Posts

आखिर कैसे करेंगे रिस्पना नदी को पुनर्जीवित

Image
देहरादून-दून शहर के बीचोबीच बहने वाली रिस्पना नदी के अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए रिस्पना नदी को फिर से पुनर्जीवित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही ठोस व गम्भीर प्रयास सक्रिय जनभागीदारी के साथ आरम्भ करने की तैयारी कर रही है। वही एक तरफ रिस्पना नदी के एक किनारे पर विधानसभा भवन बना हुआ है तो दूसरे किनारे पर दूरदर्शन केन्द्र व पुलिस थाना और अन्य सरकारी भवन भी बने हुए हैं।इसी के साथ ही सरकार रिस्पना नदी के दोनों किनारों पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाएगी वही पर रिस्पना नदी पर  ट्रेकर स्टैंड बना हुआ है।और सभी ट्रेकर रिस्पना नदी के बीचों बीच खड़े रहते हैं।नदी को ही पार्किंग स्थल बना दिया गया है।सवाल यह उठता है कि सरकार क्या इस पार्किंग स्थल को खत्म करेगी और नदी पर हो रखे किलोमीटर के हिसाब से दोनों किनारों पर जो अतिक्रमण हुआ है क्या उसे तोड़कर नदी का स्वरूप दिया जाएगा या फिर केवल रिस्पना नदी  नाले में तब्दील हुई है इसी को ही विकसित कर इतिश्री कर लिया जाएगा

प्रेरणादायक व्यक्तित्व भगवान जिग्तेन- राज्यपाल

Image
देहरादून -राज्यपाल डा कृष्ण कांत पाल आाज कुल्हान सहस्त्रधारा रोड स्थिति इंस्टीट्यूट आफ ड्राकांग कांग्यू काॅउसिल में तिब्बति बौद्ध कांग्यू वंश के संस्थापक भगवान जिग्तेन सुमगाॅन के परिनिर्वाण दिवस की 800वी वर्षगांठ पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने बौद्ध भगवान सुमोगाॅन का 800 वर्षो तक अपने अनुयायियों के हृदय में सम्मानित स्थान बनाये रखने को एक महान व्यक्तिव्त की पहचान बताया। राज्यपाल ने कहा कि यह किसी कि द्वारा किये गये महान कार्यो की ही परिणिति है, जो इतने लम्बे समय तक लोग किसी को इतने सम्मान भाव से याद कर रहे हैं। उन्होंने भगवान सुमगाॅन की स्मृति को चिर स्थायी बनाये रखने वाले उनके मतावलम्बियों की भी प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि तिब्बत के बहार कांग्यू इस्टीट्टयूट समाज के कल्याण कार्यो में अपनी भूमिका निभा रहा है। 1985 से देहरादून में स्थापित यह  इस्टीट्यूट निरन्तर आगे बढ़ रहा हैं और प्रगति की ओर अग्रसर है। दुनिया भर के ड्राकांग कांग्यू समाज द्वारा यह दिवस समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। राज्यपाल ने केन्द्रीय तिब्बति प्रशासन के अध्यक्ष डा लोबसंग सांगे 37वें ड्...

रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करेगी ईको टास्क फोर्स

Image
देहरादून ‘‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’’  मिशन के तहत रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही ठोस व गम्भीर प्रयास सक्रिय जनभागीदारी के साथ आरम्भ किए जाएगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे  मुख्यमंत्री आवास में ईको टास्क फोर्स 127 गढ़वाल राइफल्स के सीओ हरीराज सिंह राणा तथा यूएसईआरसी के निदेशक प्रो दुर्गेश पन्त तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ रिस्पना नदी के पुनर्जीवन तथा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में फलोत्पादन तथा अखरोट वृक्षारोपण के प्रोत्साहन के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिस्पना नदी को पुर्नजीवित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार द्वारा इस मिशन हेतु पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाएगी।  उन्होंने ईको टास्क फोर्स के पदाधिकारियों से कहा कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु एक स्वतन्त्र निकाय की स्थापना के साथ इस मिशन के तहत वृक्षारोपण के साथ ही छोटे-छोटे चैक डैमो का निर्माण भी आवश्यक है ताकि जल सरंक्षण के साथ ही ग्राउण्ड वाटर लेवल में भी वृद्धि होगी। जनता की सक्रिय व प्रभावी भागीदारी का आहवा...

राम लक्ष्मण सीता पुष्पक विमान की जगह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे !

