Posts

हंस फाउंडेशन ने उत्तराखण्ड आपदा राहत कोष में मुख्यमंत्री को सहायता राशि दी

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला ने भेंट की। भोले  महाराज एवं माता मंगला ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र को उत्तराखण्ड में आपदा राहत कोष हेतु सहायता राशि के रूप में कुल रू 1,64,50,000 (रू एक करोड़ चौसठ लाख पच्चास हजार)  की धनराशि के चैक प्रदान किए।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने हंस फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य के लिए भोले  महाराज एवं मंगला माता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन सदा ही राज्य के हित एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहा है। हंस फाउंडेशन की तर्ज पर पतंजलि योगपीठ, परमार्थ निकेतन ,शांतिकुंज अन्य सभी संस्थाएं भी अपदा  राहत कार्यों के लिए सरकार की सहायता कर सकती है, जिससे सरकार को  पुनर्निर्माण कार्यो के लिए केंद्र से सहायता इंतजार ना करना पड़े और निर्माण कार्य सुचारु रुप से हो सके। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में आय के स्रोत सीमित है, जरूरत है राज्य के...

स्पेशल टास्क फोर्स ने कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया एटीएम क्लोनिंग के गिरोह को

Image
देहरादून-स्पेशल टास्क फोर्स ने पुलिस के सहयोग से माह जुलाई 2017 को जनपद देहरादून में संगठित गिरोह द्वारा कुछ एटीएम में स्कीमर डिवाईस व कैमरे लगाकर की गई एटीएम की क्लोनिंग की घटना के सम्बन्ध में वांछित चल रहे गिरोह के मुख्य अभियुक्त व ईनामी 01) रामबीर 02) जगमोहन 03) सुनील को कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। माह जुलाई 2017 को जनपद देहरादून में संगठित गिरोह द्वारा कुछ एटीएम में स्कीमर डिवाईस व कैमरे लगाकर एटीएम की क्लोनिंग कर घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में देहरादून के विभिन्न थानों में कुल 97 अभियोग पंजीकृत किये गये थे, जिसमें पीड़ितों के कुल धनराशि रु0 36,399,65/- अवैध रूप से निकाली गई थी। उक्त प्रकरणों पर एसटीएफ व जनपद देहरादून पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.07.2017 को गिरोह में संलिप्त महिला अनिल कुमारी पुत्री दया सिंह नि0 मालरा, गोहना सोनीपत को गिरफ्तार किया गया तथा गिरोह के उक्त अभियुक्त वांछित चल रहे थे। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून द्वारा पांच-पांच हजार रुपयों का पुरस्कार भी ...

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एनएसयूआई की भारी विजय पर बधाई दी

Image
देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा हृदयेश ने एज.जी.आर.आर, महाविद्यालय, जौनपुर महाविद्यालय एवं थत्यूड़ महाविद्यालय में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनावों में कांग्रेस अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई के अधिकृत उम्मीदवारों की भारी विजय पर उन्हें बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ  इंदिरा हृदयेश ने अभी तक सम्पन्न हुए सभी महाविद्यालयों के चुनावों में एनएसयूआई के पैनलों की भारी विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याषियेां को बधाई देते हुए कहा कि छात्र संघ चुनावों में पार्टी के अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई के प्रत्याषियों की विजय से पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समाजिक और राजनैतिक परिपेक्ष में युवा वर्ग का विषेश स्थान है तथा जिस प्रकार राजनीति स्वार्थों की ओर जा रही है युवा पीढ़ी के नौजवान उसे नई दिशा देने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीड़ी किसी भी देश और प्रदेश का भविष्य होती हैं आज नौजवान पीढ़ी का छात्र राजनीति में ही नहीं बल्कि देश और प्रदेश की लोकतांत्रिक राजनीति में ...

जनता का पैसा यूं ना खर्च करो सरकार

Image
ताज्जुब है कि बात है अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सूचना निदर्शनी का विमोचन करना पड़ा आज से पहले के मुख्यमंत्रियों ने शायद कभी सूचना निदर्शनी का विमोचन किया हो और वो भी तब जब साल का आठवां माह खत्म होने को है व साल के चार माह शेष रहे है जनता का पैसा यूं ना खर्च करो सरकार। वो भी पूरे दल-बल के साथ  कैबिनेट मंत्री  प्रकाश पंत,  मदन कौशिक, सतपाल महाराज,  यशपाल आर्य,  अरविन्द पाण्डे,  सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव  एस.रामास्वामी, सचिव सूचना  चन्द्रशेखर भट्ट व महानिदेशक सूचना  पंकज कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ट्वीट कर मुस्लिम बहनों को बधाई दी

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए साइरा बानो सहित समस्त मुस्लिम बहनों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बहन साइरा बानो ने महिला समाज के लिए एक बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बहनों के अधिकारों व सम्मान की लड़ाई थी। इस फैसले से उनका हक मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में सभ्य समाज में इस तरह की प्रथाओं की कोई जगह नही बनती।

गुरू गोविंद सिंह के 350वें जन्मदिन के प्रकाशोत्सव में मुख्यमंत्री

Image
हरिद्वार-सिखों के दसवें गुरू  गुरू गोविंद सिंह  के 350वें जन्मदिन को सम्पूर्ण भारत में वर्ष भर  प्रकाशोत्सव  के रूप में मनाये जाने की श्रृंखला में मंगलवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाशोत्सव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केंद्र सरकार के संसदीय कार्य एवं कृषि राज्यमंत्री  एस.एस.अहलुवालिया ने राष्ट्र की एकजुटता और अखण्डता में विशेष योगदान देने वाले सिख समाज के संतों, आचार्याे तथा सेवादारों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि  गुरू गोविंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सम्पूर्ण देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड में इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री आवास से की गयी है। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के बहादुरी और देश प्रेम से ओत-प्रोत जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे बहुप्रतिभा के धनी, कवि, वेदों के ज्ञाता, साधक, देश भक्तों थे, जिन्होंने देश में देशभक्ति का जन मानस के मन में रोपण कि...

175 रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाकर पुलिस की मुख्य धारा मे सम्मिलित

Image
देहरादून- पुलिस लाईन में प्रशिक्षणार्थ रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड़ समारोह का आयोजन किया गया।  दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड़ की सलामी ली  तत्पश्चात परेड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात दीक्षांत परेड बैन्ड की धुन पर मार्च पास करते हुए मंच से गुजरी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अपना सर्वोतम प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, पुरस्कृत किये गये रिक्रूट आरक्षियों में प्रथम परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी अकिंत बिष्ट, द्वितीय परेड कमाण्डर महिला रिक्रूट आरक्षी अंजना बेलवाल, तृतीय परेड कमाण्डर महिला रिक्रूट आरक्षी अमरजीत सिंह, सर्वांग सर्वोतम सीधी भर्ती महिला रिक्रूट आरक्षी रश्मि रौथाण, सर्वांग सर्वोतम  मृतक आश्रित महिला रिक्रूट आरक्षी कविता रही।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर पुलिस की मुख्य धारा मे सम्मिलित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण...