Posts

भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुले श्रदालुओ के लिए

Image
चमोली-पवित्र धाम  भगवान बद्रीनाथ के कपाट प्रात: ब्रहम मूर्त में 4  बजकर 30   मिनट पर पूर्ण विधि-विधान और वैदिक  मंत्रोच्चार के साथ  श्रदालुओं के दर्शनार्थ   खोल दिए गये है ,  हजारों की सख्या मे श्रदालुओं ने पहुंच कर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर इस शुभ घड़ी का गवाह बनने  का सौभाग्य प्राप्त किया  भगवान की मूर्ती के दर्शन करते हुये श्रदालुओं की आखों मे श्रदा के आसू छलक उठे ।

हरीश रावत ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

Image
देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस, एन0एस0यू0आई, युवक कांग्रेस आदि नेताओं द्वारा केक काट कर उनके मसूरी रोड़ निवास पर मनाया गया, हालाकि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कहीं जाना था कार्यकर्ताओं ने उनके जनमदिन को केक भेंट कर सरप्राईज देकर मनाया, पूर्व मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ताओं के आग्रह को टाल नही कर पायें। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रेनुका रावत तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यकर्ताओं को केक काटने के बाद केक व मिठाई वितरित की। इस अवसर पर बोलते हुए रावत ने कहा कि मैं ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूॅ यथा शक्ति आप लोगों के सहयोग से राज्य की जनता की अविरल सेवा करता रहूॅ, उन्होने यह भी कहा कि राज्य में कटुता व वैमनस्य के वार्तावरण से बाहर निकलकर हमें राज्य की जनता की सेवा करनी है, उनकी प्राथमिकता राज्य निर्माण की अवधारणा के अनुरुप राज्य के विकास को लेकर आगे जाना है, कहा कि मैं किसी भी रुप में रहूॅ परन्तु राज्य के विकास व कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा देने के अपने कार्यक्रम से पीछे नही हटुंगा, उन्होने का...

दिव्यांग जनों का दल हुआ बाबा-केदार के लिए रवाना

Image
ऋषिकेश-अपने हौसलों के बूते दम रखने वाले दिव्यांग जनों का दल  देहरादून से बद्री केदार धाम के लिए रवाना हो गया है, दिव्यांग जनों की है चौथी साहसिक केदारनाथ यात्रा है इस साहसिक यात्रा में 2013 के आपदा पीड़ित राकेश लाल भी अपनी चौथी यात्रा को पूरी करेंगे सरकार से आर्थिक सहायता ना मिलने पर भी हताश ना होने वाले राकेश लाल मदमस्त होकर बाबा बद्री-केदार के दर्शनों को जाते हैं और उन से यही मनोकामना होती है कि जैसे भी रहे जिस हाल में रहें खुशहाल रहें, दल को हरी झंडी दिखाते हुए  विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दल को शुभकामनाएं दी दिव्यांग दलों के इस दल में 10 दिव्यांग यात्री शामिल है ऋषिकेश से यह दल सुबह 10 बजे रवाना हुआ ,आपको बता दें कि दिव्यांग जनों का  यह दल दो धाम बद्री केदार यात्रा पर है दिव्यांग दल ऋषिकेश से रवाना होकर रात्रि विश्राम सीतापुर में  करेंगे जिसके बाद सुबह 4:00 बजे यह दल पैदल केदारनाथ धाम के लिए 20 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई तय करेगा साथ ही 29 तारीख को कपाट खुलने पर बाबा के दर्शन कर यह दल वापसी आएगा और फिर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेगा 5 दिनों तक चलने वाली इ...

पंचमुखी उत्सव डोली उखीमठ से प्रस्थान

Image
उखीमठ: श्री केदारनाथ धाम कपाटोत्सव कार्यक्रम के तहत आज  पंचकेदार गद्दीस्थल  ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  से श्री केदारनाथ भगवान की डोली धाम को प्रस्थान हुई।सांयकाल को प्रथम पड़ाव फाटा पहुंचेगी। रात्रि विश्राम फाटा रहेगा।  कल 27 अप्रैल को डोली गौरीकुंड पहुंचेगी, यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 अप्रैल सांयकाल  को श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। 29 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर  श्री केदारनाथ धाम के कपाट  श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ खुलेंगे। कल शाम ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में  भैरव पूजा संपन्न हुई। भगवान शिव के भजन- कीर्तन के साथ आज बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने  डोली को केदारनाथ धाम के लिए विदा किया।  इस अवसर पर सेना की जेकलाई रेजीमेंट की धुनों ने शमा बांधा। प्रात: से ही श्री केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना हुई तथा श्रृंगार किया गया।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने भगवान केदारनाथ की डोली के धाम प्रस्थान होने पर शुभकामनाएं दी हैं।  डोली के स्वागत हेतु...

