Posts

मुख्यमंत्री ने केक काटकर अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  बल्लूपुर चौक स्थित त्रिराज वाटिका में अरूणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून अरूणाचल स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में अरूणाचल प्रदेश से आए सभी विद्यार्थियों के साथ केक काटकर अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का ऐसा प्रदेश है जहाँ सूर्य के सर्वप्रथम दर्शन होते हैं। अरूणाचल का अर्थ ही है ‘उगते सूर्य का पर्वत’। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी पर्वतीय राज्य बहुत ही खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा कि नाॅर्थ-ईस्ट के राज्यों में बहुत सी जनजातियाँ निवास करती है। उत्तराखण्ड में भी कुछ जनजातियाँ निवास करती हैं। जनजातियाँ अपनी लोक संस्कृति को जीवित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अरूणाचल से पढ़ने आए विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित करते हुए कहा कि आज देहरादून एक मिनी भा...

युवा क्रिकेटरआर्यन जुयाल मिले मुख्यमंत्री से

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में अंडर-19 युवा क्रिकेट खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप में क्रिकेटर आर्यन जुयाल के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिये उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जुयाल ने अपने खेल के प्रदर्शन से प्रदेश  का नाम रोशन किया है।जुयाल के खेल प्रदर्शन से राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। हल्द्धानी निवासी  जुयाल उत्तर प्रदेश की टीम से विजय हजारे ट्राॅफी में भी प्रतिभाग कर चुके है। इस अवसर पर विधायक  हरबंस कपूर, आर्यन जुयाल के प्रशिक्षक रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

बालाजी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री

Image
सहारनपुर-- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बालाजी धाम सहारनपुर में आयोजित बालाजी धाम के वार्षिक महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हनुमान जी को यदि एक चरित्र के रूप में देखा जाए तो विश्व के इतिहास में हनुमान जी जैसा भक्त नहीं मिलता है। उनका एक अतुलनीय चरित्र था जिन्होंने कभी विफलताओं का सामना नहीं किया। उनकी सफलता का राज था कि वे जब भी किसी मिशन के लिए निकलते थे, तो मन में रामभक्ति एवं रामकाज समझकर उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की पूजा इसलिए होती है, क्योंकि उनमें बल, विद्या और बुद्धि का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने कहा कि पारिवारिक, धार्मिक एवं सामाजिक जीवन को सफल बनाने के लिए मनुष्य को निजी हित को छोड़कर हनुमान जी की आदर्शों पर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संत-समाज आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नई पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है।इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी ...

पंडित नारायण दत्त तिवारी का स्वस्थ हुआ सामान्य

Image
नई दिल्ली-- उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी का ब्लड-प्रेशर दवाओं के माध्यम से सामान्य किया गया है, उन्हें अब भी बुखार है, कमज़ोरी बहुत अधिक है, Heart beat  अनियंत्रित और असामान्य है व संक्रमण शरीर में बहुत अधिक फैला हुआ है। डॉक्टरों नें उन्हें अभी आई.सी.यू. में रखने का फैसला लिया है। 19 तारीख को बुखार आने पर शरीर में संक्रमण फैलने व ब्लड प्रेशर घातक स्तर तक गिर गया था और उन्हें उसी समय उनकी धर्मपत्नी डॉ.उज्ज्वला तिवारी व  रोहित शेखर तिवारी की उपस्थिति में निजी कमरे से आई.सी.यू. में स्थानांतरित किया गया डॉ. जे. डी. मुखर्जी (न्यूरोलॉजिस्ट) व आई.सी.यू. के डॉक्टरों की टीम ने उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी को बताया कि अगले 24 से 48 घण्टे तक धैर्य रखें व प्रार्थना करें। उसके बाद ही पंडित नारायण दत्त तिवारी  के आगे के उपचार के बारे में कोई ठोस निर्णय लिया जा सकेगा। पंडित नारायण दत्त तिवारी  अस्पताल के निजी कमरे में ही थे और उनके स्वास्थ में निरंतर सुधार हो रहा था। पंडित नारायण दत्त तिवारी को मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल जो क...

