Posts

सवारी गाड़ी खाई में गिरी 4 की मौत 3 घायल

Image
देवप्रयाग - तीनधारा से 01 किलोमीटर आगे धोली धार ऋषिकेश रोड पर एक Tata Sumo  UK 07 TA 7206 गाड़ी जो कि रतूडा रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, जो समय लगभग 14:30 बजे 120 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें अब तक पुलिस फोर्स व आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा 8 घायलो को सीएससी देवप्रयाग उपचार हेतु भेजा गया है व 4 मृतक बताए जा रहे हैं पुलिस टीम के द्वारा सर्च अभियान किया जा रहा है।

राज्यपाल डाॅ. के.के.पाल ने राजभवन में ट्यूलिप रोपे

Image
देहरादून - राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन के गार्डन एरिया में ट्यूलिप के बल्ब रोपित किए। राज्यपाल ने कहा कि ट्यूलिप के फूल विश्व के सबसे मँहगे व आकर्षक फूलों में माने जाते हैं। ट्यूलिप ठण्डे और पर्वतीय क्षेत्रों के अनुकूल वातावरण में ही लगाया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में ‘ट्यूलिप’ के फूलों की बहुत अधिक माँग है। इसकी व्यावसायिक खेती उत्तराखण्ड के लिये लाभदायक सिद्ध हो सकती है। ‘ट्यूलिप’ फूल की उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में व्यावसायिक खेती की संभावनायें तलाशने की दृष्टि से ही राज्यपाल ने प्रायोगिक तौर पर राजभवन में दो वर्ष पूर्व ट्यूलिप लगवाना प्रारम्भ करवाया था। राजभवन में उद्यान अधिकारी श्री दीपक पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2015 में ट्यूलिप के 100 बल्ब व वर्ष 2016 में 200 बल्ब लगवाए गए थे। दोनों ही बार अच्छा परिणाम देखने को मिला था। इस वर्ष राज्यपाल के निर्देश पर ट्यूलिप के तीन प्रजातियों के कुल 500 बल्ब लगाए गए हैं। आशा है कि लगभग 45-50 दिनों में इनमें फूल खिल जाएंगे। राजभवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी के लिये यह एक आकर्षण होगा। इस अवसर पर सचिव ...

बलि हमेशा कमजोर बकरे के मेमने की होती है- विहिप

Image
देहरादून- छ दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के राजपुर प्रखंड के द्वारा प्रेस क्लब में बडी धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष दून इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमैन देवेन्द्र सिंह मान , वशिष्ठ अतिथि सर्राफा मंडल अध्यक्ष  सुनील मैसोन , संत बलराज मुनि , मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक बजरंग दल अनिल सैनी  ,विहिप महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल भंम्भ  ने दीप प्रज्वलित कर व भगवान श्री रामचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम संचालन प्रखंड संयोजक संदीप खत्री  ने किया और आगे बढाया अपने संबोधन में मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक अनिल सैनी ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में  सुनहरे अक्षराें में लिखा जाता है आज बाबरी ढांचे को गिराये पच्चीस वर्ष हो चुके है जिसे पूरे भारत मे रंजत जयंती के उपल्क्ष मे मनाया जा रहा यह हिन्दू गौरव का पर्व है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्म भूमि का इतिहास लाखों वर्ष पुराना है । बाबर के आक्रमण के बाद अयोध्या में मस्जिद निर्माण  हुआ और इस्लामिक आतताइयों ने कैसे अयोध्याका स्वरूप बदलने की कोशिश क...

