Posts

हमारी दिनचर्या कैसी हो

*1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए*?     उत्तर -     हल्का गर्म *2.  पानी पीने का क्या तरीका होता है*?     उत्तर -    सिप सिप करके व नीचे बैठ कर *3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए*?      उत्तर. -    32 बार *4.  पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए*?      उत्तर. -     सुबह *5.  सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए*?      उत्तर. -    सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक *6.  सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?          उत्तर. -     जूस *7.  दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     लस्सी / छाछ *8.  रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     दूध *9.  खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए*?     उत्तर. -     रात को *10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए*?        उत्तर. - ...

यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला

Image
 देहरादून-उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की महानगर इकाई द्वारा   घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा 220 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य से संबंधित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन कर रहे  उत्तराखंड क्रांति दल के  जिलाध्यक्ष  सुबोध पोखरियाल को प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांगे सुनने के बजाए जबरन आमरण अनशन से उठाए जाने तथा लोकतांत्रिक आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से कुचलने का  प्रयास करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई द्वारा सरकार को सुबोध पोखरियाल की मांगों को गंभीरता से ना सुनने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी थी। किंतु जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली प्रदेश सरकार घुड़दौड़ी  इंजीनियरिंग कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने से डर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार की सक्रियता का यह आलम है कि जांच की बात तो दूर उल्टा जांच की मांग करने वाले आंदोलनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही...

पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण व संचय आदि पहलों को प्रभावीरूप से लागू किया

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान का विस्तृत निरीक्षण किया  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान में वृक्षों की लेबलिंग की जाय, वृक्षों के नाम, उनकों कब लगाया गया, वृक्ष की आयु, उनका प्रचलित व बायोलाॅजिकल नाम तथा उनके औषधीय व अन्य उपयोगी गुण आदि सभी जानकारी उसमें प्रदर्शित हो। प्रत्येक वृक्ष का जीवन-परिचय व इतिहास की जानकारी उस वृक्ष पर लगी परिचय पटिका मिल जानी चाहिए। उन्होंने उद्यान में और अधिक सगन्ध व अन्य औषधीय पौधे लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बाग को ओर अधिक विकसित किया जाय तथा इसके सौन्द्रीयकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसे एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित किया जाय। पौधों में अपनी विशेष रूचि के अनुरूप मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उद्यान में कार्यरत कर्मियो से वहां के वृक्षों व पौधों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा पौधों को और अधिक विकसित करने हेतु अपनी जानकारी को साझा किया। उन्होंने पौधो के समुचित विकास हेतु सुझाव भी दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में वाटर हारर्...

भांग के रेशे, लैमनग्रास के जरिए बंजर भूमि को आबाद कर सकते हैं-मुख्यमंत्री

Image
पौडी-पहाड़ में अब सगंध फार्मिंग के माध्यम से बंजर पड़े खेतों का पुनरुद्धार कर लोगों की आर्थिकी बढ़ाई जाएगी।  चुन्डई पीड़ा, जयहरीखाल में ’’सगन्ध फार्मिंग द्वारा खाली पडे खेतो का पुनरूद्वार’’ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आसवन संयत्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि खाल ग्राम पीड़ा में बंजर पड़े खेतों में लेमन ग्रास के साथ ही सगंध पादपों की खेती  कर कास्तकार अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कलस्टर बेस खेती पर जोर देने के साथ ही कृषि संबंधी पढ़ाई व अनुसंधानों पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा भांग के रेशे का उत्पादन, वर्षा के पानी का संग्रहण हेतु चालखाल बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ा ग्राम में बहने वाले गधेरे का पानी रोककर झील निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन सर्किट के रूप में संवारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग अपने गांव घरों को न छोड़े, अपने पुराने घरों का जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के माकूल बनाएं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि  उ...

मार्शल स्कूल के स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री सम्मिलित हुए

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मार्शल स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूल के छात्रों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी तथा स्कूल के मेधावी छात्रों को स्कूल की और से 25 हजार की धनराशि के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमने प्रदेश की दो नदियों रिस्पना व कोशी के पुनर्जीवन का लक्ष्य रखा है। रिस्पना नदी देहरादून में सुख गई है तथा कोशी भी सुखने के कगार पर है। इसके लिये ईको टास्क फोर्स का सहयोग लिया जा रहा है। रिस्पना के उदगम स्थल से आठ धाराएं मिलती है, जो देहरादून में आकर सुख गई है। इसे पूनर्जीवित करने के लिये वैज्ञानिक, पर्यावरणविदों, सभी नागरिकों, स्कूली छात्रों व अभिभावकों से इसमें सफाई व वृक्षारोपण का कार्य आगामी माह जुलाई में एक ही दिन में किया जायेगा। जो गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकोर्ड बनेगा। उन्होंने इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जूनियर ईको टास्क फोर्स भी गठित की जायेगी। जिसमें सभी युवाओं को सम्मलित किया गया। भविष्य का उत्तराखण्ड युवाओं को तय करना है। उन्होंने सभी से उत्तरखण्ड के विकास में स...

मैड संस्था ने रिस्पना नदी मैं फैले कूड़े की सफाई करते

Image
देहरादून-दून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ऐ डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने पर्यटन सचिव उत्तराखंड सरकार दिलीप जावलकर से उनके सचिवालय स्थित दफ्तर में भेंट की और रिस्पना नदी के ऊपर एक क्षेत्र में फैल रहे प्लास्टिक पॉलीथीन, बियर बोतलें इत्यादि कूड़ा सामग्री के बारे में अवगत कराया।मैड ने मुख्यतः यही बात रखी कि युवाओं के बीच रिस्पना के उद्गम स्थल का क्षेत्र और शिखर फॉल का क्षेत्र बहुत लोकप्रिय  हो रहा है और इसके साथ साथ अभी भी वह मानसिक्ता जो आनी चाहिए इन जगहों में जाने के लिए कि कूड़ा करकट वहां न फैलाया जाये, उस मानसिक्ता को आने में देरी हो रही है। बात और बिगड़ जाती है जब यह समझ आता है कि कोई भी सरकारी विभाग अब चाहे वो नगर निगम हो या क्षेत्र के आस पास की ग्राम सभाएं हो, उस जगह की सफाई का ज़िम्मा लेने को तैयार नहीं हैं। नतीजा यह है कि उस पूरे क्षेत्र में एक भी डस्टबिन नहीं है और लोग भी वहीँ कूड़ा फ़ेंक आते हैं। गौरतलब है कि विगत सात वर्षों से रिस्पना पुनर्जीवन के अभियान में मैड संगठन ने न सिर्फ रिस्पना पुनर्जीवन की मुहीम से खुद को जोड़ा हुआ है बल्कि इस कोशिश में भी...

एक लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कौशल विकास की हर क्षेत्र में जरूरत है। एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। योजनाकारों से लेकर अप्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं तक सभी को इसकी जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.टी.आई. और अन्य संस्थाओं में प्रशिक्षक ट्रेनर्स को भी नियमित अपडेट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने की जिन पर जिम्मेदारी है, वो भी अपडेट रहें। प्रशिक्षण देने के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते रहें। सरकार का लक्ष्य है कि एक लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि टाटा ट्रस्ट के सहयोग से चमोली और पिथौरागढ में दो आवासीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किये गये है। यहां अन्य ट्रेड्स के साथ आपदा प्रबंधन कार्य और हाॅस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। राज्य में कौशल विकास मंत्रालय भी प्रारंभ कर दिया गया है। उत्तराखण्ड का मानव संसाधन बेहतरीन है। इसमें कौशल विकास को जोड़कर इसका मूल्यवर्द्धन किया जा सकता है।