Posts

योग का प्रयोग पर्यावरण के लिये ......

Image
ऋषिकेश-आयुष मंत्री, भारत सरकार श्रीपद येसो नाईक  एवं गुजरात से सांसद डाॅ  भारती शियाल परमार्थ निकेतन पहुंचे तथा उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  से भेंट कर आशीर्वाद लिया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने  श्रीपद येसो नाईक  से विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण सम्बंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही उत्तराखण्ड़ के चार धाम पर्यटन, युवाओं के लिये कौशल विकास कार्यक्रम एवं युवाओं को योग के माध्यम से चिंतन शैली को सकारात्मक दिशा देने हेतु कार्यशालाओं के आयोजन पर चर्चा हुई।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने कहा, ’वसुधैव कुटुम्बकम‘ को साकार करने के लिये योग एक साधन है। योग, व्यक्ति को योग्य बनाता है और उस योग्यता का उपयोग समाज के लिये, पर्यावरण के लिये, नदियों के लिये तथा पूरी धरती को प्रदूषण मुक्त करने के लिये करें। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग से करें नये-नये प्रयोग और उन प्रयोगों का उपयोग विश्व बन्धुत्व के लिये समरसता, सद्भाव संस्कार व संस्कृति और शान्ति की स्थापना के लिये करें। स्वामी चिदानन्द सरस्व...

6 बातों का रखें ध्यान डेंगू से रहे सावधान-डा राजेन्द्र डोभाल

Image
देहरादून-डा0राजेन्द्र डोभाल ने कहाकि मैं अक्सर उत्तराखण्ड के उत्पाद के बारे में जानकारी देना पसंद करता हूँ, लेकिन मेरे द्वारा इस एक ऐसे मुद्दे के बारे में बताया जा रहा है जो आने वाले मौसम के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जनसामान्य को पता न हो। इन बीमारियों के बारे में सामान्यतः न तो अबखारों में महत्व दिया जाता है और न ही किसी अन्य सूचना तंत्र से।डेंगू, चिकनगुनिया, इबोला आदि वायरस क्रमशः नये नाम है जो कि सामान्यतः जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न एवं भलिभांति विकसित हो गये। इनकी चार प्रजाति हैं एवं वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 198 प्रकार के वायरस जिनमें डेंगू, चिकनगुनिया, इबोला आदि शामिल हैं, अपने लिये अनुकूल मौसम के आने का इंतजार करते हैं। हर वायरस का अपना एक अलग गुण होता है और वह बीमारी पैदा करेंगे जिसके बारे में चिकित्सा एवं वैज्ञानिक जगत में जानकारी शून्य है क्योंकि इन वायरस की क्रिया-प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप उत्पन्न लक्षण या प्रोटीन के बदलाव के अध्ययन के बाद भी कोई डायग्नोस्टिक, वैक्सीन एवं उपचार आदि सम्भव है। जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का यह सजग ...

उत्तराखंड की बागडोर नौसिखए तथा अनुभवहीन नेता के हाथ ...

Image
देहरादून-उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में जय प्रकाश उपाध्याय ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तथा राज्य सरकार के टकराव प्रकरण पर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है चाहे राजधानी गैरसैंण बनाने का मामला हो, स्थानीय निकाय के सीमा विस्तार का मामला हो, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का मामला हो, कर्मचारियों को नियमितीकरण कराने का मामला हो,किसानों के कर्ज को माफ करने मामला हो, चाहे राज्य के विकास करने का मामला हो।राज्य सरकार द्वारा  केवल विकास के नाम पर शराब की दुकानें खोलने  पर जोर दिया गया है। यहां तक की मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी ,स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा को बढ़ाने बजाएं सरकार उनका  नियमित रूप से संचालन नहीं कर पाई है।यह सरकार की विफलता का नतीजा है। सबसे बड़ा मजाक राज्य सरकार द्वारा यह किया गया है कि राज्य गठन के बाद 17- 18 वर्षों  में अभी तक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले चुनाव का संचालन सरकारों द्वारा समय पर किया जाता रहा है।किंतु वर्तमान सरकार  निकाय चुनाव न कराने के का...

