Posts

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रायपुर भाजपा मंडल ने दी श्रदांजलि

Image
देहरादून- रायपुर स्थित पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनको श्रदांजलि अर्पित की गई।बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाधयक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने मुखर्जी के जीवन परिचय को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बी०ए० की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि अर्जित करने के पश्चात् वे विदेश चले गये और 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर भारत लौटे। 33 साल की आयु में वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने उनके राजनीतिक जीवन के बारे में बताया कि डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ॰ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। उ...

दून विश्वविद्यालय की आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा 28 जून को

Image
देहरादून, दून विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित स्कूल आॅफ डिजाइन, स्कूल आॅफ फिजिकल साइंस, स्कूल आॅफ सोसल साइंस, स्कूल आॅफ इनवायरनमेंटल एण्ड नैचुरल रिर्सोसेज, स्कूल आॅफ मीडिया स्टडीज, स्कूल आॅफ टैक्नोलोजी, स्कूल आॅफ लैंगवैजेज तथा स्कूल आफ मैनेजमेंट कुल सात स्कूलों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2018-19 के लिये प्रवेश परीक्षा 28 जून को 07 शहरों के दस परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जायेगी। सबसे अधिक 04 परीक्षा केन्द्र देहरादून जनपद में बनाए गये हैं। दिल्ली में दो जबकि पटना, लखनउ, हल्द्वानी, हरिद्वार में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। दून विश्वविद्यालय में विगत वर्ष से ही स्नातक, स्नात्कोत्तर एवं पी0एचडी0 पाठ्यक्रमों हेतु आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही हैै। इस वर्ष भी आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित होगी। देहरादून जनपद में डी0डी0 काॅलेज नींबूवाला गढ़़ीकेंट, स्किल शेयर मैनेजमेंट साॅल्यूशन- नंदा की चौकी, इन्फनाइट डायमेंशन-राजपुर रोड, तुलाज इंस्टीट्यूट-सेलाकुई जबकि दिल्ली में आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ लोकल सैल्फ गवर्नमेंट-जनकपुरी, मैरीट्रेक सर्विसेज प्राइवेट लिमि...

महाराष्ट्र के पत्रकार उत्तराखण्ड का उदाहरण देते हैं-मानकर

Image
 देहरादून-  स्टडी टूर पर आए महाराष्ट्र सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के दल ने उत्तराखण्ड के सूचना विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी किस प्रकार प्रभावकारी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, इस पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गहन विचार विमर्श किया। प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक, सोशल मीडिया को समय पर सूचना का सम्प्रेषण व उनसे फीडबैक पर भी चर्चा की गई। कई राज्यों का दौरा करने के बाद उत्तराखण्ड आए महाराष्ट्र सूचना विभाग के निदेशक शिवाजी मानकर ने कहा कि उत्तराखण्ड एक नवोदित व छोटा राज्य है। यहां के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सीमित संसाधनों के होते हुए भी जिस प्रकार पत्रकारों के कल्याणार्थ पत्रकार पेंशन, पत्रकारों को ईलाज के लिए सहायता व पत्रकार कल्याण कोष का प्राविधान किया गया है वह दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में भी पत्रकार उत्तराखण्ड का उदाहरण देते हैं। इसी प्रकार सोशल मीडिया नियमावली बनाने में उत्तराखण्ड का सूचना विभाग अग्रणी है। उन्होंने...

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी स्वामी रामदेव ......

Image
देहरादून-लंदन के ऐतिहासिक मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु स्वामी रामदेव की भी मोम की प्रतिकृति लगेगी।विभिन्न काउंटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष आयोजन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे स्वामी रामदेव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके पास इसका प्रस्ताव लंबित था, लेकिन 2 माह पहले उन्होंने इसकी मंजूरी दी है।उन्होंने कहा कि उन्हें आत्मश्लाघा पसंद नहीं है इसलिए आज तक उन्होंने इसकी मंजूरी नहीं दी थी लेकिन मैडम तुषाद संग्रहालय में विश्व के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों को योग और योगी के बारे में जानने का मौका देने के लिए उन्होंने इसके लिए हामी भारी है।स्वामी रामदेव ने कहा कि योगा ना केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि यह विश्व शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का बेहतरीन जरिया है।यह गौरव की बात है कि स्वामी विवेकानंद के बाद स्वामी रामदेव दूसरे संत होंगे जिनकी प्रतिकृति मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी।उन्होंने बताया कि वह सोमवार 25 जून को स्वयं म्यूजियम जाएंगे और वहां स्टूडियो में 3 घंटे की सिटिंग में इम्प्रेशन भी देंगे।

