Posts

पीड़ित पत्रकारों के लिए केंद्र सरकार से 5 लाख तक की मदद

Image
नई दिल्ली।  देश भर के पत्रकारों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने “पत्रकार वेलफेयर स्कीम” नाम की फरवरी 2013 शुरू एक योजना को संशोधित कर पत्रकारों से सम्बंधित 1955 के एक अधिनियम के तहत पत्रकार की श्रेणी में आने वाले देश के नागरिक सभी पत्रकारों के लिए लागू किया है. इसके अंतर्गत निधन हो जाने पर परिजन के बेसहारा हो जाने, अपंगत्व और बीमारी के इलाज के लिए केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी. समिति गठित है इसके लिए एक समिति का गठन भी किया जा चुका है. इसमें केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री संरक्षक या पैट्रोन हैं. विभाग के सचिव अध्यक्ष, प्रधान महानिदेशक (एम व सी), एएस एंड एएफ, संयुक्त सचिव (पी), सदस्य हैं तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप सचिव/निदेशक सदस्य संयोजक हैं. यह समिति ही पीड़ित पत्रकार अथवा उनके परिजन के आवेदन पर विचार करेगी.पत्रकार की श्रेणी के सभी पत्रकार और उनके परिजन हालांकि इसमें केंद्र अथवा राज्य सरकार से अधिस्वीकृत (एक्रीडेटेड) पत्रकार होने का कोई बंधन नहीं है, लेकिन Working Journalists and other Newspaper Employes -Condition of service- And Miscella...

गंगा नदी की स्वच्छता के लिए जर्मनी आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा

Image
देहरादून -जर्मनी के प्रतिनिधिमण्डल ने सचिवालय में डिप्टी मिशन चीफ डाॅ.जेस्पर वेक के नेतृत्व में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से तकनीकी और वित्तीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। मिशन चीफ के साथ फेडरल मिनिस्ट्री के साउथ एशिया डिवीजन हेड डाॅ.रोलफ्राम क्लेन, जर्मन डेवलपमेंट बैंक के सीनियर पाॅलिसी आॅफिसर, जीआईजेड(जर्मन एजेंसी फाॅर इंटरनेशनल टेक्निकल को-आॅपरेशन) के कंट्री डायरेक्टर डाॅ.यूरिक रिवेरे, सिल्के पालविज सहित अन्य अधिकारी थे। जीआईजेड उत्तराखण्ड में गंगा नदी की स्वच्छता, चिकित्सा, कौशल विकास में तकनीकी और आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा।गंगा नदी की स्वच्छता के लिए जर्मनी के मिशन चीफ के समक्ष 920 करोड़ रूपये के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जीआईजेड को बताया गया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, मसूरी, देहरादून में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नेटवर्किंग का कार्य किया जायेगा। इन शहरों में 265.47 एमएलडी सीवेज निकलता है। इनके नेटवर्किंग 574.26 किमी में की जानी है। जर्मन मिशन ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा बनाये गये डीपीआर का मूल्यांकन जर्मन तकनीकी टीम द्वारा किया जा रहा है। जी...

संस्कृति की रक्षा व गौरक्षा के उद्देश्य से पीठ की स्थापना की गयी-त्रिवेन्द्र रावत

Image
गोरखपुर-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर द्वारा आयोजित 85वें संस्थापक सप्ताह समारोह-2017 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश की आजादी से पहले ही संस्कृति की रक्षा व गौरक्षा के उद्देश्य से पीठ की स्थापना की गयी तथा पीठ द्वारा देश की संस्कृति व मान मर्यादा की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान रहा है। पीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ तथा महंत अवैद्यनाथ ने देश की आजादी के समय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना का महत्व समझा। आज यहां 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। पीठ द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रवाद की शिक्षा के साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसकी वर्तमान में देश को आवश्यकता है।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गत आठ माह के कार्यकाल की प्रंशसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसे तटस्थ व कर्मठ व्यक्ति, जनता को न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन व सुशासन दिला सकते है। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री...

