Posts

राशिद की फिरकी में उलझी बांग्लादेश

Image
देहरादून: अफगानिस्तान व बांग्लादेश के बीच खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45रन से हराकर सीरीज में 1-0 कई बढ़त बनाली अफगानिस्तान की ओर से फिरकी गेंदबाज राशिद खान,नबी व शापुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 122 रन पर सिमट गई।राजधानी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को मोहम्मद सहजाद व उस्मान घानी की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इस स्कोर पर उस्मान (26) रुबेल के अंदर आती गेंद पर गच्चा कहा गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में दो चौके व एक छक्का लगाया।  दूसरे क्रम पर खेलने आये टीम के कप्तान असगर स्टेनिकज़ाई ने सहजाद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि दोनों बड़ी साझीदारी नहीं कर पायें12वें ओवर की आखिरी गेंद पर सहजाद (40) शाकिब अल हसन के गेंद पर मेहबुल्ला को...

गढ़वाल की बालिकाओं ने ट्रॉफी पर किया कब्जा,

Image
देहरादून-- दून मैं चल रहे  महिला T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गढ़वाल  की बालिकाओं ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी 20 क्रिकेट एसोसिएशन एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रथम मयवंती बता  मेमोरियल  गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में  गढ़वाल की बालिकाओं ने कुमाऊं की बालिकाओं को हराया । फाइनल में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे । कासिगा चेयरमैन रमेश बत्ता सिध्दता बत्ता, किक्रेट कोच वसी हसन , दिल्ली से आऐ विशेष अथिति चाचा हिन्दूस्तानी, सूर्यकांत धस्माना  , राजीव त्यागी , पूर्व राज्य मन्त्री अजय सिंह, asso ciation के महासचिव जावेद बट , धर्मेन्द्र चौहान आशुतोष ममगाईं गिरधर शर्मा सुरेंद्र शमाँ, लतीफ चौधरी, मौजूद रहे , विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेता टीम के प्रत्येक टीम के खिलाड़ी को पांच पांच हजार रुपये और उपविजेता टीम को चार चार हजार  रुपये की घोषणा प्रोत्साहन  के रूप में देने की ।जिसके लिए उत्तराखंड युथ 20 20 क्रिकेट ass ociation के उपाध्यक्ष विजय रमोला न...

सावधान कल रायपुर की तरफ रूट रहेगा डाइवर्ट

Image
देहरादून-- दून में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की 20-20  क्रिकेट श्रृंखला रविवार से शुरु हो जाएगी यह श्रृंखला उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही है जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अपनी सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर ली गई है राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के लिए विभिन्न मार्गों से मैच देखने हेतु क्रिकेट स्टेडियम आने-जाने वाले वाहनों हेतु रूट व्यवस्था/डायवर्ट व्यवस्था समय दो बजे से निम्न प्रकार रहेगीः-1 जोगीवाला से नेहरुग्राम पोस्ट ऑफिस तिराहा ,फव्वारा चौक से आने वाले समस्त वाहनों को पुलिया न0-06 से रायपुर शिवमन्दिर की ओर न भेजकर लाडपुर होते हुऐ ऑर्डिनेस फैक्ट्री/के0वी0 पार्किंग के मैदान में भेजा जायेगा ,पोस्ट ऑफिस तिराहा नेहरु ग्राम से कोई भी वाहन किद्दूवाला पेट्रोल पम्प तिराहा की ओर नही भेजा जायेगा ।जहाँ से दर्शक पैदल क्रिकेट स्टेडियम गेट न-01 से मैदान में जायेंगे2-सहस्त्रधारा /सर्वे चौक से क्रिकेट स्टेडियम रायपुर की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को रायपुर शिवमन्दिर न भेजकर ऑर्डिनेस फैक्ट्री/के0वी0 पार्किंग मैदान में भेजा जायेगा जह...

अंधड़ से बस पर गिरा बिजली का पोल

Image
देहरादून-एक जून की शाम दून में आए तेज अंधड़ व बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को मिलती रही। जिसमें देहरादून के नगर क्षेत्र में थाना डालनवाला क्षेत्र में द्वारका स्टोर के पास,  आर टी ओ के पास थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पना पुल चौक के पास, नेहरू कालोनी क्षेत्र में स्कूटी के ऊपर पेड गिरने,  कोतवाली नगर क्षेत्र में बुद्धा चौक के पास,   थाना पटेलनगर क्षेत्र में एस जी आर आर  कालेज के पास, थाना रायपुर क्षेत्र में  एम डी डी ए कालोनी के पास घर के ऊपर पोल गिरने , सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास ,  थाना कैंट क्षेत्र में मुख्यमत्री आवास व सब एरिया कैंटीन के पास पेड गिरने व इसके अतिरिक्त  देहात क्षेत्र में थाना सहसपुर क्षेत्र में सेलाकुई के पास पेड गिरने की सूचनायें पुलिस कंट्रोल रूम पर प्राप्त हुई।  पेड़ गिरने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक औजारों की मदद से उक्त स्थानों पर गिरे पेड़ो को काट कर हटाया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुच...

उपमहानिरीक्षक ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

Image
देहरादून:पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा रेन्ज कार्यालय में दून पुलिस चौकी में तैनात कान्स0 सतीश मिश्रा एवं कान्स0 सते सिंह को सराहनीय कार्य के लिये प्रशस्ति-पत्र व नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।2 मई को दून मेडिकल कालेज,देहरादून में उपचाराधीन सोनू के मृत होने पर उसके लिये एम्बूलेंस की व्यवस्था एवं मृत्तक सोनू को उसके गांव धामपुर, बिजनौर उ0प्र0 ले जाने हेतु धनराशि न होने के कारण उसके भाई पंकज द्रारा मदद की गुहार लगायी गयी,किसी से कोई मदद न मिलने पर काफी परेशान होने के कारण दून चौकी में तैनात कान्स0 सतीश एवं कान्स0 सते सिंह ने पंकज के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था कर मृत्तक को उसके गांव धामपुर एम्बुलेंस से ले जाने व मृत्तक के दाह संस्कार हेतु धनराशि उसके भाई पंकज को उपलब्ध करायी गयी।

एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उपचुनाव की जीत का जश्न मनाया

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए उन्होंने थराली उपचुनाव की जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मोहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी  मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को व...

फ्रेमवर्क पर विकसित वेबसाइटों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में फ्रेमवर्क पर विकसित वेबसाइटों का लोकार्पण किया। यह वेबसाइटें इलैक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित की गई है। ये राज्य के सभी 13 जनपदों की Secure, Scalable, Sugamya Website as a Service(S3WaaS)   इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों को प्रशासनिक व्यवस्था, सार्वजनिक उपयोगिताएं, संपर्क जानकारी, पर्यटक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण दस्तावेज और भर्ती निविदाओं सहित जिले से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेगी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी नागरिक सेवाएं और इन सेवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया वेबसाइटों पर उपलब्ध है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आर .के. सुधांशु ने कहा कि आगामी 06 माह में राज्य का अपना डाटा सेंटर विकसित कर लिया जायेगा। सभी मंत्रीगणों, प्रमुख सचिवों, सचिवों के कार्यालय से ब्लाॅक लेवल तक वीडियों कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार ...