Posts

जे.एन. यू. छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की जीत पर बधाई. इंद्रेश मैखुरी

Image
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भी तो एक और विश्वविद्यालय ही है.तब उसके छात्र संघ चुनाव की मिनट-मिनट की डिटेल क्या रखनी!मैं ऐसा सोच रहा था.तभी अचानक सोशल मीडिया पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत की बधाई वाले समाचारों की बौछार होने लगी.चेक किया तो पाया कि ये तो अफवाह है.चुनाव का परिणाम तो सामने आ ही जाना है तो जीत की अफवाह फैलाने से क्या हासिल?लेकिन लगता है कि इसमें क्या मिलेगा,नहीं मिलेगा का मसला नहीं है.दरअसल कार्यप्रणाली का मसला है.modus operandi ही यह है कि जब मन आये अफवाह फैला दो.हद तो यह हो गयी कि भाजपा के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तक ख़बरनुमा अफवाह  को ट्वीट कर डाला.उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े करने वालों की हार हुई jnu में.सही बात.देश को धर्म के नाम पर,अफ़वाहों और हत्याओं से बांटने वालों,आये दिन इंसानों के टुकड़े टुकड़े करने का जश्न मनाने वालों की हार हुई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में.लेकिन अफवाह का कार्यप्रणाली बन जाना खतरनाक और त्रासद दोनों ही है.खतरनाक समाज के लिए और त्रासद उस धारा के लिए,जिसकी कार्यप्रणाली ही अफवाह है. जवाहर...

हम हैं सब गौरी लंकेश

Image
देहरादून-निर्भीक पत्रकार गौरी लंकेश की कायराना हत्या के खिलाफ आज विभिन्न संगठन और व्यक्तियों  की साझा पहल पर गांधी पार्क पर हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक बुघ्दिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए और फासिस्ट शक्तियों के विरुद्ध आवाज उठाई सभी वक्ताओं ने बुद्धिजीवियों की आवाज बंद करने के लिए बार-बार हो रहे इन हमलों के लिए सीधे मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है सभा में अपनी बात रखते हुए कविता कृष्णपल्लवी ने कहा की गौरी लंकेश की हत्या विचारों की हत्या है यह सच के पक्ष में खड़े होने और अभिव्यक्ति की आजादी हत्या है सबसे घृणित बात यह है कि इन हत्याओं पर जश्न मनाया जा रहा है हत्या का औचित्य ठहराया जा रहा है राजेश सकलानी ने कहा की यह दौर फासिस्ट बर्बरताओं का दौर है। ये फासिस्ट पूरे देश में अपने प्रचार तंत्र के द्वारा झूठा माहौल बना रहे हैं  जिसमें एक बड़ी आबाद के ऊपर खान-पान, रहन-सहन  की वर्जनाएं थोपी जा रही हैं। देश भक्ति  और भारतीय संस्कृति के नये नये  पैमाने तय किए जा रहे हैं गीता गैरोला और साध्वी जयंत ने कहा कि ज...

मुख्यमंत्री ने हिमालय संरक्षण के लिए ‘थ्री सी’ और ‘थ्री पी’ का मंत्र दिया

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक स्थानीय होटल में आयोजित सतत् पर्वतीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया। हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित इस दो-दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राज्य के नियोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमालय संरक्षण के लिए ‘थ्री सी’ और ‘थ्री पी’ का मंत्र दिया। थ्री सी यानी केयर, कंजर्व और को-ऑपरेट एवं थ्रीपी यानी प्लान, प्रोड्यूस और प्रमोट। मुख्यमंत्री ने राज्य में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ईको टास्क फोर्स की दो कंपनियां गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दो कंपनियों में लगभग 200 पूर्व सैनिक सेवा देंगे और आने वाले वर्षों में इस पर लगभग 50 करोड़ रुपए, व्यय का अनुमान है। हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और अन्य कर्णधारों से देहरादून की रिस्पना नदी को फिर से पुराने स्वरूप में लाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना नदी जिसे पूर्व में ऋषिपर्णा नदी कहा जाता था, उसे फिर से प्रदूषण मुक्त और निर्मल जल से युक्त करने के लिए लोग अपने सुझाव दें।मुख्यमंत्री ने...