दून मैं दिखा अंधड़ का तांडव अस्पताल की छत पर लगा टिन शेड उड़ा

Image
देहरादून-देर शाम जनपद देहरादून में आए तेज अंधड़ व बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरे वही अंधड की वजह से टीन की छत बिजली की लाइन पर गिरने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को मिलती रही। थाना डालनवाला क्षेत्र में सेवक आश्रम रोड पर स्थित वैश्य नर्सिंग होम की छत पर लगा टिन शेड तेज अंधड़ में उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क पर खड़ा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दून के नगर क्षेत्र में थाना डालनवाला क्षेत्र में द्वारका स्टोर के पास, होटल मधुबन के पास, हाथीबड़कला में न्यू कैंट रोड तथा कालिदास मार्ग पर, आर0टी0ओ0 ऑफिस के पास, थाना राजपुर क्षेत्र में NIVH के पास, थाना रायपुर क्षेत्र में मयूर विहार सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास, थाना बसंत विहार में इंदिरा नगर क्षेत्र में पेड़ गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। उक्त सभी स्थानों पर यातायात व्यवस्था पेड़ गिरने की वजह से बाधित हो गयी। पेड़ गिरने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक औजारों की मदद से उक्त स्थानों पर गिरे पेड़ो को काट कर ...

हिमांचल प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड में भी रेशम के कीड़ों के लिए किसानों.....

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेशम कीड़ों की आपूर्ति हेतु राज्य सरकार की ओर से 01 करोड़ रूपये सहायता एवं उत्तराखण्ड में रेशम के ओक तसर रिसर्च सेंटर के लिए अनुकूलता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  ने रिंग रोड स्थित किसान भवन में ‘‘ओक तसर विकास परियोजना’’ (टी.एस.पी) का शुभारम्भ किया। यह परियोजना केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से सीएसएस के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर हिमांचल प्रदेश के भांति उत्तराखण्ड में भी रेशम के कीड़ों के लिए किसानों के लिए धनराशि की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रेशम विभाग की पुस्तक एवं फोल्डर का विमोचन तथा स्टाॅलों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ओक तसर विकास परियोजना से रेशम उद्योग से जुड़े किसानों को रोजगार के नये आयाम जुड़ेंगे। प्रदेश में रेशम उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन सकता है। उत्तराखण्ड में बाँज प्राकृतिक रूप से अत्यधिक मात्रा में पैदा होता है। बाँज पर्यावरण एवं पानी के श्रोत विकसित करने लिए बहुत...

राम मंदिर का निर्माण शक्ति के आधार पर हो जाएगा -बजरंग दल

Image
देहरादून- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के महानगर की बैठक राष्ट्रीय संह सेवाक संघ कार्यालय तिलक रोड पर संपन्न हुआ मुख्य अतिथि परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संजय ने बताया कि माता भारत. माता गीता. गंगा. गौ माता एवं हिंदू समाज की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद उत्तर कार्य कर रहा है दिन प्रतिदिन मिशन संपूर्ण विश्व में कार्य कर रहा है किसी कार्य को तेज गति से विस्तार देने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी टोली के निर्माण के लिए आधिकारिक कार्यकर्ताओं को संपूर्ण शक्ति लगाकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए वर्तमान चुनौतियां आतंकवाद जनसंख्या असंतुलन देश में बढ़ रही देश विरोधी तत्वों के समूल नाश के लिए बजरंग दल की आंतरिक सेना की भांति राष्ट्र विरोधियों से संघर्ष करते हुए दैनिक रूप में हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए अनवरत  संघर्षरत है संगठन राम जन्म भूमि पर निर्माण प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार की अंतिम दिशा में अग्रसर होगा 2019 में राम मंदिर का निर्माण शक्ति के आधार पर हो जाएगा जिसमें उत्तराखंड प्रांत की सहभागिता  अत्यंत महत्वपूर्ण होगी जिस प्रकार से संगठन बजरंग दल से जुड़...