Posts

आंगनवाड़ी केंद्रों में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड

Image
देहरादून -बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को और कारगर ढंग से लागू करने के लिए और गहराई से माॅनिटरिंग करने की जरूरत है। बालक-बालिका लिंगानुपात को पटरी पर लाने के लिए पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली, देहरादून और हरिद्वार जिलों पर विशेष फोकस करना होगा। सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने ये निर्देश दिए। कहा कि उच्च अधिकारी भी जनपदों का भ्रमण कर योजनाओं को गति प्रदान करें। बैठक में बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड लगाया गया है। लिंगानुपात की सही जानकारी ली जा रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बेटी जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वीमेन हेल्पलाइन नम्बर 181 के जरिये महिलाओं की मदद की जा रही है। हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर और नैनीताल में वन स्टॉप सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं। इस केंद्र पर पीड़ित महिलाओं को रुकने की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस इंस्पेक्टर, मेडिकल और अधिवक्ता की सुविधा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जा रही है।चारधामों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आदिभोग नाम से प्रसाद बनाने का कार्य किया ...

कोरियाई दल पहुंच देवसंस्कृति में भारतीय संस्कृति से हुआ रूबरू

Image
हरिद्वार -दक्षिण कोरिया का तीस सदस्यीय दल देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचा। जिसका प्रमुख लक्ष्य भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं मूलभूत अवधारणा को जानना, योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक व मानसिक दृढ़ता को जीवन में अपनाना है। मेहमानों को भारतीय संस्कृति, योग व आयुर्वेद के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन के लिए योग विभाग तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जुड़े आचार्यों की अलग-अलग टीम बनाई गयी थी। दल को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने योग व ध्यान के माध्यम से कई सिद्धियाँ प्राप्त की थी। साथ ही वे आयुर्वेद के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाये रखते थे। आज भी इनकी महत्ता कायम है। जरुरत है तो केवल विश्वास के साथ व्यावहारिक जीवन में उतारने की। उन्होंने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की अवधारणाओं, संकल्पनाओं से मेहमानों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. पण्ड्या ने दक्षिण कोरियाई दल को युगसाहित्य एवं उपवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।अपने संदेश में कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति सार्वभौमिक सत्यों पर खड़ी ह...

दून विश्वविद्यालय में बनेगा हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र

Image
देहरादून--दून विश्वविद्यालय में डा. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर नौटियाल के साथ मुलाकात कर डा. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। 9 जनवरी को दून विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सतपाल डा. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।उच्च शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सासंद भुवन चंद्र खण्डूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज लक्ष्मी शाह और देहरादून के मेयर विनोद चमोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि डा. नित्यानंद ने हिमालयी क्षेत्रों की बेहतरी के लिए जीवन भर कार्य किया। इस नए अध्ययन केंद्र की स्थापना से प्रदेशवासियों को फायदा होगा। यह संस्थान आने वाले वर...

चर्चित रणवीर एनकाउंटर में दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 पुलिकर्मियों को बरी किया

Image
 नई दिल्ली--देहरादून के चर्चित रणवीर एनकाउंटर में दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 पुलिकर्मियों को बरी कर दिया है। अन्य सात पुलिस कर्मियों की सजा बरकरार रहेगी।11 पुलिस कर्मियों की रिहाई की खबर से पुलिस महकमे में राहत है। निचली अदालत ने 18 पुलिस कर्मियों को सजा सुनाई थी। छह जून 2014 को 18 पुलिस कर्मियों को दोषी करार देते हुए 9 जून को उम्र कैद सजा सुनाई थी।दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरभ नौटियाल, विकास बलूनी, सतबीर सिंह, चंद्रपाल, सुनील सैनी, नागेन्द्र राठी, संजय रावत, दारोगा इंद्रभान सिंह, मोहन सिंह राणा, जसपाल गुंसाई और मनोज कुमार को बरी कर दिया है। वहीं डालनवाला कोतवाली के तत्कालीन इंसपेक्टर डालनवाला एस के जायसवाल, आरा चौकी इंचार्ज जीडी भट्ट, कांस्टेबिल अजित सिंह, एसओजी प्रभारी नितिन चौहान, एसओ राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक नीरज यादव और चंद्रमोहन की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है!3 जुलाई 2009 का दिन था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का मसूरी में दौरा होने के कारण पुलिस काफी सतर्क थी। सरकुलर रोड पर आराघर चौकी प्रभारी जीडी भट्ट दोपहर के समय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मोटर साइकिल पर आए तीन यु...

