Posts

कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मृत दो घायल

Image
कर्णप्रयाग - स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोचर कर्णप्रयाग मार्ग जटवापीपल नामक स्थान पर NH58  पर एक वाहन आल्टो  K10 UK 07ax 1488  दुर्घटनाग्रस्त हो कर लगभग 150 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई है सूचना प्राप्त होने पर एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर विकास पुंडीर के हमराह रेस्क्यू उपकरणों के सहित गोचर से घटनास्थल को रवाना हुई घटनास्थल पर खाई पर उतरने पर पाया कि Alto कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें एक व्यक्ति मृत एवं एक घायल है घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित सड़क मार्ग पर पहुंचाया गया गया।  एव हॉस्पिटल हेतु रवाना किया , साथ ही शव को  सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया ।  दुर्घटनाग्रस्त Alto कार से 1 व्यक्ति  घायल अवस्था में स्वयं ही सड़क मार्ग पर पहुंच गया था जिससे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना की जानकारी प्राप्त हुई थी परंतु दुर्घटना के कारण मानसिक स्थिति सही न होने से  सटीक जानकारी ,घटना का कारण, वाहन की जानकारी एवं मृतक और घायलों की जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी घायलों का विवरण निम्न प्रकार है --धीरज थपलियाल स...

वैश्य विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन

Image
देहरादून-दून क्लब  के सभागार में भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आगामी 27 मई दिन  को होने जा रहे चतुर्थ विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के संबंध में प्रेस वार्ता में  महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने सभी उपस्थित पत्रकारों को बताया की देहरादून में वैश्य विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण भारत से वैश्य विवाह योग्य युवक युवती योग्य जीवन साथी का चुनाव कर सकेंगे । उन्होंने बताया की वैश्य समाज जिसमें लगभग 450 उपजातियां (जैसे अग्रवाल, महावर, जैन, खंडेलवाल, वार्ष्णेय ,रस्तोगी राजवंशी इत्यादि) सम्मिलित हैं सभी भाग ले सकते हैं।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने अवगत कराया की आज की आधुनिक जीवनशैली में वैश्य समाज के युवक युवतियों के लिए योग्य जीवनसाथी का चुनाव एक समस्या का रुप ले रहा है पूर्व में माता पिता ,परिवार के रिश्तेदारों अथवा सामाजिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा आपसी सहमति से विवाह योग्य युवक युवतियों का विवाह संपन्न करवा दिया जाता था ।जिसमें संपूर्ण भारत के साथ विशेषतया उत्तर भारत के लगभग 600 वैश्य विवाह योग्य युवक युवतियों ...

यूकेडी का इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष उपवास

Image
देहरादून-उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने प्रदेश सरकार  में आने के बाद गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित किए जाने के चुनाव पूर्व किए गए वादे की याद दिलाने एवं 20 मार्च को राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंच रहे  यू के डी के हजारों कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोकने एवं महिलाओं तथा बुजुर्गों को सरकार के इशारे पर पुलिस कर्मियों द्वारा लाठीचार्ज एवं बदसलूकी किए जाने के विरोध में घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी  की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास किया। इस अवसर पर कांग्रेस व भाजपा पर हमला बोलते हुए  दिवाकर भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां कभी भी गैरसैंण को राजधानी बनाने के पक्ष में नहीं रही हैं और भविष्य में भी राजधानी के मसले पर इनकी मंशा केवल जनता को गुमराह करके गैरसैंण के नाम पर राजनीति करने की है।पिछले 17 वर्षों से दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड की राजधानी को एक अबूझ पहेली बना के रख दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर जनता का विश्वास हासिल करन...

गूगल ने चिपको आंदोलन की 45वीं जयंती पर .....

Image
देहरादून-इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जिस आंदोलन की जननी गौरा देवी रही उसको आज भी किसी राजनीतिक दल ने नमन तक नहीं किया वही गूगल ने बनाया चिपको को डूडल और उनका फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी क्योंकि गौरा देवी  प्राकृतिक प्रेम और पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करके ठेकेदारों के नाक में दम कर दिया था ,लेकिन इस प्रदेश का दुर्भाग्य हैं कि जिस आंदोलन की जननी गोरा देवी ने प्राकृतिक और पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों को बचाने के लिए कुछ ग्रामीण महिलाओं को लेकर चिपको आंदोलन शुरू किया, इसका उदाहरण है  चमोली जिले के रैंणी गांव की महिलाओं ने गौरा देवी के नेतृत्व में पेड़ काट रहे ठेकेदारों को बिना पेड़ काटे वहां से जाने का मजबूर कर दिया और वे समूह में पेड़ों से लिपट गईं। प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति इस समर्पण को बाद में चिपको आंदोलन नाम दिया गया,  चिपको आंदोलन इसके बाद पूरे विश्व में फैल गया। इसी वजह से उत्तराखंड के इस आंदोलन के बहाने इस भूमि का पूरा विश्व नमन करता है। गूगल ने भी अपने डूडल में चिपको आंदोलन के 45वीं जयंती के रूप में समर्पित किय...

