Posts

योग की धरती पर योग दिवस मनाने की तैयारी

Image
देहरादून- उत्तराखंड  आध्यात्मिक धरती रही हैं यहां पर हमारे ऋषि मुनियों व देवी देवताओं ने कंदराओं में रहकर तपस्या की जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है वही यहां पर कई साधकों ने योग साधना भी की हरिद्वार में बाबा रामदेव ने योग को विश्व के पटल पर पहचान दिलाई वहीं ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेशियों साधकों के द्वारा योग की शिक्षा ग्रहण की जाती है वही ऋषिकेश में एक पूरा गांव है जहां पर योगाभ्यास की कक्षाएं चलाई जाती हैं और विदेशी पर्यटक के द्वारा यहां से योग सिखा जाता है वहीं यहां  पर चौरासी कुटिया है जहां पर बीटल्स बैंड भी हुआ यहां पर भी विदेशी सैलानी एकांत में रहकर योगाभ्यास करते हैं, विश्व ने भारत के योग को पहचाना और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और इस बार के होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रतिभाग करेंगे जिनके साथ लगभग 40 से 50 हजार लोग इस दिन योगा करेंगे इन्हीं सब की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने...

आरक्षित वन व टाईगर रिजर्व के बफर जोन में एंगलिंग का परमिट नहीं

Image
देहरादून- उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में वन्यजीवों द्वारा मानव क्षति पर मुआवजे की राशि को बढ़ा दिया गया है।वन्य जीवों द्वारा मारे जाने पर मुआवजे की राशि को 3 लाख रूपए से बढ़ाकर 5 लाख रूपए जबकि गम्भीर रूप से घायल को मुआवजा राशि 50 हजार रूपए से बढ़ाकर 2 लाख रूपए किया गया है। राष्ट्रीय पार्कों से विस्थापित किए जाने वालों को अन्यत्र बसाए गए स्थान पर भूमिधरी अधिकार दिए जाने पर भी सैद्धान्तिक सहमति जताई गई। केबिनेट में इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के प्रबंधन में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। वनों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। वनों का संरक्षण भी हो और स्थानीय ग्रामीण इनसे आजीविका भी प्राप्त कर सकें इसके लिए ग्रीन टूरिज्म की कन्सेप्ट पर काम किया जाए। कार्बेट के बफर जोन व रामनगर वन प्रभाग में हाथी सफारी को भी अनुमति दी गई। यह भी तय किया गया कि राजाजी टाईगर रिजर्व में पर्यटन से होने वाली आय का 100 फीसदी राजाजी टाईगर रिजर्व कंजरवेशन फाउंडेशन के कोष में जमा किया जाएगा। इसका कुछ भाग सामुदायिक गतिविधियों में प्रयोग किया ज...

सड़क पर दौड़ेगी उत्तराखंड सरकार

Image
देहरादून--प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया मनाएंगे और लगभग हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे। वही प्रदेश सरकार ने  इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन  सड़क पर दौड़ेगी और लोगों को एक संदेश देगी और योग दिवस के लिए लोगों को जागरुक करेगी इसी के लिए  16, 17 और 18 जून को रन फॉर योग का आयोजन किया जा रहा है। 16 जून को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार दौड़ लगाएगी। 21 जून को देहरादून के एफआरआई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन देहरादून आकर योग करेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।प्रधानमंत्री के आने से पहले प्रदेश में योग के लिए माहौल बनाया जाएगा। जिसके लिए 16, 17 और 18 जून को रन फॉर योग का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 16 जून को सभी मंत्री शाम साढ़े 4 बजे गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक रन फॉर योग में हिस्सा लेंगे। 17 जून को डीजीपी के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी सुबह 7 बजे रन फॉर योग में हिस्सा लेंगे...

मानवेन्द्र आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हुऐ

Image
रुद्रप्रयाग -पिछले काफी समय से जम्मू-कश्मीर में हालात काफी नाजुक बने हुए हैं बॉर्डर पार पाकिस्तान से लगातार आतंकी घुसपैठ हो रही है अभी कल की ही बात है जब जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए चार जवान शहीद हो गये थे, और अब आज सुबह एक दुःख भरी खबर पूरे उत्तराखंड के लिए भी आ गयी है जहाँ जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ कविल्ठा गांव के रहने वाले मानवेन्द्र सिंह देश के लिए शहीद हो गये हैं।जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आंतकियों ने घुसपैठ कर दी थी उसके बाद बॉर्डर पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया था, दोनों ओर से जबरदस्त गोलियां चलनी शुरू हो गयी थी और फिर सेना को इस लड़ाई में बड़ी सफलता हाथ लगी जब रुद्रप्रयाग जिले के मानवेन्द्र और उनके साथियों ने मिलकर 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था पर साथ ही इस दौरान एक गोली जवान मानवेन्द्र को भी लग गयी जिसके बाद वो आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गये हैं।उनके पार्थिक शरीर को जम्मू से रुद्रप्रयाग जिले के कबिल्ठा गाँव लाया जा रहा है और उम्मीद है कि शाम तक शहीद का पार्थिक ...

