Posts

आंदोलनकारियों का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

Image
  देहरादून- गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर आराघर चौक से रिस्पना पुल स्थित अस्थाई विधानसभा भवन तक विशाल रैली निकाली  व आंदोलनकारियों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। राजधानी गैरसैंण निर्माण अभियान के तहत निकाली गई रैली में काफी की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। रैली में समाजिक संगठनों ने अपना -आपना समर्थन दिया। रैली के दौरान हमारी राजधानी गैरसैंण है हक हमारा गैरसैंण उत्तराखंड सरकार होश में आओ देहरादून मंजूर नहीं गैरसैंण अब दूर नहीं जैसे नारे गूंजते रहे।  यहां पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गाया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से तीन मांगे की गईं।  आगामी 20 मार्च से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित किया जाए। - गैरसैंण और उसके चारों और के पचास किलोमीटर क्षेत्र को राजधानी क्षेत्र घोषित करते हुए, उसका विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाए।  गैरसैंण में जो भी सरकारी निर्माण कार्य किए जाएं वे कम से कम अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखते हुए किए जाएं। रैली के...

पुलिस ने अपहर्ता को सकुशल व अभियुक्त को गिरफ्तार....

Image
देहरादून- वादी निवासी कुसुम बिहार सिंगल मण्डी देहरादून ने लिखित सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष 15 मार्च को पड़ोस की दुकान पर समान लेने गयी थी जोकि वापस नही लौटी।हमने काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नही लग सका। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी की गयी, तो प्रथम दृष्टया एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की को भगा ले जाना प्रकाश में आया, जिस पर उक्त गुमशुदगी को मुकदमा अंतर्गत धारा 363, 366A IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट में तरमीम कर अपहर्ता व अभियुक्त की तलाश हेतु टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा  मात्र 3 दिन में18 मार्च को अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा है। राहुल पुत्र रामशंकर नि0 सिंगल मंडी कुसुम बिहार देहरादून, मूल पता ग्राम पुराना रायपुर पोस्ट व थाना अमेठी, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 20 वर्ष ।

त्रिवेंद्र सरकार निर्विरोध एक साल

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने भ्रष्टाचार को मिटाने में जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की है। प्रदेश में पिछले एक वर्ष में संस्थागत भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। यह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचारियों में दहशत ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी, भ्रष्ट तरीके से कमाये गये धन को वापस करने की बात कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कैंसर रोगियों और हृदय रोगियों के लिये एक माह  के भीतर माॅडल लैब स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर प्रदेश की सड़कों के सभी दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र (ब्लैक स्पाॅट) ठीक कर दिए जाएंगे।  अप्रैल  माह तक 108 सेवा की 111 अतिरिक्त एम्बुलेंस आ जाएंगी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पिछले एक वर्ष में उनकी सरकार द्वारा प्रदेश हित में लिये गये निर्णयों व कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अप...

अत्य आधुनिक सुविधाओं से लैस वार मेमोरियल छात्रावास

Image
देहरादून -  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मेजर जनरल(से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूड़ी एवं आर्मी चीफ  बिपिन रावत के साथ सहस्त्रधारा रोड स्थित डांडा लखौण्ड में गढ़वाल राईफल्स के वार मेमोरियल बाॅयज एवं गल्र्स छात्रावास का उद्घाटन किया। इस छात्रावास में कुल 250 छात्र-छात्राएं रह सकते हैं। जिसमें से 125 छात्रों एवं 125 छात्राओं के लिए रहने की व्यवस्था है। अत्य आधुनिक सुविधाओं से लैस है छात्रावास जैसे भोजन, छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए बस की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, पुस्तकालय, ट्यूशन की सुविधाएं, आॅडियो-वीडियो रूम, व्यावसायिक परिक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा प्रदान की जायेगी।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस छात्रावास के बनने से हमारे सैनिक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छी सुविधाएं एवं अच्छा वातावरण मिलेगा। प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर बच्चे यहां पर आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सेना तैयार हो जाती है, तो हल्द्वानी में भी सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार...

आर्मी चीफ करेंगे वॉर मेमोरियल हॉस्टल का उद्घाटन

Image
देहरादून--दून में लंबे इंतजार के बाद आखिरकर डांडा लखौण्ड़ में गढ़वाल राइफल रेजिमेंट का वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ आर्मी चीफ बिपिन रावत  व वॉइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सारथी चंद, सांसद भुवन चंद्र खंडूरी सुबह के समय करेंगे आर्मी गढ़वाल राइफल रेजिमेंट का हॉस्टल उत्तराखंड के युद्ध मैं शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा जोकि काफी समय से पूर्व सैनिक इस बात की मांग कर रहे थे कि बच्चों के लिए एक वार हॉस्टल होना चाहिए जो कि अब बन चुका है!

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से भेंट

Image
देहरादून - उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के शासकीय आवास देहरादून में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  हृदय नारायण दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट की इस भेंट वार्ता के दौरान दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने विधानसभाओं में संचालित कार्रवाई से संबंधित चर्चा वार्ता की दीक्षित ने कहा है कि सदन सबके सहयोग से चलता है अधिकांश विधान सभाओं की नियमावली भी एक जैसी है और विधानसभा अध्यक्षों का प्रयास रहता है कि नियमावली और परंपराओं के अनुसार ही सदन की कार्यवाही संचालित हो । दीक्षित ने कहा है कि सदन में  तर्क और वितर्क  तो होते हैं परंतु अराजकता  नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने कहा है कि विपक्ष को अपने वैचारिक धरातल पर  ठोस तथ्यों के आधार पर  अपना पक्ष रखना चाहिए ।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कुछ अपवादों को छोड़कर पक्ष एवं विपक्ष का उन्हें हर समय  सदन को संचालित करने में सहयोग मिलता रहता उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  दीक्षित ने देवभूमि उत्तराखंड में  धार्मिक तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं की बात भी कही । ...

रिस्पना नदी को इंतजार अपने असली स्वरूप ...

Image
देहरादून-- भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड त्रिवेंद्र सरकार को 1 साल पूरे हो चुके हैं और इन 1 सालों में रिस्पना नदी को अपने पुराने स्वरूप में लाने की जद्दोजहद जारी है हर बार बैठके होती हैं लेकिन रिस्पना को नदी बनाने की कशमकश चल रही है मगर जो रिस्पना नदी का आज का वर्तमान स्वरूप नाले के रूप में हो चुका है त्रिवेंद्र रावत ने  आज से लगभग 5 साल पहले भी रिस्पना नदी की सफाई अभियान चलाया था जिसमें आचार्य बालकृष्ण ने भी प्रतिभाग किया था और इस बना की सफाई  के कार्य में सहयोग किया था लेकिन उसके बाद भी रिस्पना मैं आज भी उतना ही कूड़ा जमा है, सरकार विज्ञापनों के द्वारा इसका प्रचार प्रसार कर रही है लेकिन धरातल में अभी तक जस का तस है मैक्स गाड़ियों का अड्डा कूड़े का ढेर नदी के दोनों तरफ 10- 10 फीट जगह पर लोगों का कब्जा क्या यह हटा पाएंगे मुख्यमंत्री यही सोचनीय है ?  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में रिस्पना नदी के पुनरोद्धार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिस्पना से ऋषिपर्णा बनाने का कार्य मिशन म...