Posts

जोशीमठ और औली को आॅल वेदर रोड से जोड़ने के लिये ज्ञापन

Image
नई दिल्ली-उत्तराखण्ड के पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में 4 विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित परिवहन मंत्रालय में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी से मुलाकात की। उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखण्ड में बन रहे आॅल वेदर रोड को जोशीमठ और औली से जोड़ने के लिये ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में जोशीमठ और औली को आॅल वेदर रोड से जोड़ने पर विचार का आश्वासन दिया।महाराज ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि ऑल वैदर रोड की प्रगति की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक बद्रीनाथ महेन्द्र भटट्, विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत, विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत, विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह“चैम्पियन” व चमोली के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल मौजूद थें।

सारे कव्वे खाने वाले एक साथ होकर भी भाजपा को नहीं हरा पाई -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर दोनों ही राज्यों की जनता को धन्यवाद दिया है। मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा भारत वर्ष को दिया जाने वाला पवित्र शासन और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुशल रणनीति है। मुख्यमंत्री ने कहा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और स्वच्छ प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है । और चुटकी लेते हुए कहा कि सारे कव्वे खाने वाले एक साथ होकर भी भाजपा को नहीं हरा पाई।  कई वर्षो से लंबित सिंचाई विभाग की 36 नहरों का प्रकरण सुलझा लिया गया है और ये उत्तराखंड को हस्तांतरित कर दी गयी है। इसी प्रकार पर्यटन विभाग के अंतर्गत अलकनंदा होटल भी उत्तराखंड को हस्तांतरित करने की कार्यवाही अंतिम चरण में है। परिवहन विभाग के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समझौते पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं...

मैं भारत हूँ“

Image
राजस्थान -यूथ पार्लियामेन्ट, भारत के तत्वाधान में  जोधपुर, राजस्थान में युवा संसद-2017 एवं भारतीय स्वाभिमान एवं शहीदों के समर्पित भव्य समारोह ”मैं भारत हूँ“ का आयोजन किया गया। इस समारोह के अवसर पर उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल को डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान भारत के उन वरिष्ठ राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ  को प्राप्त होता है जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण में श्रेष्ठ योगदान दिया हो। यूथ पार्लियामेन्ट की ओर से केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य प्रवर लोकेश मुनी  एवं तीन बार के गिनीज बुक विजेता हांग कांग के योगराज सी0पी को भी डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य अतिथियों द्वारा 25 शहीदों के परिवारों को “भारत श्री” पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 15 व्यक्तियों को डॉ0 ए0पी0जे अब्दुल कलाम राष्ट्र निर्माण पुरस्कार व 10 लोगों को राज्य स्तर...

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजपुर रोड स्थित पीटी सैमिनरी आॅडिटोरियम विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत के संविधान में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अलग से अधिकार प्रदत्त किये गये हैं। दुनियां के बहुत कम देश ऐसे है जिनके संविधान में अल्पसंख्यकों को अलग से अधिकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान है कि यहाँ सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। देश के विकास में सब आपसी सहयोग की भावना से योगदान देते हैं। पुरातन समय से ही भारत में वसुदेव कुटम्बकम की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का बड़ा सौभाग्य है कि जो यहाँ आता है, वह यहीं रहना चाहता है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सामाजिक, एवं सरकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को सम्मानित भी किय...

21 किमी की हाफ मैराथन देहरादून के सुरेश कुमार ने जीती

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन रेसकोर्स में महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा आयोजित हाफ मैराथन के विजेताओं का पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा देश के अनेक राज्यों से छात्र-छात्राओं, आईएएस, आईपीएस एवं महिलाओं ने इस दौड़ में प्रतिभाग कर महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबको व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 03 जिलों में बाल लिंगानुपात अभी भी कम है,जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि इन  जिलों में बाल लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए जनजागरूकता एवं बेटी बचाओ के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। इन 03 जिलों के लिंगानुपात को 02 साल में ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था और यातायात नियंत्र...

युवाओं को रोजगार के लिए विवि व उद्योगों में सम्पर्क जरूरी-राज्यपाल

Image
देहरादून-राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को युवाओं के कौशल विकास, प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता व मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उच्च स्तरीय शोध को प्रोत्साहित किया जाए। राज्यपाल, डीआईटी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित कीं। राज्यपाल ने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना होगा। भारत सरकार ने स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं। विश्वविद्यालयों को भी इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा। राज्यपाल ने कहा कि नास्कोम के अनुसार शिक्षित युवाओं  का एक बड़ा भाग, अभी भी रोजगार की दृष्टि से दक्ष नही है। इसे देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष रूप से फोकस किया है। इसमें उद्योग जगत व विश्वविद्यालयों को बड़ी जिम्मेवारी निभानी होगी। शिक्षण संस्थाओं व उद्योगों में आपसी सम्पर्क अधिक से अधिक बढ़े।राज्यपाल ने कहा कि प्रतिस...

छिद्दरवाला को मिला अपना बस स्टैंड

Image
ऋषिकेश -उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल ने आज ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम योजना के अन्तर्गत  छिद्दरवाला, ऋषिकेश में बस स्टाप का  विधिवत रूप से नारियल तोड़ कर उद्घाटन किया। बस स्टाप ग्राम प्रधान  छिद्दरवाला के सौजन्य से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने  छिद्दरवाला क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बस स्टाप के बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों की आवागमन की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र में सभी जगह विकास कार्य चल रहें है जैसें  सड़क, पानी एवं बिजली की समस्याओं का चैक चैबन्ध इन्तजाम किया जा रहा है। देवेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान  छिद्दरवाला पुनम पोखरियाल, विमला नैथानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गजेन्द्र विक्रम मण्डल महामंत्री भाजपा, अनिता राण पूर्व जिला पंचायत सदस्य,डा0 कृृपाल सिंह रावत,  पवन क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम, हरदीप सैनी, भूपेन्द्र रावत, संदीप चैहान, भाष्कर जोशी, रोडवेज के सहायक महाप्रबन्धक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।