Posts

वामपंथ के खिलाफ किये जा रहे घृणित प्रचार के खिलाफ वामपंथी दलों का धरना

Image
देहरादून- उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में सीपीआई, सीपीएम व सीपीएमएल द्वारा दीन दयाल पार्क पर संयुक्त धरने एवं आम सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सभा मे अमित शाह एवं मोदी तथा आरएसएस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की तथा त्रिपुरा में गुंडागर्दी के दोषी अपराधियो को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की । सभा को सम्बोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा में आरएसएस एवम भाजपा की गुंडागर्दी इस बात की प्रतीक है की आने वाले दिनों में देश का भविष्य क्या होगा और मोदी और अमित शाह की जोड़ी किस ढंग से देश के अन्य राज्यो में भी जनतंत्र की गला घोटेंगे ।वक्ताओं ने कहा है कि आज यह गुंडे खुले आम लेनिन जैसे महान क्रांतिकारी की भी मूर्ति को भी ध्वस्त करने में पीछे नही है साथ ही खुले आम वामपंथी दलों के  दफ्तरों एवं घरों को आग के हवाले कर रहे है तथा आमजनता को डरा धमका कर आतंक का राज कायम करना चाहते है । त्रिपुरा एवं देश की जनता इनके इरादों को विफल करेगी ।वक्ताओ ने राज्य की जनता की ओर से त्रिपुरा की शंघर्षशील जनता के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की ।इस अवसर पर नगराधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्र...

महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएः राज्यपाल

Image
देहरादून -राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि शिक्षित महिलाएं ही समाज व देश को आगे ले जा सकती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें शिक्षित किया जाना आवश्यक है। राज्यपाल उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित उमा शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए बिना देश के विकास की बात सोची भी नहीं जा सकती है। महिलाओं में आत्मविश्वास लाने के लिए उन्हें आर्थिक दृष्टि से स्वावलम्बी बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी ने कौशल विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया है। इसमें ऐसे कोर्स प्रारम्भ करने चाहिए जो कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए लाभकारी हों। राज्यपाल ने कहा कि महिला जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस किए जाने की आवश्यकता है। आयोजक संस्था को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्था कीे गतिविधियों का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी  करने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने आयोजक संस्था की ओर से महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री  ...

परमार्थ निकेतन में सूफी गायक कैलास खेर

Image
`ऋषिकेश-परमार्थ निकेतन में सूफी संगीत के नायक कैलास खेर का भव्य स्वागत परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों एवं ऋषिकुमारों द्वारा किया गया।  कैलास खेर  ने  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  से आशीर्वाद लिया । उन्होने स्वामी  महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में परमार्थ गंगा तट पर माँ गंगा को जल अर्पित कर गंगा जल से आचमन किया तत्पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का किया अवलोकन।इस अवसर पर योगगुरू स्वामी रामदेव  परमार्थ गंगा तट पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव समापन समारोह में सहभाग की   कैलास खेर ने कहा कि मैं तो  स्वामी  द्वारा गढ़ा गया एक प्राणी हूँ; एक शेर हूँ।  एक ऐसा शेर जिसे स्वामी  ने तराशा और विशेष मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित कर बनाया, ’’एक ऐसा शेर जिसका नाम है कैलास खेर’’ । उन्होने कहा कि मैं आज जो भी हूँ वह  स्वामी  की प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। मेरा, उनके साथ जो नाता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

योग हमारे भीतर के परमतत्व से हमारा साक्षात्कार कराता है

Image
 ऋषिकेश। विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सातवें दिन पूर्णाहूति के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन  में विश्व प्रसिद्ध योगगुरू स्वामी रामदेव , स्वामी चिदानन्द सरस्वती , भानुजी (श्री श्री रविशंकर  की बहन), मुम्बई के योग इन्स्ट्टियूट की प्रमुख योग गुरू एवं लेखक हंसा जयदेव योगेन्द्र जी, डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती , ब्राजील से आये  प्रेम बाबा , दक्षिण अमेरिका से आये स्वामी परमाद्वैति , लद्दाख से आये बौद्ध गुरू भिक्खु संघसेना  एवं अध्यात्म जगत के शिखरस्थ दिग्गज एवं प्रसिद्ध जीव वैज्ञानिक डाॅ ब्रूस लिप्टन एवं प्रसिद्ध सूुफी गायक कैलास खेर और कैलासा बैंड के सदस्य तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅड्र्स पुरस्कार, लंदन (यूके) द्वारा स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  को परमार्थ निकेतन अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 70 घन्टे तक योग कक्षाओं की मेजबानी करने के लिये ’’विश्व रिकार्ड’’ पुरस्कार सम्मानित किया गया। 1 से 7 मार्च तक योग की कई विधाओं का अभ्यास योगाचार्यों द्वारा कराया गया। उन्होने माना की यह विश्व का सबसे बड़ा योग...

