Posts

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी 17 हुए घायल

Image
विकासनगर -कटापत्थऱ के पास एक बस बैक करते समय खाई में गिर गई है। उपरोक्त सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो पुलिस बल द्वारा बस में सवार 17 घायलों को  सी.एच.सी विकासनगर में भर्ती करवाया गय़ा। आस पास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि हरिद्वार से गंगोत्री यमुनोत्री जा रही बाला जी टूर एण्ड ट्रैवलर्स की 04 बसे जब कटापत्थऱ से जा रही थी तो उनमें से एक बस जिसमें जम्मू कश्मीर के लोगे थे।, बैण्ड पर एक ट्रक खडा था व विपरीत दिशा से आल्टो कार आ रही थी। जिसमें संकरा रास्ता होने पर बस व आल्टों की टक्कर हो गयी। जिस पर बस सख्या uk14 pa 0127 के चालक द्वारा बस को बैक करते समय बस पीछे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 34 लोग सवार थे। जिनमें से केवल 17 लोगों को हल्की चोटें आयी बाकी लोग सुरक्षित है।घायलों का नाम/पता -1-ओमप्रकाश पुत्र द्वारिकानाथ निवासी कटरा जम्मू कश्मीर उम्र71 वर्ष, 2-श्रीमती संतोषी कुमारी पत्नी विश्वनाथ निवासी उपरोक्त उम्र59 वर्ष 3-भोगराज पुत्र स्व0 हरिराम निवासी गढी उधमपुर उम्र63 वर्ष, 4-सुदेश्वरी देवी पत्नी जोगराज निवासी गढी उपरोक्त उम्र 63 वर्ष ,5-ओम...

सेमिनार में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता

Image
देहरादून – अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रहे बदलाव विषय पर पोलेंड की राजधानी वारशॉ में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में दून विश्वविद्याल के प्रोफेसर हर्ष डोभाल ने भारतीय परिपेक्ष्य रखा। सेमिनार में दुनियाभर से 50 पत्रकारों एवं शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया सेमिनार में संकल्प पारित किया गया जिसमें पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही पत्रकारिता पर बाजार के दबाव और इसके दूरगामी परिणामों से निपटने की जरूरत पर बल दिया गया। प्रतिभागियों ने यह भी संकल्प लिया कि पत्रकारिता भले की किसी भी फारमेट में की जा रही हो, पत्रकारिता के मूल्यों बचाए रखना जरूरी है।  सेमिनार में भारत के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, रूस, पोलेंड, फ्रांस, आयरलैंड, जर्मनी, साउथ अफ्रीक, यूक्रेन, लेबनान और पाकिस्तान सहित दुनिया के कई अन्य देशों के पत्रकारों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल कम्युनिकेशन फोरम, जर्नलिस्ट सोलिडेरिटी फाउंडेशन, पोलिश नेशनल फाउंडेशन और पोलिश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मिलकर किया। सेमिनार में प्रमुख तौर पर मीडिया की प्रतिष्ठा, नाग...

देश में ग्रीन एकाउंटिंग प्रणाली अपनाई जाए : मुख्यमंत्री

Image
नई दिल्ली -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की चतुर्थ बैठक में प्रतिभाग किया।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि वर्ष 2022 तक न्यू इंडिया के लिए उत्तराखण्ड सरकार 25 महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर मिशन मोड़ में काम कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करने, पर्वतीय क्षेत्रों से डिस्ट्रेस्ड माईग्रेसन को रोकने व डिजीटल उत्तराखण्ड पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की चतुर्थ बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न बिदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास में केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग पर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में जलविद्युत की अहम भूमिका हो सकती है। जलविद्युत ऊर्जा को क्लीन ऊर्जा बताते हुए कहा कि स्वीकृत जलविद्युत परियोजनाओं को बंद किया जाना राज्य के विकास के लिए उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि पर्वतीय व पूर्वोत्तर राज्य...