झील में खड़ी वोटों को काफी हुआ नुकसान

Image
नई टिहरी-टिहरी झील में देर शाम भयानक लहरे चलने से झील में खड़ी वोटों को काफी हुआ नुकसान । वही टिहरी झील विकास प्राधिकरण में कर्मचारीयों की कमी भी बताया जा रहा है कारण।सरकार के प्रतिनिधियों के कर्मचारीयों के छटनी के बढते दबाव व नये कर्मचारीयों के तैनाती न होने के कारण टिहरी झील में लगातार फैल रही अवस्था का मात्र यह एक नमुना है I  दिन में पर्यटकों के साथ कुछ वोट मालिकों द्वारा जबरन पकड़ धकड़ कर बिना रोस्टर के घुमाने का मामला लगातार बढ़ने से पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुसरा टाडा के राजस्व में लगातार गिरावट आ रही है। साथ ही कुछ वोट मालिक तो पैसा वाटोर रहे है कुछ वोट मालिक बैंक के किस्त व टाडा का राजस्व भरने में अस्मर्थ है साथ ही जिसके कारण जिला प्रशासन वोट स्थल में  आवश्यक सामान नही आ पा रहे है। सरकार की अनदेखी व जिला प्रशासन द्वारा वोट क्षेत्र में लगाम न लगाने के कारण इस तरहां की घटना लगातार बढ़ने लगी है।

हमें वनों को बचाना जरूरी-उपराष्ट्रपति

Image
देहरादून-उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि जो राज्य वनों के संरक्षण और संवर्धन में अच्छा काम कर रहे है उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए , उन्हें इन्सेंटिव दिया जाना चाहिए। वनों को बचाए रखने के लिए स्थानीय लोगों को , पंचायतों तथा स्थानीय निकायों को इन्सेंटिव दिया जाय , उनको ऑपरेशनल राइट्स दिए जाएँ। इससे राज्यों को , लोगों को ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें वनों को बचाना जरूरी है । प्रशिक्षु अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा की हर राष्ट्रीय कारक्रम को जनांदोलन का रूप देना जरूरी है । समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान पहले होना चाहिए। फ़ॉरेस्ट का अर्थ है फ़ॉर फ़्रम रेस्ट , लोगों के साथ जुड़कर जनसेवा करे । सतत वैज्ञानिक उपायों से एकीकृत ईकोसिस्टम को बनाए रखना और उसको मज़बूत बनाना जरूरी है। वन सेवा एक चुनौती पूर्ण कार्य है । वन सम्पदा को बचाने में कई फ़ॉरेस्ट अधिकारियों ने प्राणो का बलिदान तक दिया है । वनअधिकारियों को वनों में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों का वि...

यूकेडी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंका

Image
देहरादून-उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई ने श्रीनगर की चोपड़ा ग्राम पंचायत के खनकिल गांव में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक धन सिंह रावत द्वारा ग्रामीण महिलाओं से अभद्रता करने तथा स्थानीय ग्रामीणों के सवाल का जवाब दिए बगैर पीठ दिखा कर भागने के विरोध में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन करके आक्रोश जताया। उल्लेखनीय है कि खनकिल की घटना के वायरल वीडियो में धन सिंह रावत एक बुजुर्ग महिला को धक्का मारकर मौके से भागते हुए दिख रहे हैं। उक्त घटना पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि अपने चंद महीनों के कार्यकाल में भाजपा की आजीवन सहयोग निधि में 1 करोड रुपए से ऊपर की राशि जमा कराने वाले विधायक धन सिंह रावत के प्रति जनता की नाराजगी देखकर उनकी कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चाहे राजकुमार ठुकराल द्वारा सरेआम महिलाओं की पिटाई करने का मामला हो या धन सिंह रावत द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने का मामला हो। दोनों ही घटनाओं से साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता ...