Posts

मुख्यमंत्री ने दिया 11 माह के कार्यकाल का हिसाब

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाऊस में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के अवसर पर समर्पण दिवस कार्यक्रम में ‘आजीवन सहयोग निधि’ समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले 11 माह में राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से सड़क, एयर कनेक्टिविटी, रेल, स्वास्थ्य एवं कृषि के क्षेत्र में पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाये हैं। स्थानान्तरण में पारदर्शिता लाने हेतु मजबूत ट्रांसफर एक्ट लाया गया है। सचिवालय से ब्लाॅक स्तर तक बाॅयोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की है। सेवा के अधिकार कानून के तहत 162 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। अब सेवा के अधिकार कानून के तहत 312 सेवाएं शामिल की गई हैं। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला, तहसील एवं ब्लाॅक दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश 288 करोड़ के घाटे में चल रहा था, पिछले 10 माह में 188 करोड़ रूपये के राजस्व घाटे को कम किया गया है। परिवहन विभाग के राजस्व में पिछले वर्ष की तुलन...

बेहतर तकनीकी के साथ हरित तरक्की पर दे ध्यान-स्वामी

Image
ऋषिकेश---परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, आध्यात्मिक गुरू स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कैम्ब्रिज सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, देहरादून द्वारा ’सर्वधर्म सद्भाव’ की थीम पर आयोजित वसुधैव कुटुम्बकम सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में सहभाग किया।कैम्ब्रिज सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, देहरादून निरन्तर 25 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापरक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। इसी परिपेक्ष में युवा पीढ़ी को सर्वधर्म सद्भाव एवं वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने एवं भारत की संस्कृति, संस्कारों को आत्मसात कराने के लिये महाशिवरात्रि से पूर्व इस सम्मेलन का आयोजन किया।  सर्वधर्म सम्मेलन की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ हुई। तत्पश्चात विश्व शान्ति यज्ञ में विशिष्ट अतिथियों ने पूर्णाहुति अर्पित कर विशाल प्रांगण में ध्यान एवं गंगा स्तुति का पाठ किया गया। स्कूल की सिल्वर जुगली को यादगार बनाने के लिये विशिष्ट अतिथियों, छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा 7 फलदार पौधों का रोपण किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती केे विशेष मार्गदर्शन में विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु सभी ने मिलकर विश्व ग्लोब का जलाभिषेक...

आप दस जिलों में पूरे दम-खम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी

Image
 देहरादून --- आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी महानगर देहरादून का कार्यकर्ता सम्मेलन उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के तेरह जिलों में से दस जिलों में पूरे दम-खम के साथ निकाय चुनावों में उतर रही है. उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के साथ ही आम आदमी पार्टी राज्य की मुख्यधारा की राजनीति में तेजी से एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी. उत्तराखंड में काँग्रेस-भाजपा दोनों ने मिलकर प्रदेश की जनता को लूटा और छला है.महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा और काँग्रेस दोनों को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार है. संगठनात्मक रूप से आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में बूथ अध्यक्ष व पोलिंग सेंटर प्रभारी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है और आने वाले समय में नगर निगम सीमा विस्तार के अंतर्गत प्रत्येक नवगठित वार्डों में...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का शिलान्यास

Image
देहरादून--स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक गुजराडा मंडल का शिलान्यास एवं अनावरण समारोह आयोजित सहस्त्रधारा रोड के गुजराडा मानसिंह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वयोवृद्ध समाजसेवी चंद्रमोहन फरासी ने कहा कि गुजराडा विकास समिति ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर एक अच्छी पहल की है।उन्होंने कहा कि आज जब युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों के द्वारा किये गये संघर्ष को भूल बैठी है ऐसे में इस तरह आयोजन जरूरी हो जाते हैं।ताकि युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा किये गये संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी अजय उनियाल,प्रधान दीपक फरासी ने भी संबोधित किया।सम्मानित होने वाले परिवार  सदानंद उनियाल ,रविंद्र फरासी , नरवीर नेगी, सूरज उनियाल  धीरेंद्र ममगई , विकास शर्मा, चमनलाल फरासी,  योगेश फरासी, चंद्रपाल नेगी,सहित कुल बीस परिवारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र फरासी एवं संचालन संजीव डोभाल ने किया।कार्यक्रम में गुजराडा के प्र...

डा0 वेद प्रकाश होम्योपैथिक दवाईयो के निर्माता

Image
देहरादून -मानव कल्याण केन्द्र, राजपूर रोड, देहरादून में आयोजित द्रोण स्थली आर्ष कन्या गुरूकुल के संस्थापक एवं प्रसिद्व समाज सेवी डा0 वेद प्रकाश आर्य के 90वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल  मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने डा0 वेद प्रकाश  को पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिवस की शुभकामना दी।उल्लेखनीय है कि डा0 वेद प्रकाश  होम्योपैथिक दवाईयो के निर्माता के साथ-साथ समाजसेवक, समाज के प्रेरक एवं वैदिक संस्कृति के संवाहक के रूप में समाज के लिए कार्य करते रहे है। डा0 वेद प्रकाश  के जन्मोत्सव पर गुरूकुल की छात्राओं का यज्ञोपवीत संस्कार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गुरूकुल की छात्राओ द्वारा बधाई गीत गाया गया। आयोजको के द्वारा विधान सभा अध्यक्ष जी को गुरूकुल स्मृति चिहन भी भेंट किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि डा0 वेद प्रकाश  हमारे प्रेरणा स्रोत है और उन्होंने बहुत मेहनत से ये मुकाम पाया है। उन्होंने कहा कि डा0 वेद प्रकाश जी ने समाज के उत्थान के लिए मानव कल्याण केन्द्र की स्...

बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई

Image
देहरादून -- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक जुगल किशोर पंत और देहरादून के जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विद्यालय के 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। इस अवसर पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि अल्बेंडाजोल की दवा खाने से कोई भी बच्चा वंचित ना रह जाए।कार्यक्रम में मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अमित शुक्ला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्रधानाचार्य श्री उनियाल जी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौढ़ाई , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रथम डॉक्टर बी एस जंगपांगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वित्तीय डॉक्टर के के सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्मिक डॉक्टर दयाल शरण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर यू एस चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत समेत राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिट...

विधायक ने प्राथमिक विद्यालय को कम्प्यूटर दिया

Image
देहरादून --  मसूरी विधायक गणेश जोशी राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखन को एक-एक सेट कम्प्यूटर प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक जोशी ने विद्यालय को 40 सेट फर्नीचर दिये जाने की घोषणा की। विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इण्डिया के सपने को साकार करने के लिए मेरे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर प्रदान किये जा चुके हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम परिवार के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचकर जनता की समस्याओं को दूर करना है। उन्हेनें कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यधिक सक्रियता के साथ कार्य किये जाते हैं और कहा कि ईश्वर एवं जनता द्वारा दी गई ताकत का सद्पयोग हो जाए तो इससे आत्मीय शांति प्राप्त होती है। विधायक जोशी ने अपनी घोषणा को दोहराते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा स्कूल में जमीन में नहीं बैठेगा, बताया कि अब तक मसूरी क्षेत्र में विद्यालयों में फर्नीचर की 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ति की जा चुकी है और मात्र 1532 सेट फर्नीचर ही विद्यालयों को उपलब्ध कर...