कुन्डलिनी योग के विस्तार के साथ भारत के विचार और संस्कार पूरे विश्व में फैले

Image
ऋषिकेश -परमार्थ निकेतन से कुण्डलिनी योग के विख्यात योगाचार्य गुरूमुख कौर और योगाचार्य गुरूशब्द ने विदा ली। उन्होने प्रस्थान से पूर्व परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।  स्वामी ने कुण्डलिनी योग की पूरे विश्व में ज्योति जलाने हेतु दोनों योगाचार्यों का अभिनन्दन कर शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। उन्हे परमार्थ निकेतन में आयोजित आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया। योगाचार्य गुरूमुख कौर और योगाचार्य गुरूशब्द ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुये पूरे कुण्डलिनी दल के साथ भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कुण्डलिनी योगाचार्य गुरूमुख कौर और योगाचार्य गुरूशब्द से चर्चा के दौरान कहा कि ’कुन्डलिनी योग के विस्तार के साथ भारत के विचार और संस्कार पूरे विश्व में फैले क्योंकि भारत की संस्कृति ही जीवन का आधार है। भारतीय संस्कृति ही संबंधों को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है क्योंकि ये परिवार की संस्कृति है; संस्कारों की संस्कृति है और जीवन में व्यवहार और परिवार ...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ऋण मेले का उद्घाटन

Image
रूड़की-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित ऋण मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे द्वारा इसी मैदान में पूर्व में यह वायदा किया गया था कि प्रदेश सरकार ऐसी योजना लाएगी जिससे छोटे किसान लाभान्वित होंगे व कृषि से संबंधित कोई भी कार्य कर सकेंगे और आज हम ऋण वितरण कर इस वायदे को पूरा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही कहा कि वे दूसरे राज्यों से अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं का क्रय कर  प्रदेश में पशुपालन  व्यवसाय को बढ़ायें। यह राज्य के लिए बड़ा योगदान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए फसल बीमा योजना, खाद, बीज एवं पशुचारा आदि कम कीमत में उपलब्ध कराना जैसी योजनाएं चलाकर सरकार किसानों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे किसानों को कृषि से सम्बन्धित छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रेर...

चौकीदार को घायल कर एटीएम लूट की कोशिश

Image
देहरादून-  सूबे की अस्थाई राजधानी देहरादून अपराधों की स्थाई राजधानी बन गयी है।दून में लगातार हो रही वारदातें गवाही दे रही हैं कि देहरादून अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनता जा रहा है।पुलिस ना तो सड़कों पर यातायात को सुचारू कर पा रही है और ना ही अपराध पर अंकुश लगा पा रही है  ,दूनवासी खौंफ के साए में जी रहे है जबकि सरकार से लेकर पुलिस मुख्यालय सभी कुछ देहरादून में डेरा जमाए बैठे हैं। शहर के बीचों-बीच सहारनपुर चौक पर एटीएम गार्ड के सिर पर हथौड़ा मारकर एटीएम लूट की वारदात ने तो देहरादून की फिजा में सनसनी घोल दी है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि आईडीबीआई बैंक के एटीएम को लूटने के लिए तड़के लुटेरों ने ATM की सुरक्षा में तैनात गार्ड के सिर पर बेरहमी से हथौड़ा मार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में  एटीएम गार्ड को अस्पताल के लिए पहुंचाया गया। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। ऐसी वारदातें गवाही दे रही हैं कि जुर्म की दुनिया के उस्ताद दून पुलिस से कही चुस्त है। उनकी सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता साबित कर रही है कि देहरादून अपराध की राजधानी बन गई...

हमारी दिनचर्या कैसी हो

*1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए*?     उत्तर -     हल्का गर्म *2.  पानी पीने का क्या तरीका होता है*?     उत्तर -    सिप सिप करके व नीचे बैठ कर *3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए*?      उत्तर. -    32 बार *4.  पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए*?      उत्तर. -     सुबह *5.  सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए*?      उत्तर. -    सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक *6.  सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?          उत्तर. -     जूस *7.  दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     लस्सी / छाछ *8.  रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     दूध *9.  खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए*?     उत्तर. -     रात को *10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए*?        उत्तर. - ...