गंगा मां को दुग्धाभिषेक कर वाजपेयी के दीर्घायु ...

Image
ऋषिकेश -पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में गंगा के पावन तट पर मां गंगा की दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा मां गंगा की दुग्धाभिषेक आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि में मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि देश व पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदा अटल बिहारी वाजपेयी की छत्रछाया मिलती रहे। उन्होंने कहाकि देश के नवनिर्माण में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का कार्यकाल देश को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य किया। अब उनके कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले अटल बिहारी वाजपेयी हकीकत में नैतिकता की मिसाल हैं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश की श्रेणी में खड़ा कर दिया। देश की एक ताकतवार राष्ट्र के रुप में पूरी दुनिया में...

ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन से जनसुनवाई रद्द

Image
उत्तरकाशी - जिला प्रशासन ने बुधवार  को आहूत  जखोल साकरी परियोजना की जनसुनवाई रद्द करनी पड़ी। सैकड़ों ग्रामीणों ने 3 घंटे तक जनसुनवाई मंच के सामने "जनसुनवाई रद्द करो , बांध कंपनी वापस जाओ" आदि नारे देते रहे।  आक्रोशित युवा महिलाओं ने लगातार डटे रहकर कंपनी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चालाकियों को नाकाम किया। प्रशासन की ओर से कोशिशें की गई कि लोग या तो शांति से बैठे या चले जाएं।जिलाधीश ने एक बार मंच से बिना माइक के जनसुनवाई रद्द करने की घोषणा भी की किंतु लोग जानते थे कि जब जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधीश  कर रहे हैं तो उन्हें ही घोषणा करनी होगी कंपनी के लोगों को वहां से हटना चाहिए , मंच को हटाना चाहिए ।जिलाधिकारी को पर्यावरण आकलन अधिसूचना 14 सितंबर 2006" की प्रति दी गई और इस बात की कानूनी जरूरत बताई कि ये डी एम शाह मंच से घोषणा करें कि जनसुनवाई रद्द की गई तब ही जनसुनवाई रद्द मानी जायेगी। जिलाधीश को यह भी बताया गया कि 18 अक्टूबर 2006 को विष्णुगाड पीपलकोटी बांध की जनसुनवाई की अध्यक्ष निधि यादव , SDM चमोली ने, लोगों को जानकारी ना होने की आधार पर जनसुनवाई रद्द की...

पनपतिया ट्रैक पर एक की मौत

Image
रुद्रप्रयाग-भारतीय रेलवे विभाग के इंजीनियर की मौत हो गई है, दिल्ली स्थित मुख्यालय को दी गई  प्राथमिक सूचना के आधार पर जिसमें कि उनके कुल 9 लोग जो कि बंगाल के निवासी हैं, इनके साथ 12 पोर्टर, 2 गाइड कुल 23 सदस्यीय टीम जो कि 5 जून 2018 से लामबगड़ (जनपद चमोली) खीरों नदी से पैदल ट्रैकिंग करते हुए पनपतिया (जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित) नामक ग्लेशियर में फंस गये हैं। कल11 जून को इनके एक साथी अरुण कुमार दास (सीनियर इंजीनियर उम्र 34 वर्ष) की मृत्यु हो गयी है। अन्य साथियों द्वारा इनके मृत शव सहित सजल सरोवर से आशिकी ताल तक ट्रैक किया गया है अन्य 19 सदस्य वहीं रुके हुए हैं तथा 2 ट्रैकर व 2 पोर्टर थाना ऊखीमठ पहुंचे। जिला पुलिस, स्थानीय प्रशासन व आपदा प्रबंधन व रांसी गौंडार के स्थानीय युवकों की एक टीम गठित कर मदमहेश्वर के लिए रवाना की गई है। SDRF की टीम व अन्य सदस्यों को जनपद रुद्रप्रयाग में रेस्क्यू हेतु देहरादून से बुलाया गया है, जिनको  कल प्रातः सूर्य की पहली किरण के पडने से पूर्व रुद्रप्रयाग से हेलीकाप्टर से मदमहेश्वर के लिए ड्राप किया जायेगा। तत्पश्चात रेस्क्यू आपरेशन आरम्भ  कर...