प्रधानमंत्री बनारस में थे पर बेटियों से मिलने के बजाय रास्ता बदलकर निकल गये।
बीएचयू की छात्राओं के आन्दोलन के समर्थन और उन पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज देहरादून के गांधी पार्क में विभिन्न जनसंगठनों, नागरिकों, नौजवानों और बुद्धिजीवियों ने जन-प्रतिरोध सभा किया और एक प्रस्ताव रखा कि बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त किया जाये, संघर्षरत छात्र-छात्राओं की माँगों को तुरन्त पूरा किया जाये और छात्राओं के शांतिपूर्ण आन्दोलन पर बर्बर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाये। इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालयों में स्त्री उत्पीड़न सेल का गठन किया जाये। वक्ताओं ने कहा कि बीएचयू में छात्राओं का इतना संगठित आंदोलन लम्बे समय से चली आ रही स्त्री विरोधी घटनाओं, उसपर प्रशासनिक उदासीनता व असंवेदनशीलता और स्त्री विरोधी मानसिकता के खिलाफ उनके जेहन में लगातार पल रहे गुस्से का प्रतीक है। इसके बावजूद भी बीएचयू प्रशासन अपनी स्त्री विरोधी ''संघी मनोवृत्ति'' पर ही अड़ा हुआ है और लगातार उनके आंदोलन का दमन करने और आतंक कायम करके उनके आंदोलन को तोड़ने का प्रयत्न कर रहा है जिसका जवाब छात्र-छात्राओं ने अपनी जुझारू...