Posts

गुच्छूपानी में जलस्तर बढ़ने से फंसे पर्यटकों को निकाला पुलिस ने

Image
देहरादून- उत्तर भारत में  बढ़ती गर्मी के चलते लोगों का रुख  उत्तराखंड की तरफ हो रहा है इसी कड़ी में रविवार को दून के गुचु पानी में दिल्ली और हरियाणा के पर्यटक का जमावड़ा लगा हुआ था लोग गुच्छूपानी में गर्मी से राहत पाने के लिए  नदी में नहा रहे थे कि एकाएक जल स्तर बढ़ता चला गया  और लोग दूसरी तरफ फंस गये, तभी स्थानीय लोगों ने तीन बजे चौकी सर्किट हाउस थाना कैंट को सूचना दी कि गुछूपानी पानी में कुछ पर्यटक के नदी के बीच, पानी के तेज बहाव में  फंसे हुए हैं इस सूचना पर तुरंत प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में  थाना कैंट पुलिस की एक टीम मय जीवन रक्षक सामान के साथ में गुछूपानी पहुँची तुरंत फंसे हुए पर्यटकों का राहत एवँ बचाव  कार्य शुरू किया गया  काफी प्रयाश के बाद नदी के दूसरे किनारे पर फंसे हुए पर्यटकों को जिनमें पुरुष, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हैं को पुलिस के द्वारा सकुशल बचाया गया है  बचाये गये पर्यटकों के नाम इस प्रकार है- अमित. नौटियाल पुत्र गुनानंद निवासी विधि विहार कारगी ग्रांट देहरादून- के. पी. राय पुत्र धनबहादुर राय निवासी कैनाल रोड़ देह...

बद्रीनाथ जा रही बस रोड किनारे पलटी

Image
टिहरी गढ़वाल-बद्रीनाथ जा रही बस रोड किनारे पलटी जिसमें एक महिला यात्री की मौके पर मौत, कई यात्री हुए घायल, बद्रीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 10 बजे ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाते समय यात्रा बस सं0- UP 17 AT 3549 देवप्रयाग से 8 किमी पहले शिव मूर्ती के पास पलट गयी, बस मे सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त होनी अभी बाकी है।आधा दर्जन घायलों को सीएचसी देवप्रयाग और श्रीनगर मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है (3 बच्चे, 3 वयस्क) खोज और बचाव कार्य कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस, राजस्व, और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

शहीद स्वाभिमान यात्रा देहरादून से रवाना

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद स्वाभिमान यात्रा को देहरादून से रवाना करने से पहले उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को सदैव हृदय में संजोए रखें,मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए और राष्ट्रहित सबसे बढ़कर होता है। मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना रखने वाला व्यक्ति ही देश की उन्नति में सहायक हो सकता है। रविवार को सीएम आवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद स्वाभिमान यात्रा को देहरादून से आगे के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्मभूमि को माता माना गया है। हमारा पहला दायित्व अपनी मातृभूमि के प्रति होता है। देश को स्वतंत्र कराने और उसके बाद देश की आजादी को बनाए रखने में शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बड़ी खुशी की बात है कि हमारे युवाओं में शहीदों के प्रति सम्मान की भावना है। मुख्यमंत्री ने स्वाभिमान यात्रा के संयोजक सुरेंद्र सिंह बिधुड़ी व उनके साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि स्वाभिमान यात्रा अपने उद्देश्यों में सफल होगी। गौरतलब है कि शहीद स्वाभिमान ...

सीमन प्रयोगशाला का शिलान्यास

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री  राधामोहन सिंह ने अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र श्यामपुर, ऋषिकेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत सैक्स सोर्टेड सीमन प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित Sex Semen केन्द्र देश का प्रथम राजकीय संस्थान होगा। जहां पर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से मादा बछिया उत्पन्न किये जाने की तकनीक विकसित की जायेगी, जिसका सीधा लाभ राज्य के पशुपालकों के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि एवं कृषकों की आय दोगुनी करने में प्राप्त होगा।

गौमुख में गंगा स्वच्छता अभियान

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से मैक संस्था के नेतृत्व में गौमुख ट्रैकिंग के लिए जा रहेअभियान दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 30 सदस्यों का यह दल 09 से 12 जून तक गौमुख व गंगोत्री में ट्रैकिंग व कैम्पिंग करेगा। इस अभियान दल का उद्देश्य गंगा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के लिए जागरूकता अभियान चलाना है। इनके द्वारा गोमुख में वृक्षारोपण किया जायेगा तथा गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। नदियों के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। रिस्पना और कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए एक ही दिन में 3.5 लाख पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमें जल संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा। 

आम आदमी पार्टी का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी द्वारा लक्खीबाग क्षेत्र में लम्बे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की माँग को लेकर लक्खीबाग वार्ड अध्यक्षा शिखा गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुये मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि केन्द्र सराकार द्वारा प्रमुखता से स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित व प्रसारित कर धरातल पर उतारने को सरकार संकल्पबद्ध है लेकिन उसके पश्चात भी ये अजीब विडम्बना है कि उत्तराखण्ड राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून के हृदय में वास कर रही जनता आज भी मानवीय व मूलभूत अधिकारो के अभाव मे जीवनयापन कर रही है। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी ईकाई देहरादून लक्खीबाग क्षेत्र की स्थानीय जनता के साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर आपके समक्ष रखने आयी है। क्षेत्र की अधिकतर जनता आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग से संबंध रखती है जो पिछले लम्बे समय से शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था न हो पाने के कारण व सरकारी शौचालय द्वारा अधिक शुल्क लेने के कारण खुले में शौच करने को विवश है। जिसमें बड़ी संख्या...

पर्वतारोही पुलिस दल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Image
देहरदून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण पर गये पुलिस दल को पांच लाख रूपये स्वीकृत किए। 06 आरक्षियों को दी जायेगी मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति व एक निरीक्षण तथा एक मिनी फायरमैन को वेतन वृद्धि।मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के सफल आरोहण उपरान्त ‘‘फ्लैग-इन समारोह’’ में की घोषणा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के सफल आरोहण के उपरान्त ‘‘फ्लैग-इन समारोह’’ में प्रतिभाग किया। माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए गये उत्तराखण्ड पुलिस के 15 सदस्यों के दल को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माउंट एवरेस्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस दल के जिन 08 सदस्यों ने सफलतापूर्वक आरोहण किया उनमें से 06 आरक्षी, एक निरीक्षक तथा एक मिनी फायरमैन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन 06 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति एवं निरीक्षक तथा मिनी फायरमैन को एक-एक वैयक्तिक वेतन वृद्धि की घोषणा की। माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए गये दल को पांच लाख रूपये देने...