Image
अयोध्या -अमावस्या के दिन ही भगवान राम रामचंद्र अपने 14 वर्ष के वनवास को काटकर सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लोटे थे। उत्तर प्रदेश में  भारतीय जनता पार्टी की  सरकार  आने के बाद  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या मैं जहां रामलीला का मंचन करवाया वहीं अयोध्या घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया और इसी कड़ी में राम लक्ष्मण सीता पुष्पक विमान की जगह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे ! वर्षों बाद अयोध्या में रामलीला का मंचन होने की खुशी में अयोध्या के घाट को दीपों से सजाया गया और इसी दीप दीवाली का दृश्य है चारों तरफ दीप ही दीप जल रहे हैं यही है दीपावली का मनमोहक दृश्य!

वयोवृद्ध नेता एन डी तिवारी को 93वां जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

Image
नई दिल्ली- देश के वयोवृद्ध नारायण दत्त तिवारी  को उनके 93वां जन्मदिवस पर हवन किया और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना कि वह शतायु हो और स्वस्थ लाभ जल्दी हो उत्तराखंड प्रदेश के जनपद नैनीताल स्थित एक छोटे से गांव पदमपुरी में एक साधारण परिवार में 18 अक्टूबर 1925 को जन्मे नारायण दत्त तिवारी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा कार्य के प्रति समर्पण एवं "चरैवेति चरैवेति" को जीवन का मूलमंत्र मानते हुए निरंतर संघर्ष किया आर्थिक दृष्टि से कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि परंतु गजब का आत्मविश्वास एवं सच्चाई ईमानदारी एवं परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने की पिता स्वनामधन्य स्वर्गीय  पूर्णानंद तिवारी द्वारा दी गई सीख ने कभी कमजोर नहीं होने दिया प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से पूर्ण कर उच्च शिक्षा हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के संपर्क में आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ विलक्षण प्रतिभा को पहचान कर विदेशी मामलों एक्सटर्नल अफेयर्स डिग्री की पढ़ाई हेतु बाहर भेजा गया वापसी के बाद आप समाजवाद के जनक  राम मनोहर...

भारत वर्ष में आस्था के प्रतीक उत्तराखंड -विराट हिंदुस्तान संगम

Image
दिल्ली-विराट हिंदुस्तान संगम की राष्ट्रीय बैठक राजधानी दिल्ली में हुई। जहाँ  पर की पुरे हिंदुस्तान से आये पदाधिकारिओं की बैठक ली गयी। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शुभ्रमण्यम स्वामी  ने की।डॉ स्वामी ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देहरादून के इंजिनियर राजीव गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। डॉ  शुभ्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देवभूमि के तौर पर जाना जाता हैं। समस्त भारत वर्ष में आस्था के प्रतीक के तौर पर उत्तराखंड को माना जाता है। अतः उत्तराखंड प्रदेश में विराट हिंदुस्तान संगम के अध्यक्ष के तौर पर एक सशक्त व्यक्तित्व की हमे जरुरत थी और  इंजिनियर राजीव गुप्ता को उनकी  कार्य के प्रति लगन व्  समाज के प्रति समर्पण  की भावना को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तोर पर सक्षम मानते है अतः हमे विश्वास है कि जल्द ही वे पुरे उत्तराखंड में विराट हिंदुस्तान संगम की सोच को घर घर पहुंचाकर  संगठन को मजबूती पहुचायेंगे। डॉ स्वामी ने संस्कृत की मह्त्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भाषा को विश्वभर में देवभाषा ...

जिलाधिकारी ने धान की फसल कटाई प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया

Image
हरिद्वार -जिलाधिकारी दीपक रावत किसान के बीच में नजर आए। उन्होंने खेत मे जाकर न सिर्फ क्राप कटिंग प्रक्रिया की जानकारी ली बल्कि स्वयं धान की फसल की कटाई की और धान के पौधे की झड़ाई भी की। जिलाधिकारी दीपक रावत ज्वालापुर बाहर क्षेत्र में स्थित शामोन अहमद के खेत में पहुंचे। जिलाधिकारी ने वहाॅ पहुुचकर धान की फसल कटाई की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही फसल काटने एवं धान की बाली झाडने आदि कार्याे को स्वयं भी करके देखा। 10 मीटर ट्रेगंल यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में उपजी धान की फसल काटी गयी। खेत के इतने हिस्से में 32 किलोग्राम धान निकला।लेखपाल पटवारी नीरज तोमर ने बताया कि 10 मीटर ट्रेगंल यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में उपजी फसल के आधार पर पूरे खेत में उपजी फसल का एवरेज निकाला जाता है यह आंकडे सीसीई एग्रो एप के माध्यम से कृषि मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किये जाते है। इस अवसर पर अपर निदेशक कृषि डाॅ परमाराम द्वारा यह जानकारी भी दी गयी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को किस प्रकार किसानों को लाभान्वित किया जाता है।इस अवसर पर तहसीलदार सुनैना राणा, मुख्य कृषि अधि...