कल को सुरक्षित करने के लिये जल की सुरक्षा

Image
ऋषिकेश--परमार्थ निकेतन में जल संसाधन, प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के साथ भारत सरकार जल विभाग के अधिकारी, उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग के अधिकारीगण एवं विद्युत विभाग के अधिकारियाें ने जल की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विशेष चर्चा की तथा जल संरक्षण के मुद्दों पर विचार मंथन किया गया।एस एन वर्मा  प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम, भारत सरकार, प्रमोद नारायण, निदेशक डेम सुरक्षा, पुनर्वास एवं केन्द्रीय जल आयोग, नदी विकास एवं गंगा कायाकल्प अधिकारी भारत सरकार, संदीप सिंघल, परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिडेट, अजय कुमार सिंह चीला पावर हाऊस, डाॅ अविनाश जोशी देहरादून, डी राजकुमार बैराज ऋषिकेश, कुलश्रेष्ठ हरिद्वार, अमृता वर्मा एवं अन्य कई अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।बैठक में जल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपने विचार साझा किये। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा जल समस्या एक वैश्विक समस्या है परन्तु भारत जैसे वि...

इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण की केदारनाथ ट्रेकिंग

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत श्री केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ आगामी 09 फरवरी को करेंगे। इस सम्बंध में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने  सचिवालय में तैयारी बैठक की। 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे। उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अभियान का मकसद पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लेना है। साथ ही यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी लेंगे। विशेषज्ञों द्वारा दिये गए सुझाव के आधार पर वर्तमान में तेजी से चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार व परिवर्तन की जरूरत होगी, तो किया जाएगा। यह दल 09 फरवरी, की शाम को सीतापुर पहुंचेगा। 10 फरवरी को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचने के बाद श्री केदारनाथ की ट्रेकिंग करेगा। 11 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री श्री केदारपुरी में निर्माण स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा किये गए पांचों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को देखेंगे। बर्फबारी के बावजूद वहां कार्य कर रहे ...

आदमखोर बंदरो का खौफ लोगों में

Image
देहरादून- भाजपा नेता देवेन्द्र पाल सिह, एवं छावनी परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद के नेतृत्व मे गढ़ी डाकरा के स्थानीय लोगो ने वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान का घेराव किया तथा अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। क्षेत्रीय लोग का आक्रोश आज जब फूट पड़ा जब सुबह डाकरा निवासी सुनील कुमार उर्फ हैप्पी अपने घर की छत पर पानी की टंकी देखने गया। तभी बंदरो के एक झुंड ने उसपर हमला बोल दिया। सुनील कुमार इससे पहले कुछ समझ पाते वह लड़खड़ा कर दो मंजिला छत से निचे गिर गए।  जिसके कारण उन्हें गंभीर छोटे आयी और उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इस घटना से नाराज गढी-डाकरा के लोग देहरादून तिलक रोड स्थित  प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय में पहुंच गए।भाजपा नेता देवेन्द्र पाल सिह, एवं विष्णु प्रसाद नेे कहा कि गढी-डाकरा क्षेत्र मे बंदरो का आतंक बढता ही जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्रीय जनता मे वन विभाग के प्रति खासा रोष है। सार्वजनीक स्थानो एवं गली महोल्लो मे बंदर उत्पात मचाते है। क्षेत्र मे आदमखोर बंदरो का खौफ लोगो को बुरी तरह डराए हुए है, क्योंकि इन आदमखेर बंदरो ने क्षेत्र के कई लो...