32 मोबाइल सहित दो गिरफ्तार

Image
देहरादून- स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड को विगत कुछ दिनो से जनपद देहरादून में अवैध रूप से मोबाईल फोन की आईएमईआई (IMEI) में छेड़छाड़ कर उसकी पहचान परिवर्तित करने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर  रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा अजय सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 एवं कैलाश पवांर, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 के पर्यवेक्षण में टीम का गठन कर उक्त सूचना की पुष्टी करने व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।गोपनीय रूप से जांच करने के उपरान्त आज देर सांय को निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम द्वारा देहरादून के दर्शनलाल चौक स्थित किंग्स कॉम्यूनिकेशन की दुकान पर छापा मारकर दो अभियुक्तो  बहार अहमद पुत्र खुर्शीद निवासी नूर अहमद निवासी नूर एनक्लेव, मुन्नी चौक, मुस्कान होटल के सामने, आजाद कॉलोनी, देहरादून एवं संदीप (काल्पिनिक नाम) निवासी देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन जिसकी मूल (Original) आईएमईआई परिवर्तित की गई, बरामद किया गया, साथ ही आईईएमआई नम्बर परिवर्तित करने से सम्बन्धित इलैक्ट्रिानिक उपकरण कुल 32 मोबाईल ...

उत्तराखंडी पत्थर से निखरेगा केदार बाबा के मंदिर का स्वरूप

Image
केदारनाथ-- केदारपुरी में लगने वाले स्थानीय पत्थर, जहा एक ओर राजस्थान से आये श्रमिक सिर्फ़ खाना पूर्ति मात्र कर रहे हैं, वही दूसरी ओर स्थानीय विधायक मनोज रावत  द्वारा ग्राम बड़ेथ में एक यूनिट स्थापित कर और अन्य गावों जैसे क्यार्क, जोला, तालजामण .  डान्गी ,अरखुण्ड आदी गावों के पत्थर बनाने वालो के समूह बनाकर और  पत्थर काटने की मशीन स्थानीय श्रमिकों को देकर सराहनीय कार्य किया है,  जिससे एक ओर स्थानीय लोगों को जोड़कर रोजगार की नयी शुरुवात की है,  साथ ही लुप्त हो रही  पहाड़ी निर्माण शैली को जीवित कर सन्जोने का कार्य बखूबी अंजाम दिया है.  साथ इस मुहीम मे पत्थर स्पेशलिस्ट जगदीश रावत  जो कि अपना अमूल्य समय व योगदान केदारपुरी के कार्यो के लिये समर्पित कर रहे हैं. और  बहुत जल्द ही इस यूनिट से 300 पत्थर प्रतिदिन बनाकर  केदारपुरी में स्थानीय लोगों द्वारा  पहुंचायें जायेगें, जिसमे कई लोगों को रोजगार मिलेगा, एक ओर जहां केदारनाथ मे स्थानीय लोगो,स्थानीय निर्माण सामग्री ओर स्थानीय शैली को दरकिनार किया जा रहा है, वही ये कार्य स्थानीय लोगो, स्थान...

पांच किलो ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
उधमउधम सिंह नगर - स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड द्वारा मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत एस0टी0एफ0 की कुमांयू युनिट द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मादक एवं स्वापक पदार्थों की ट्रेफिकिंग में लिप्त नेपाल निवासी दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र दयाशंकर निवासी सिसैया मेलाघाट थाना झनकईया दूसरा दीपक खड़का पुत्र आनन्द सिंह खड़का निवासी वार्ड न0-07, दोधारा कंचनभोज थाना हैल्थपोस्ट जिला कंचनपुर नेपाल को 5 किग्रा0 चरस के साथ थाना झनकईया क्षेन्त्रार्गत पुरनपुर रोड़ के पास से गिरफ्तार किया  गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि, वह इस माल को नेपाल से लाकर कुमायूं के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने हेतु लाते थे। उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना बनबसा में नारकोटिक्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया है उक्त कार्यवाही में एस0टी0एफ0 कुमांयू युनिट के निरीक्षक एम0पी0 सिंह, आरक्षी किशोर, आरक्षी महेन्द्र गिरी, आरक्षी दुर्गा सिंह पापड़ा, आरक्षी गोविन्द सिंह बिष्ट, सम्मिलित थे ।