शेर सिंह राणा ने दहेज में लिया...…

Image
रुड़की-- सांसद फूलन देवी के हत्या के आरोपी शेर सिंह राणा ने मध्य प्रदेश की प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।इस दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष की ओर से दिया जा रहा करोड़ो का दहेज भी वापस कर दिया। 25 जुलाई 2001 को रुड़की के शेर सिंह राणा ने सांसद फूलन देवी की हत्या के बाद चर्चाओं में आये रुड़की के शेर सिंह राणा 20 फरवरी को रुड़की के होटल सेंट्रम में मध्य प्रदेश की प्रतिमा से विवाह कर लिया।प्रतिमा मध्य प्रदेश के बुंदेला राजघराने से हैं और उनकी माँ ग्वारा से नगर पालिका अध्यक्ष है और पिता राज प्रताप सिंह का पत्थर की माइंस का कारोबार है। साथ ही प्रतिमा के परिवार के एक सदस्य एमएलए भी हैं। रुड़की में सादे समारोह के बीच वह शेर सिंह राणा के साथ विवाह बंधन में बंध गयी। इस दौरान प्रतिमा के परिवार की ओर से दहेज स्वरूप 31 लाख नकद एवं 10 करोड़ रुपए की माइंस के कागजात शेर सिंह राणा को सौंपे जा रहे थे लेकिन शेर सिंह राणा ने यह कहते हुए सब वापस कर दिया कि वह दहेज प्रथा के पूर्ण रूप से विरोधी है और दहेज नही लेंगे। उन्होंने दहेज के रूप में सिर्फ चांदी का सिक्का लिया।विवाह समारोह में केवल वर और वधु के परिव...

ग्यारह हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने गाया वंदे मातरम

Image
पिथौरागढ़-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  पिथौरागढ़ के स्टेडियम में सीमांत सेवा फाउडेंशन द्वारा आयोजित बसन्तोत्सव मेले का शुभरम्भ किया तथा वन्देमातरम् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में 11000 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वदें मातरम् का गायन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हिमालय संरक्षण, स्वच्छता नशामुक्ति एवं पलायन रोकथाम आदि के संबंध में शपथ दिलायी गयी। मुख्यमंत्री ने जनपद में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2017 की उत्तराखंड माध्यामिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में प्रत्येक विकास खंड की 12वीं कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली आठ मेधावी बलिाकाओं को एक-एक लैपटाॅप वितरित किया। बसन्तोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के पेयजल एवं आबकारी मंत्री, विधायक पिथौरागढ़ प्रकाश पंत ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद पिथौरागढ़ अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ अतिसंवेदनशील जनपद है सीमाओं की रक्षा हेतु सेना के साथ साथ हम सभी को सीमाओं की रक्षा के हेतु सजग प्रहरी की तरह खडें होकर कार्य करने के साथ ही इस जनपद को मिलजुल कर वि...

टाटा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शुभारम्भ

Image
पिथौरागढ़-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में संचालित टाटा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने केंद्र में होटल प्रबंधन एवं हाउस कीपिंग का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थीयों से उनके द्वारा लिये जा रहे प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों से अवसरो का पूरा उपयोग करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने हेतु कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार हेतु प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत प्रदेश के सीमान्त जनपद चमोली एवं पिथौरागढ़ में टाटा स्किल डेवलपमेंट केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के सुधार के क्षेत्र में अनेक निर्णय लिए गए हैं, जिसमें पूरे प्रदेश में 500 विद्यालयों को क्लबिंग किया जा रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षा से सम्बन्धित समस्त सुविधाएं, सभी विषयों के अध्यापक, प्रयोगशालाएं आदि सभी व्यवस्थाएं रहें...