Posts

आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण अभियान

Image
देहरादून,-आम आदमी पार्टी महानगर देहरादून द्वारा आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत माजरा क्षेत्र में एक "सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेतागण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित साथियों ने हिंदु-मुस्लिम भाईचारे का एक विशिष्ट संदेश समाज को दिया। जो माजरा क्षेत्र हमेशा से भाजपा-काँग्रेस के लिये साम्प्रदायिक राजनीति का केन्द्र रहा, वहाँ आम आदमी पार्टी द्वारा सडक, पानी, बिजली, स्कूल व अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस अवसर पर शहजाद अली खान, बालेन्द्र तोमर (अध्यक्ष- दून आॅटो रिक्शा यूनियन), मनिन्द्र बिष्ट (महामंत्री- दून आॅटो रिक्शा यूनियन), हयात भाई, इमरान कुरैशी, मनोज डोबरियाल, सैम,  खुशनसीब, शैखर कपिल, महरबान, जावेद, अनिल आदि राजनैतिक व सामाजिक व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में स्थानीय निका...

चाइना प्रोग्राम के लिए हल्द्वानी के सतीश का चयन

Image
देहरादून-चीन में 3 से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाले इंडियन यूथ डेलीगेशन टू चाइना प्रोग्राम के लिए  हल्द्वानी शहर के सतीश कविदयाल  का चयन किया गया है । कार्यक्रम के अन्तर्गत चीन की राजधानी बिजींग तथा शंघाई, युवान चीन की दीवार जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करवाया जायेगा जिसमें विश्व के कई देशों के युवा शिरकत करेंगे । इस अवसर पर भारत तथा चीन सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक दूसरे की शिक्षा, सभ्यता और संस्कृति को जानने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत की संस्कृति को विश्व के सामने प्रस्तुत करेंगे ।

बस हादसे में 48 लोगों कि मौत ,पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा

Image
पौड़ी –पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र आपदा टीम/एस0डी0आर0एफ टीम के साथ ही मय फोर्स के साथ घटनास्थल राहत व बचाव कार्य किया गया।पुष्पक ज्योति द्वारा बताया गया कि बस हादसे में मृत 45 लोगो का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा गया है। साथ ही गम्भीर रुप से घायल लोगों का हालचाल जानने रामनगर अस्पताल पहुचें। घायलों की हर सम्भव मदद की जा रही है। साथ ही बताया कि जनपद पौडी के पिपली-भौन मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना। लगभग 45 यात्रियों की मौके में ही मौत हो गयी व तीन गंम्भीर घायल लोगो की अस्पताल ले जाते समय मौत हुयी। बाकी 12 घायल लोगो को रामनगर,हल्द्वानी,व एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। साथ ही बतया की इस दुर्घटना में मृत एवं घायल हुए व्यक्तियों के नाम पता निम्नवत है--मृतकों1- कु.0 मोनिका उम्र 16 वर्ष पुत्री विजयानन्द ध्यानी निवासी ग्राम अपोला पट्टी इडियाकोट तल्ला जिला पौड़ी गढ़वाल।2- आरती देवी उम्र 37 वर्ष पत्नी बीर सिंह निवासी ग्राम परखण्डई पटटी इडियाकोट तल्ला जिला पौड़ी गढ़वाल।3- आर्यन उम्र 12 वर्ष पुत्र बीर सिंह निवासी उपरोक्त।4-सोहन सिंह रावत उम्र 40 वर्ष पुत्र पान सिंह रावत नि...

बस गहरी खाई में गिरी 48 लोगो की मौत

Image
पौड़ी-नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना। कई यात्रियों के मरने की सूचना। भौन से रामनगर जा रही थी बस। ग्वीन पुल के पास हुआ हादसा। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 45 लोगो के मरने की सूचना। 28 सीटर थी बस । बस ओवरलोड थी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये की राशि अभिलम्भ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। घायलों को नजदीकी अस्पतालों रामनगर, हल्द्वानी में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह एवं केन...

कांग्रेसजनों ने बस दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि के उपरान्त धरना स्थगित

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता एवं तत्पष्चात गिरफ्तारी व निलम्बन के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के आह्रवान पर आज कांग्रेसजनों ने देहरादून के गांधी पार्क में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना एवं महेश जोशी ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए। इस बीच जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लाक के भौंन-रामनगर मोटर मार्ग पर हुए  बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों ने बस दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि के उपरान्त धरना स्थगित कर दिया गया। धरने में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने 28 जून, को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण तथा मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि एक विधवा महिला शिक्षिका मुख्यमंत्री के जनता दरबार म...

मुख्यमंत्री की पत्नी पिछले 22 वर्षों से देहरादून में-प्रीतम सिंह

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता एवं तत्पष्चात गिरफ्तारी व निलम्बन के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कांग्रेसजनों ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सड़कों पर उतर कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य सरकार के विरूद्ध जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।   राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए प्रदर्शन  का नेतृत्व किया। प्रदर्शन कारी कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड़, एस्लेहाॅल चौक पहुंचे जहां पीडित महिला के समर्थन में व नारी शक्ति के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त नारेबाजी की व मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन  करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले का दाह किया।   इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के परिजनों एवं रिस्तेदारों के...

प्रदेश महिला कांग्रेस ने ‘‘शक्ति’’ ऐप लाॅच किया

Image
देहरादून - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार, राजीव भवन राजपुर रोड़, देहरादून में महिलाओं को बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए  प्रदेश  महिला कांग्रेस का ‘‘शक्ति’’ ऐप लाॅच किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी सुनीता सहरावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।   प्रदेश  महिला प्रभारी  सुनीता सहरावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ऐप के माध्यम से हम दूर दराज के गांव, से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति ऐप लाॅच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।   प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है इस युग में प्रत्येक व्यक्त...