डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया काश्तकार भोपाल सिंह व महेन्द्र की ओर से 30-30 हरे पेड़ों की कटान की अनुमति ली गई थी जिसमे से गोपाल सिंह को तो विभाग की ओर से अनुमति दी गई थी मगर महेन्द्र सिंह की फा...

पलायन रोकने को सार्थक प्रयास जरुरी: कर्नल कोठियाल

Image
टिहरी - हिंडोलाखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूथ फ़ाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने शिरकत की। इस दौरान कर्नल कोठियाल से मुलाक़ात करने पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे समाज सेवी भी कार्यक्रम में पहुँचे। इस मौके पर आम लोगों ने कर्नल कोठियाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में तेज़ी से पलायन हो रहा है। इसे रोकने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। पहाड़ का पानी और जवानी यहाँ के काम नहीं आ रही है।  हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि पहाड़ का पानी और जवानी दोनों यहाँ के काम आये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं में जोश, जुनून, जज़्बा है। आवश्यकता है तो बस सही दिशा देने की। उन्होंने कहा कि यूथ फ़ाउंडेशन का मक़सद ही युवाओं को सही दिशा दिखाना है। युवा शक्ति के बलबूते ही उत्तराखंड तरक़्क़ी के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। ब्लॉक प्रमुख जयपाल सिंह ने कर्नल कोठियाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पहाड़ के युवाओं के लिए बड़ा काम कर रहे हैं। आज यू...