हिमालय दिवस की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी

Image
देहरादून - हिमालय दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल आई.आर.डी.टी, राजकीय महिला आई.आई.टी परिसर  में अवस्थित आॅडिटोरियम का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी  ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि हिमालय दिवस के अवसर पर सत्त पर्वतीय विकास सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमालय क्षेत्रों में आजीविका संवर्द्धन एवं पलायन की रोकथाम हेतु सफलता की कहानियों पर गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 12 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन विभागों द्वारा अपनी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। वो उसके लिए की जाने वाली तैयारी प्रातः 10 बजे तक अनिवार्य रूप से कर लें तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे तक अनिवा...

पंचेश्वर बांध विकास का मंदिर नहीं, विनाश का श्मशान है-- शंकर खड़ायत

Image
देहरादून-  शंकर खड़ायत संयोजक महाकाली की आवाज ने अपनी पत्रकार वार्ता में कुछ सवाल उठाए हैं और उन्होंने कहा है कि पंचेश्वर बांध विकास का मंदिर नहीं, विनाश का श्मशान है, हमारी घाटी में बहने से आने वाली नदी की सर सर की आवाज जो की रात्रि में नए आए व्यक्ति को सोने नहीं देती है इसके उल्टा हमारे लिए सदियों से मां की लोरी का काम कर रही है और जिनके बिना हमें नींद नहीं आती है उस लोरी वह आवाज को हमसे छीनने का क्या मुआवजा देगी सरकार वीडियो से किसी का कार्य कर रहे अपनी प्रिय जगह को छोड़ने को मजबूर कर रही  सरकार को यह हक तो जनता को देना ही होगा कि वो अब भारत के सबसे बड़े महानगर या शहर में अपना नया आशियाना बना सके इसलिए प्रत्येक परिवार को 40 नाली प्रति परिवार के बाद उसकी भूमि जोड़कर देश के सबसे ऊंचे सर्किल रेट का 10 गुना मुआवजा संपूर्ण डूब क्षेत्र की भूमि का एक सामान दे परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार के अलावा विस्थापित होने पर सबसे ज्यादा संवेदनशील बच्चों को 18 साल की उम्र होने तक 20 हजार रूपये एवं  छात्रवृत्ति 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 25 हजार रूपये पर प्रतिमाह पेंशन देना स...

शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं के प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे

देहरादून - जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि 10 सितम्बर  को विद्यालय जोहड़ी गांव, विकासखण्ड सहसपुर देहरादून में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र, नये पेंशनरों के आधार कार्ड एवं विकलांगजनों के विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक अपरान्ह तक शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे, ताकि मौके पर लाभार्थियों का चयन कर उन्हे लाभान्वित किया जा सके।  

चारधाम आॅल वेदर रोड तथा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति समीक्षा लेते-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून --मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम आॅल वेदर रोड तथा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम आॅल वेदर रोड, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसको निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिये सभी संबन्धित विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। सभी संबन्धित जिलाधिकारी आॅल वेदर रोड से संबन्धित भू-अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, मुआवजा निर्धारण जैसे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर करें। मुख्यमंत्री ने भू-अधिग्रहण, मुआवजा वितरण एवं वन भूमि मामलों के लिये पूर्व निर्धारित 30 सितम्बर की डेड़ लाइन के अन्दर काम पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरबिट्रेशन के प्रकरणों को समय से निस्तारित किया जाय। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा नियुक्त कन्सलटेंट एजेंसियों को अपने पर्याप्त प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिये गये, जिससे किसी भी स्तर पर देरी न हो। उन्होंने अपर मुख्य सचिव को इस प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने नेशनल हाइवे अथा...