Posts

हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत के गले में डाली सवालों की माला

Image
देहरादून -अगर सही मायने में राजनीति करनी किसी को सीखनी है तो वह हरीश रावत से सीखे आज होली मिलन के कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर होली मिलन के लिए आए उन्होंने पहले चंदन का टीका लगाया और उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गले में सवालों की माला डाल दी वही हंसी मजाक में उन्होंने कहा कि अब की बार रावत त्रिवेंद्र रावत सरकार पूरे 5 साल। और गुजिया के दो हिस्से कर छोटा हिस्सा खुद खाया और बड़ा हिस्सा त्रिवेंद्र सिंह रावत को खिलाया  कहा कि यह  जनमत के हिसाब से गुजिया खा और खिला रहा हूं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के पावन पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को होली के पावन पर्व के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल डाॅ.के.के पाल को गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।  इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल डाॅ. के.के पाल को को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी  गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने खेली होली प्रदेशवासियों के संग

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  होली के पावन पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने होली के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों के दीर्घ जीवन एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन धर्म परम्परा के सबसे पावन पर्वों में से एक है, जो हमें सदैव प्रसन्न एवं उल्लासित रहने का संदेश देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के चारधाम एवं पतित पावनी गंगा एवं हिमालय पर्वत इस प्रदेश के गौरव हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट संस्कृति यहां की पहचान है। इसके संरक्षण एवं आगे बढ़ाने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे अधिकतर त्योहार खेती, गांवों और प्रकृति पर आधारित हैं। प्रकृति हमेशा सृजन का कार्य करती है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान अन्न दाता एवं ग्राम देवता हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृतसंकल्प...

योग न आस्तिकवादियों का है न नास्तिकवादियों का

Image
ऋषिकेश-अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के प्रथम दिन परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और  शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्द तीर्थ  ने पंचतत्व में विलीन जगद्गुरू  जयेंद्र सरस्वती  को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के प्रथम दिन दुनिया के विभिन्न धर्मां, राष्ट्रों, संस्कृतियों, जातियों और क्षेत्रों के यथा अर्जेंटीना, अफगानिस्तान, अफ्रीका, रूस, इजरायल, चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताईबान, फिलिस्तीन, ईरान, जापान, केन्या, इटली, अमेरिका, यमन और कई अन्य राष्ट्रों के योग साधक परमार्थ निकेतन में योगरूपी एकता के सूत्र में बंधनें हेतु एकत्र हुये है।29 वें वार्षिक विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन, आयुष मंत्रालय- भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।इस विश्व विख्यात कार्यक्रम की मेजबानी परमार्थ निकेतन द्वारा सन 1999 से निरन्तर की जा रही है। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व के 20 विभिन्न देशों के 90 से अधिक  संत एवं योगाचार्य सम्मिलित हो रहे हैं। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग महापर्व ...

जर्मन हिंदी अनुवाद विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Image
देहरादून – स्विट्जरलैंड के 800 की आबादी की वाले छोटे से गांव लोरेन में जर्मन हिंदी अनुवाद विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जर्मनी में रह रहे हिंदी भाषा के विद्वान एकत्रित हुए और उन्होंने जर्मन भाषा से हिंदी और हिंदी से जर्मन भाषा के अनुवाद को बेहतर बनाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जाने माने स्विस लेखक पीटर स्टाम ने कहा कि दुनिया की तमाम भाषाओं से अनुवाद अंग्रेजी भाषा में होता है। उसके बाद उन पुस्तकों का अनुवाद अन्य यूरोपीय भाषाओं में किया जाता है। उन्होंने दुनिया की दूसरी भाषाओं का सीधा अनुवाद जर्मन भाषा में किए जाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुवादक को मुमकिन हो सके, तो लेखक के साथ सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए। इससे अनुवाद के बाद भी लेख की आत्मा बची रहे, इसकी संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तकों का 37 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। अनुवादकों से लगातार बातचीत करते रहने पर उन्हें आभास रहता है कि उनके विचारों को अनुवादक किस तरह अन्य भाषा में बुन रहा है। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए भारत में जर्मन...

योग महोत्सव एवं होली की बधाई-विधानसभा अध्यक्ष

Image
ऋषिकेश-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  गंगा रिजोर्ट, शीशमझाड़ी ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, गढ़वाल मण्डल विकास विकास निगम एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महर्षि पतंजली को योग के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने योगसूत्र ग्रंथ से योग को सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में योग पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज भारत योग के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। भारत ने योग के माध्यम से स्वस्थ विश्व की परिकल्पना दी है। रोग मुक्त और स्वस्थ रहने के लिए योग सर्वोत्तम तरीका है। योग शांति, सुख और आध्यात्म की राह दिखाता है। हिंसा की प्रवृत्ति को छोड़कर अहिंसा के मार्ग की ओर ले जाने का कार्य योग विद्या ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर योग एवं संस्कृत की मांग तेजी  से बढ़ रही है। संस्कृत भाषा...

मेजर कुमुद डोगरा , श्रीदेवी और तिरंगा

Image
देहरादून-- फरवरी में भारतीय वायु सेना का एक फाइटर जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हुआ , विंग कमांडर वत्स और उनके साथी जेम्स वीरगति को प्राप्त हुये . पांच दिन पहले ही  विंग कमांडर वत्स की पत्नी मेजर कुसुम डोगरा ने एक संतान को जन्म दिया था . पति के देश के लिए प्राण देने पर , अंतिम दर्शन और क्रिया के लिए मेजर कुमुद डोगरा सेना की परंपरा का निर्वाह करते हुये इस अवसर पहने जाने वाली वर्दी पहन कर पूर्ण  सैनिक गौरव और सम्मान के साथ आयीं , तनिक भी विचलित हुये बिना , कोई विलाप , दुर्बलता नहीं , पूर्ण दृढ़ता का मुख भाव , पांच दिन की नवजात संतान को हाथों में थामे, सधे क़दमों से मार्च करते हुये , वो संतान की जिसका मुंह पिता ने देखा ही नहीं था , वो संतान जो अपने रणबांकुरे पिता को देख भी ले पांच दिवस की आयु में , अबोध  को तो बाद में चित्रों और कहानियों से ही बताना होगा की तुम उस वीर सैनिक की बेटी हो .खबर अख़बारों में छपी , टी वी पर भी आई , सोशल मीडिया पर भी , लोगों के छोटे छोटे अनमने से सन्देश आये , RIP, नमन , श्रद्धांजलि , नारी शक्ति को प्रणाम इत्यादि . किसी राजनेता , नेता , अभिनेता का बयान नहीं आया ...