तलाक को नहीं तालीम को दे तवज्जो - सरस्वती

Image
बिहार-फिदाए मिल्लम नगर, लहरा चौक किशनगंज में जीमयता उलमा ए बिहार में दसवीं विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों के दो लाख से अधिक मौलाना एवं मुस्लिम भाईयों ने सहभाग किया।इस विशाल आम सभा को सम्बोधित करने हेतु मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता और ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने जमीयत उलमा ए बिहार के मंच से दो लाख मुस्लिम भाईयों को सम्बोधित करना तथा उन्हें  राष्ट्रीय एकता, धर्म रक्षा, अमन, एकता, सद्भाव, स्वच्छता और समरसता हेतु प्रेरित करना राष्ट्रीय एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।इस विशाल आम सभा को सम्बोधित करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में अमींरूल हिन्द हजरत मौलाना कारी सैय्यद मुहम्मद उस्मान साहब मनसूरपूरी सदर जींमयत ए उलमा ए हिन्द, कायद जमींयत ए हजरत मौलाना सैय्यद महमुद असअद मदनी साहब नाजिम उमुमीं जमींयत उलमा ए हिन्द, जनाब अलहाज वाहिद हुसैन साहब चिश्ती अंगारा गद्दी नशीन आस्ताना ए आलिया व सैक्रेट्री अनजुमन खुद्दाम ख्वाजा साहब अजमेर शरीफ और अन्य विशिष्...

दो दिवसीय नृत्य की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Image
देहरदून-बच्चों की शिक्षा पर कार्य करने वाली संस्था ‘प्रतिष्ठा फाउंडेशन’ ने अपने सुभाषनगर स्थित सेंटर में बच्चों के लिए दो दिवसीय नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया!  कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नृत्य की बारीकियां सिखाना तथा बच्चों को पढाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ाना था!  इस कार्यशाला को एक निजी डांस अकादमी के ट्रेनर अर्पित दिवाकर के द्वारा संचालित किया गया! अर्पित इससे पहले भी संस्था के बच्चों को डांस की बारीकियां सीखा चुके है! अर्पित ने बच्चों को डांस की अलग-अलग विधाओं के बारे में बताया और बच्चों को कार्यशाला में कुछ स्टेप्स भी सीखाएं! कार्यशाला में बच्चों ने काफी ध्यान से सब कुछ सीखा और रुचिपूर्ण तरीके से विधाओ के बारे में अर्पित से कई प्रश्न भी पूछे , जिनका जवाब अर्पित ने बच्चों को दिया! इस अवसर पर ट्रेनर अर्पित दिवाकर ने संस्था के कार्यों की काफी सराहना करी, और वादा भी किया की वे आगे भी संस्था के बच्चों के लिए ऐसी कार्यशालाएं संचालित करने में सहायता करेंगे!अंत में संस्था के उपाध्यक्ष प्रांजल शर्मा ने ट्रेनर अर्पित को धन्यवाद देते हुए जानकार...

केदारनाथ में सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

Image
रूद्रप्रयाग-केदारनाथ में सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर में दो पायलट और 4 अन्य क्रू मेम्बर सवार थे। पायलट को आई हल्की चोटें आई हैं। आज सुबह हेलीकॉप्टर चारधाम हेलीपैड (गुप्तक़ाशी) से मशीनें लादकर केदारनाथ के किए रवाना हुआ था सूचना के मुताबिक़, आज सुबह क़रीब नौ बजे केदारनाथ में सेफ़ हाउस के समीप लेंडिंग के दौरान एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग़नीमत यह रही कि हेलीकॉप्टर हेलीपैड के पास ही सुरक्षित स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद आनन-फ़ानन में चालक दल के सदस्य और अन्य क्रू मेम्बर हेलीकॉप्टर से बाहर निकले। इस बीच हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा। इन दिनों हेलीकॉप्टर के ज़रिए केदारनाथ में सिंचाई विभाग के निर्माण कार्य के लिए मशीनें पहुँचाई जा रही थी। केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य के तहत बाढ़ सुरक्षा के कार्य चल रहे हैं। आज सुबह मशीनों को लेकर एमआई-17 हेलीकाप्टर ने चारधाम हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी और लेंडिंग के समय हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया।

डंडे के दम पर बाजार बंद.....

Image
देहरादून-- दून में  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज  के कार्यकर्ताओं ने  व दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने और राजनीतिक दलों ने भारत बंद के आह्वान पर रैली निकालकर  विरोध प्रदर्शन करते हुए करणपुर से घंटाघर होते हुए पलटन बाजार  में दुकानें बंद करवाते हुए हल्की-फुल्की तू तू मैं मैं भी  व्यापारियों के साथ हुई, धामावाला घोसी गली तिलक रोड सहारनपुर  चौक राजा रोड़ से डी एम कार्यालय तक अपने प्रदर्शन में उन्होंने बाजार बंद करवाते हुए होते हुए जिलाअधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन  भेजा , जान लीजिए कि  जान लीजिए कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने एससी/एसटी एक्ट के बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल की बात को स्वीकार करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, 1989 के तहत किसी भी तरह के अपराध के मामले में न्यायालय द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। इन नए दिशा-निर्देशों में न्यायालय द्वारा स्पष्ट किया गया है, जैसा कि अधिनियम में वर्णित है उस प्रारूप के अनुसार अब न तो तत्काल गिर...