मोहम्मद शमी को आई हल्की चोटें

Image
देहरादून-भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का देहरादून में हुआ एक्सीडेंट आशारोड़ी चौकी पर सामने से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर। उमेश कुमार नेअपनी शिकायत में लिखा कि प्रातः  6:00 बजे आरटीओ  चैक पोस्ट से 100 मीटर आगे  डाट काली मंदिर की तरफ ट्रक वाहन संख्या UP12AT-  3970 ट्रक चालक  दिल्ली से देहरादून की ओर आ रहा था कि ट्रक चालक द्वारा रोडवेज संख्या UP07AP 1211 को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय सामने से आ रही Toyota वाहन संख्या UK07DC-0270 को टक्कर मार दी जिससे वाहन में बैठे व्यक्तियों को चोटे आए हैं जिस के उपरांत वादी उमेश कुमार पुत्र जगदीश राज मंदाकिनी बिहार सहस्त्रधारा देहरादून रोड ने तहरीर दी कि मैं अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UK 07 DC 0 270 Toyota  देहरादून से दिल्ली  की तरफ जा रहा था कि गलत ओवरटेक करने के कारण वाहन संख्या ट्रक UP12AT 3970 ने मेरे व वाहन Toyota को सामने से टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में टक्कर लगने से मुझे और मेरे परिवार के लोगों को गुम चोट आई है एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर मुकदमा अपराध संख्या 45/2018 धारा 279/337/3...

रक्षा मंत्री ने नेवल आॅफिसर वर्तिका जोशी की माता अल्पना जोशी को सम्मानित किया

Image
देहरादून -  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने विक्टोरिया क्राॅस पदक प्राप्त स्व0 गब्बर सिंह नेगी, स्व0 दरबान सिंह नेगी, स्व0 वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली, पूर्व सेना प्रमुख स्व0 वी.सी. जोशी एवं स्व0 बाबा जसवंत सिंह के परिजनों के साथ ही अपने पति की शहादत के पश्चात सेना में कमीशन प्राप्त करने वाली कै0 प्रिया शर्मा सेमवाल, संगीता मल्ल, फलाईंग आॅफिसर अनुपमा जोशी व नेवल आॅफिसर वर्तिका जोशी की माता डाॅ0 अल्पना जोशी को भी सम्मानित किया गया।रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सैन्य अकादमी व राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित उत्तराखण्ड के 140 युवाओं को प्रशस्ति पत्र तथा  50-50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करके सम्मानित किया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक एनडीए तथा आईएमए में चयनित राज्य के 140 युवाओं को सम्मानित किया गया।  इसके साथ ही ऐसे परिवार जिनकी तीन पीढ़ियो द्वारा सेना में अपनी सेवाएं दी गई ...

युवा आक्रोश रैली की हुंकार

Image
देहरादून-प्रेस क्लब में बेरोजगार संघ द्वारा प्रेस वार्ता कर प्रदेश मे लगातार बेरोजगारो की बढ़ती हुई युवा बेरोजगार को लेकर चिँता व्यक्त करते हुये सभी वर्गो के सामन्य पदों से लेकर तकनीकी रोजगार की माँग को लेकर  सरकार से माँग की हे कि सरकार जल्द ही प्रदेश मे हजारो पदों पर शीघ्र ही सभी विभागो मे भर्ती अभियान चलाये। प्रेस वार्ता मे सभी जिलो के युवाओं के साथ मिलकर रोजगार को लेकर विभिन्न माँगो को लेकर  26- मार्च की युवा आक्रोश रैली के लिए हुंकार भरी।। अलग  उत्तराखण्ड राज्य बने आज 17 साल से ज्यादा हो गए है पर दोनों-तीनो पार्टियों की सरकारों का रवैया रोजगार को लेकर कभी सजग नही रही और न ही आजतक कोई ठोस नीति रोजगार को लेकर योजना नही बना पा रही हे बल्कि जो व्यवस्था हे भी उसी मे अधिकतर परीक्षाओं मे घपले घोटाले जरूर हुए हे । लोक सेवा से लेकर उधोग मे किसी भी तरह से राज्य के बेरोजगार को लाभ नही मिल पाया।  आज युवा अपने डिग्री को लेकर सड़क पर आने को विवश है, अगर इस बार सरकार से हमे कुछ ठोस लिखित आश्वासन नही मिला तो 26 को सभी युवा साथी सचिवालय के बहार प्रण लेंगे की इस बीजेपी सरकार क...