आपदा न्यूनीकरण एवं जागरूकता दिवस पर मानव श्रृंखला बनाई

Image
देहरादून-डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ,देहरादून द्वारा शनिवार के दिन  "आपदा न्यूनीकरण एवं जागरूकता दिवस " मनाया गया इसमें देहरादून में एक " सेफ्टी  वॉक " व अनेक जगह - नुक्कड़ नाटक ,मानव श्रृंखला , क्या करें और क्या ना करें आपदा के वक्त और विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराया गया इसके द्वारा लोगों को यह मैसेज पहुंचाया गया कि आपदा के वक्त अगर पैनिक ना करा जाए और हमें कुछ जरूरी बातें बताई गई जिससे किसी भी आपदा मैं नुकसान को कम किया जा सकता है नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को बहुत सी ऐसी बातें बताई गई जिससे लोगों के बीच जागरूकता आए और वह अपने आस-पास वाले लोगों को मदद कर पाएं डी डी एम ए , देहरादून कि इस पहल को लोगों ने बहुत सराहा और पसंद किया 

आपकी मिस कॉल पहुंचा देगी मनोज ओर चन्द को.....

Image
देहरादून- प्रेस क्लब में आयोजित अपनी पत्रकार वार्ता में माता माहेश्वरी और पिता नरोत्तम सिंह ने दून की जनता से अपील की है कि  आपकी एक मिस कॉल मनोज और चंद्र को  विजेता बना सकता है , पूरे विश्व मे अपनी पहचान बना चुके देहरादून के राघव उर्फ क्रोक्रोच के साथी इन दो भाईयो के लिए वोटिंग की अपील की गई ये दोनों भाई मनोज ओर चन्दर डांस में अपनी विश्व स्तरीय पहचान बनाने के लिये आपके एक वोट से," High fever डांस का नया तेवर"& tv पर  इतिहास रचने जा रहे हैं।पूर्व मिस उत्तराखण्ड अदिति शुक्ला,अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रीतम बिंद, युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौहान,बॉलीवुड और डांस की दुनिया मे अपनी धाक और उत्तराखंड की पहचान बनाने वाले राघव जुयाल (क्रोक्रोच) के पिता एडवोकेट दीपक जुयाल ने खुलकर इनके समर्थन में आगे आने की बात कही।इनके पिता नरोत्तम संजय कॉलोनी में छोटी सी दुकान चला रहे हैं बताते हैं कि बचपन मे लगा शौक आज इनको इस मुकाम पर ले आया है।टॉप 8 में अपनी जगह बना चुके मनोज ओर चन्दर दिनों भाई संयोगवश जुड़वा भी हैं। इन्होंने घर मे में ही डांस स्कूल खोलकर छोटे बच्चों को डांस सीखाकर उन...

योग के प्रति जन-जागरूकता के लिए वाॅक फाॅर योग

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस(21 जून) पर योग के प्रति जन-जागरूकता के लिए गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक ‘‘वाॅक फाॅर योग’’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग के माध्यम से ही सम्पूर्ण विश्व निरोग हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व भर में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही हम स्वस्थ भारत की कल्पना कर सकते हैं। स्वस्थ भारत के लिए योग को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। योग की वजह से भारत को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड पधार रहे हैं, उत्तराखण्ड का वातावरण योगमय हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि योग दिवस के अवसर पर जहां कहीं भी योग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, सामूहिक रूप से इन योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें। जो अन्य स्थानों पर जाने में असमर्थ हैं, वे घर पर ही योग अभ्यास करें।आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बस

Image
पौड़ी-सतपुली से 4 किलोमीटर आगे वन विभाग के बंगले के पास बस यू ए12.7226 पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वही पुलिस के साथ ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू जारी हैं, घायलों को घटनास्थल बाहर निकाला जा रहा है।जोकि पौड़ी से कोटद्वार जा रही जीएमओयू कि बस सतपुली के पास ब्रेक फेल होने से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पंहुच कर रेस्क्यू चलाया।पुलिस,एसडीआरएफ और राहगीरों  की मदद से घायलों का बाहर निकाला गया।पुलिस और एसडीआरएफ का राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।जिसमे घायलों को आपातकालीन सेवा 108 और निजी वाहनों से सतपुली अस्पताल में भेजा गया।चार गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।