Posts

कुंजापुरी मंन्दिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Image
नरेन्द्रनगर-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कुंजापुरी मंन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रों का महत्व हिन्दु धार्मिक परम्पराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होने माॅ कुंजापुरी से प्रदेश की प्रगति के साथ-साथ जन कल्याण की भी कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार पिरुल को भी रोजगार का साधन बनाने जा रही है। पिरूल से बायो आॅयल एवं बायो फ्यूल बनाया जायेगा। इसके अलावा सरकार प्रदेश में ईको टास्क फोर्स बनाने जा रही है, जिसमें 200 पूर्व सैनिकों को रोजगार से जोडा जायेगा तथा भारतीय सेना द्वारा 4 लाख अखरोट के पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिनको ईको टास्क फोर्स के माध्यम से सीमांत गाॅवों में पंहचाया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने राज्य की न्याय पंचायतों को सडकों से जोडा है, जिन्हें नये टाउनशिप के रुप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं तथा विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उनियाल ने नरेन्द्रनगर क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्...

चांईशील ट्रैक को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए देहरादून से चांईशील 230 कि मी की ट्रेकिंग

Image
देहरादून- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहाकि अब साहसिक पर्यटन की अन्य विधा ट्रेकिंग के क्षेत्र में ट्रैक आॅफ द इयर चांईशील-2017 अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। सतपाल महाराज ने कहा है कि नैर्सर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग के संवर्धन तथा राज्य में ट्रैकिंग को पर्यटन उत्पाद के रूप में विकसित करने की अपार संभावनायें है।सचिव पर्यटन  आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने बताया कि चांईशील ट्रैक को विश्व प्रसिद्ध बनाने तथा विशेष रूप से युवाओं को इस अविस्मरणीय यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु पर्यटको को देश विदेश से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चांईशील की प्राकृतिक छठा एवं सौन्दर्य पर्यटको को आकर्षिक करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैक आॅफ द इयर चांईशील-2017 के आयोजन के माध्यम से प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  संयुक्त निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी द ट्रैक आॅफ इयर-2017 चांईशील पूनम चंद ने बताया कि 21 सितम्बर,  से 07 अक्टूबर,  तक चलने वाले इस आयोजन से चांईशील, उत्तरकाशी को पर्यटन के विश्व मानचित्र में लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा...

भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्स मूलर की अंग्रेजी पुस्तक ‘‘इंडिया: वाट कैन इट टीच अस’’  जिसका हिन्दी अनुवाद  प्रकाश थपलियाल द्वारा किया गया है और जिसका शिर्षक भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मैक्समूलर ने वेदों की जानकारी को भारत से बाहर ले जाने का प्रयास किया है। भारत जैसे देश में जहां की ‘‘विविधता में एकता’’ को समझना भारतीय लोगों के लिए ही कठिन कार्य है वहाँ मैक्समूलर ने भारत और वेदों को समझने का प्रयास किया और विदेशों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री  ने  प्रकाश थपलियाल को मैक्स मूलर की पुस्तक का हिन्दी अनुवाद करने पर शुभकामनाएं दी। हिन्दी भाषी क्षेत्रों के पाठकों के लिए यह अनूदित पुस्तक उपयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश थपलियाल द्वारा अनूदित अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया।कार्यक्रम में भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ के अनुवादक  प्रकाश थप...

डबल इंजन की सरकार पर नहीं अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप- अमित शाह

Image
देहरादून--भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के अधितर सवालों का जवाब अमित शाह बड़ी चतुराई से दिया।और मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि तीन सालों में मोदी सरकार ने साढ़े चार करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार ने मात्र 3 साल में 29.5 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोलने का काम किया है। शाह ने कह कि देश में 19,000 गांव ऐसे थे जहाँ बिजली नहीं पहुंची थी, मोदी सरकार ने 14,000 से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कर दिया है।मोदी सरकार पर अभी तक विपक्ष कोई आरोप नहीं लगा पाई है। मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में उत्तराखंड में रेलवे विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है।वहीं अमित शाह ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 6 महीने में भाजपा की सरकार ने खनन माफियाओं से उत्तराखंड को मुक्ति दिलाने का काम किया है।अमित शाह ने कह कि पिछले 6 महीनों के अन्दर उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने उत्तराखंड की जनता को भू-माफियों से मुक्त करने का काम किया है।अमित शाह का संबोधन चारधाम में...

अमित शाह की दस्तरखान

Image
देहरादून-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज देहरादून में अपने दूसरे दिन के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की उसके बाद करीब 1:30 बजे वह एक दलित के घर में खाना खाने पहुंचे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और टिहरी सांसद खाने पर मौजूद रहे।इस सबके व्यवस्थापक राजपुर विधायक खजानदास थे। दस्तरखान बहुत ही सामान्य तरीके से लगा हुआ था  अमित शाह के पहुंचते ही घर के बरामदे में दरी बिछाई गयी और दरी के उपर सफेद चादर थी  दरी पर ही बैठकर अमित शाह व अन्य BJP के नेताओं ने भोजन ग्रहण किया गया भोजन की प्रक्रिया बहुत ही सामान्य तरीके से भी बहुत ज्यादा खाना नहीं बनाया गया था लिमिटेड खाना ही था।  भोजन मुन्ने सिंह की पत्नी सरोज व बेटी पूनम नें वितरित किया यह तो है एक धोबी के घर अमित शाह का प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण करने की बात जो लगभग वहे जहां भी और जिस प्रदेश में भी जाते हैं किसी ना किसी के घर भोजन ग्रहण करते हैं मगर ...

अमित शाह नें भारतीय जनता पार्टी के कार्यलाय में ई -लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

Image
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का देहरादून में आज दूसरा दिन रहा अपने दो दिवसीय दौरा में विभिन्न बैठकों के बाद आज बीजेपी के कार्यलाय पर सुबह से ही दो कार्यक्रम प्रस्तावित थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यलाय में ई - लाइब्रेरी का उद्घाटन किया उसके बाद उन्होंने वाचनालय का  उद्घाटन किया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक उद्योग मंत्री धनसिंह रावत भी उपस्थित रहे।ई लाइब्रेरी में सभी तरह की पुस्तकें उपलब्ध है तथा आप अपने मोबाइल फोन पर भी ई लाइब्रेरी ऐप्स डाउनलोड कर उससे भी पढ़ सकते हैं तथा यह लाइब्रेरी अब सीधी दिल्ली BJP  के कार्यालय से जुड़ गई है।यह प्रदेश की पहली की ई लाइब्रेरी है तथा यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से काम करेगी

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन के कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

Image
 देहरादून- राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों व कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाना होगा। अपने घर की सफाई के समान ही मोहल्लों, सड़कों, शहर, सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए भी तत्परता दिखानी चाहिए। बच्चों में सफाई की आदत विकसित करनी चाहिए।