Posts

बजरंग दल देगी त्रिशूल दीक्षा

Image
देहरादून-बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की बैठक जो की मानस मंदिर कार्यालय मे आयोजित हुई आगामी कार्यक्रमों की सूचना देते हुए  मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनिल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्ग एक  साधना का माध्यम है वर्ग में सैनिक प्रशिक्षण के बाद ही शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाता है वर्ग कार्यकर्ताओं का बौद्धिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है और वर्ग करने के बाद ही सामान्य युवा में संगठन के प्रति देश के प्रति और हिंदू समाज के प्रति एक विशेष समाजिक  भावना पैदा होती है जिससे वह समाज में हर कार्य सामाजिक दृष्टि से सर्वोत्तम करता है ! इन साभी वर्गों के समापन के पश्चात् त्रिशूल दीक्षा के विशाल कार्यक्रम देश भर मे रहेंगे जिसमे उत्तराखंड प्रांत से ही सदस्यता अभियान के दौरान लाखो युवाओं के रजिस्ट्रेशन लगभग हो चुके अब बस दीक्षा उपरांत त्रिशूल बांटना शेष है उन्होंने कहां कार्यकर्ताओं के विकास के लिये हर वर्ष इन प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल करता है जिसमे विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी का वर्ग भी निश्चित है इस सम...

हरीश रावत ने बनाया काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल

Image
देहरादून --पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों, ट्रेड़ यूनियन, सामाजिक संस्थाओं व कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल मण्डल की एक अलग अंदाज में घोषणा की है, जिसके संरक्षक मण्डल में विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पृथ्वीपाल चौहान, सुरेन्द्र कुमार,  जोत सिंह बिष्ट व संदीप साहनी तथा संयोजक आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा व शन्ति प्रसाद भटट्, सहसंयोजक कुलबीर सिंह नेगी, संदीप पटवाल, गोदाम्बरी रावत, गीतु आर्य और विजय पाल रावत को बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय होटल में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो को चाय व काफल का स्वाद चखने को आमंत्रित किया था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगो ने भागीदारी की है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री रावत ने कहा कि काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल पॉच सूत्रों पर काम करेगा, जिनमें मुख्यतः राज्य की आर्थिकी बढ़ाने वाले वृक्ष जैसे अख्रोट, चुल्लू, नीम्बू, तेज पात्र, आम्बला, तुलसी आदि, दूसरे सूत्र में रेशे वाले पौधे जैसे बास, रामबास, कण्डाली आदि का संरक्षण व आर्थिक उपयोग, तीसरा सूत्र मोटे अनाजों के व्यंजनों को बढ़ावा देना, चौथ...

कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से मुलाकात की

Image
देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन देहरादून में  राज्यपाल डाॅ0 के0के0 पाॅल से मुलाकात कर उन्हें राज्य के लगातार हो रही किसानों की आत्महत्या एवं उनकी समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि जीवन के लिए प्राणवायु और जल के बाद तीसरे स्थान पर अन्न सर्वोपरि है। चिन्ता का विशय है कि आज सबसे अधिक उपेक्षा देश के अन्नदाता की हो रही है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य न मिल पाने, समय पर खाद-बीज न मिल पाने तथा बिजली व सिंचाई सुविधा की परेषानियों के कारण किसान लगातार कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसान बैंकों व साहूकारों से लिया गया कर्जा नहीं लौटा पा रहे हैं। प्रदेश का किसान अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षा कर रहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार उनकी समस्याओं का निदान करेगी, लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अभी तक कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में देष व प्रदेश...

आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ .....

Image
देहरादून -मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। सचिवालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम करेंगे। विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव सहित सचिवालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी इस दौरान उपस्थित थे।

चुनाव में विवेक अग्रवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना

Image
देहरादून-जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की चुनावी आम सभा  जैन धर्मशाला मैं हुई , सभा में मंत्री महावीर प्रसाद गुप्ता ने अपनी वर्ष भर की रिपोर्ट जनरल हाउस में रखी जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों को आज  जीएसटी के ऊपर महत्वपूर्ण जानकारी  दी गई। संस्था के आम चुनाव में विवेक अग्रवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया इसके अलावा चुनाव में राकेश कुमार अरोड़ा को मंत्री अजय गर्ग को कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल उप प्रधान  आशीष मित्तल उपमंत्री को भी सवृ समिति से चुना गया । बाकी के चुनने वाले सदस्य कार्यकारिणी में  मनीष विरमानी ,चंद्र प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र वाधवा, नवीन अपना गोयल, आयुष जैन, अनिल गोयल, सुरेंद्र गोयल, हरिओम गुप्ता, नवीन कुमार गोयल, सौरभ भटनागर, मोहनलाल विरमानी को भी सर्वसम्मति से चुना गया । सुधीर कुमार जैन एवं तीरथ लाल वाधवा आजीवन संरक्षक एवं पूर्व प्रधान राजकुमार अरोड़ा और पूर्व मंत्री महावीर प्रसाद गुप्ता भी कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। आज की सभा में 113 सदस्यों ने हिस्सा लिया।प्रधान विवेक अग्रवाल ने सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सभी सदस्यों को ...

ड्यूलोथॉन पेडल और रन मैं सैकड़ों युवकों ने.....

Image
देहरादून-पवेलियन ग्राउंड मैं प्राउड (स्वाभिमानी) पहाड़ी संस्था के द्वारा आयोजित ड्यूलोथॉन पेडल और रन का आयोजन का मुख्य सिद्धांत था कि  हमें पहाड़ बुला रहे हैं ( पलायन को रोकना) के तेहत किया गया जिसमै पूरे उत्तराखंड से हजारों की संख्या मैं युवा ने प्रतिभाग किया, मुख्य अतिथि के रूप में अमन्त्रित रघुवीर सिंह बिष्ट ने अपने भाषण के द्वारा सभी को उत्साहित किया ओर पलायन रोकने के लिए जागरूक किया, उन्होंने कहा कि आज हमारे 13 मै से 9 जिले खाली हो गए हैं,हम सब को मिलकर सरकार को बताना होगा की पहाड़ मै रोजगार, स्वास्थ्य सेवा ,शिक्षा और खेल  की सुविधाएं हो जाए तो पलायन रुक जाएगा सभी को मिलकर एक जुट होकर पलायन को रोकना होगा ओर युवा इस महान काम मै अपनी पूर्ण ईमानदारी से कार्य करेंगे आयोजक के सभी सदस्य का धन्यवाद इतना सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह बिष्ट  ने अपने मधुर अवाज से सभी को अकर्षित किया,

रिस्पना से ऋषिपर्णा एक सामजिक आंदोलन-सीएम

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़ा खुदान कार्य का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजपुर के निकट कैरवान गांव, तपोभूमि तथा मोथरोवाला-दौड़वाला में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर लोगों का मनोबल बढाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि रिस्पना और कोसी नदियों के पुनर्जीवीकरण का अभियान सिर्फ इन दो नदियों तक नहीं वरन पूरे प्रदेश तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि यदि पूरे राज्य के युवा यह सोच लें कि अपने क्षेत्र की नदियों, गाड गदेरों को बचाना है तो यह काम आसान हो जायेगा। रिस्पना, कोसी को बचाने का अभियान सरकारी आयोजन नही है, इसे समाज का कार्यक्रम बनाना होगा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जिस प्रकार छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने भागीदारी की है, इससे उनका उत्साह बढा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बनेगा। रिस्पना और बिन्दाल जैसी नदियों का स्वरूप पहले जैसा होगा जब इसमें स्वच्छ जलधारा बहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना को बचाने...