उत्तराखण्ड राज्य देश में सबसे सुरक्षित राज्यो में दूसरे स्थान पर -मुख्यमंत्री

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रैतिक परेड की सलामी ली तथा होमगार्ड मुख्यालय के विस्तारित भवन का भी लोकार्पण किया।होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होने 17 अधिकारियों को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित भी किया।तपोवन रोड, ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सेवा के दौरान मृतक दो होमगार्ड जवानों, उधम सिंह नगर निवासी स्व0 सुरेन्द्र कुमार तथा पौड़ी निवासी स्व0 भवानी प्रसाद की पत्नियों को 5-5 लाख की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। उन्होने इस अवसर पर होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा की स्मारिका तथा जिंगल वीडियो का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देश में सबसे सुरक्षित राज्यो में दूसरे स्थान पर आ गया है। यह हमारी सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पुलिस व सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसमें सुरक्षा से जुडे संगठनों का बडा योगदान है। इस दिशा में हम देश में पहले नम्बर पर आये इसके लिये सभी को समेकित प्रयास व भागीदारी  निभानी होगी, इसके लिये हमारी प्रकृत...

रक्तदान करो और इनाम में जीतो एक्टिवा स्कूटर

Image
देहरादून-अपनी प्रेस कांफ्रेंस में स्वरात्मिका के निदेशक  अमित रावत ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर 20 दिसंबर को स्वरात्मिका तथा थ्रिल ज़ोन ट्रस्ट ‘उत्तराखंड रक्त दान शिविर’ का आयोजन पवेलियन मैदान में करेंगेIरक्त दान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा तथा इसका उद्घाटन  मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा किया जायेगाI अपना समर्थन तथा योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत स्वयं रक्त दान करेंगेIइस शिविर में संस्था का लक्ष्य 500 यूनिट से ज्यादा रक्त इक्कठा करना होगा. शिविर में युवाओंं द्वारा रक्त दान करने पर ज्यादा जोर रहेगाI ज्यादा से ज्यादा  युवाओं को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। पहले 500 रक्त दान करने वालों के लिए लकी ड्रा भी निकाला जायेगा जिसमे पहला  इनाम हौंडा एक्टिवा, दूसरा एल.ई.डी. टेलीविज़न, तीसरा वाशिंग मशीन, इत्यादि जैसे उपहार शामिल हैI इन् सब के आलावा सभी रक्त दाताओ को मुख्यमंत्री की और से एक सर्टिफिकेट भी दिया जायेगाI कैंप में मुख्यमंत्री तथा संयोजक नेत्रहीन बच्चो की मदद के ल...

विधायक ममता राकेश ने प्रतिनिधि मण्डल का ओम स्वस्ति अस्तु बोलकर स्वागत किया

Image
देहरादून -उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने प्रोविन्स आफ बाली, इण्डोनेशिया गणतंत्र के  विधान सभा सदस्यों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल से विधान सभा कार्यालय में भेंटवार्ता की। यह प्रतिनिधि मण्डल भारत अध्ययन भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड आया है। सर्वप्रथम विधान सभा अध्यक्ष  द्वारा 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को गंगाजली एव साल भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक  मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, देशराज कर्णवाल,  ममता राकेश द्वारा  भी प्रतिनिधि मण्डल का ओम स्वस्ति अस्तु बोलकर स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विधान सभा अध्यक्ष को प्रोविन्स आफ बाली की स्मृति चिन्ह भेंट की गयी।बैठक के दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि बाली को देवताओं की भूमि कहा जाता है तथा यह विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है यहां पर कला, संगीत, नृत्य से रामायण की कथा को दर्शाया जाता है। प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि बाली में 90 प्रतिशत आबादी हिन्दू है। एवं बाली की विधायिका को दिवान परवाकिलन रक्यत दाएरा प्रोविनसी के नाम से पुकारा जाता है जिसमें 55 सदस्य में 30 प्रतिशत महिला सदस्य है। बा...

इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने बुडितमा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में इंडोनेशिया के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमण्डल ने आई नियोमन बुडितमा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारत में श्रम, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से सम्बन्धित नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इण्डोनेशिया के शिष्टमण्डल का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प, हस्तकला, औषधीय पादप के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएँ हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐलोपैथी के साथ-साथ आयुष  जिसमें आयुर्वेद, योगा, नैचेरोपैथी और होम्योपैथी सम्मिलित है, पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण एवं ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।प्रतिनिधिमण्डल में गस्टी पुट...