Posts

स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुई चर्चा

Image
ऋषिकेश,  परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के सह-संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की आगामी महाकुम्भ मेले को ग्रीन व क्लीन कुम्भ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वामी  ने तीर्थ स्थलों पर हरित शवदाह ग्रह बनाने, शिक्षण पाठ्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वच्छता को शामिल करने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने, अपने कार्यो की शुरूआत वृक्षारोपण से करने एवं अन्य सकारात्मक विषयों पर चर्चा की।      योगी आदित्यनाथ  को  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने परमार्थ निकेतन में होने वाली हरित कथा में सहभाग करने के लिये आमंत्रित किया। उन्होने महाग्रन्थ हिन्दूधर्म विश्वकोश की ग्यारह प्रतियाँ भी भेंट की। यह महाग्रन्थ 11 प्रतियाँ एवं 7000 प्रविष्ठयों में प्रकाशित किया गया है। इसमें वर्षों पुराने भारतीय इतिहास, विज्ञान, कला, स्थापत्य, राजनीति, धर्म, दर्शन एवं संस्कृति का उल्लेख किया गया है। इसमें केवल हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि सिक्ख, जैन,...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गंगाजल, रूद्राक्ष व उत्तराखण्ड पर्यटन पर आधारित काॅफी टेबल बुक भी भेंट की। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन करने हेतु आमंत्रित किया है।

कृमि से छूटकारा, सेहतमन्द भविष्य हमारा

Image
देहरादून -कृमि से छूटकारा, सेहतमन्द भविष्य हमारा  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर  विधायक राजपुर खजानदास द्वारा डिस्पेंसरी रोड स्थित राजकीय गांधी इन्टर कालेज में छात्रों को दवाई पिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विधायक खजानदास ने कहा कि  बच्चों को स्वच्छता बरतने, खान-पान में पर्याप्त पोषक तत्व लेने तथा स्वस्थ दिनचर्या द्वारा एक स्वस्थ समृद्ध नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जनजागरूकता के माध्यम से इस बात का प्रचार -प्रसार करने के निर्देश दिये कि बच्चें के नाखून तथा बाल कटे हो, समय-2 पर स्नान होता रहे तथा छ माह में एक बार कीड़े मारने की दवा एल्बेन्डाजोल बच्चों को मिल जाय। बच्चे के पेट में कीड़े होने से जो पोषक तत्व उसको मिलने चाहिए, वे नही मिल पाते जिसके फलस्वरूप बच्चा शारीेरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है।  निदेशक स्वास्थ्य एम.एल उप्रेती ने कहा कि देश के भविष्य को बिमारियों से बचाना है तथा उचित पालन-पोषण करके स्वस्थ बनाना है। उन्होने कहा कि आज राष्ट्रीय कृमि दिवस के दिन 19 वर्ष तक के बच्चों को कीड़ा मारने की दवा एल्बेन्डाजोल ...

मेजर ध्यानचन्द की जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन- खेल मंत्री

Image
देहरादून खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचन्द की जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में खेल, युवा कल्याण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रायपुर स्थित प्रान्तीय रक्षक दल निदेशालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी मंत्री ने कहा कि  29 अगस्त के लिए हमे न केवल राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारी करनी है वरन 2018 में उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी भी परखनी है। उन्होने कहा कि इसके लिए ‘‘रन फाॅर उत्तराखण्ड’’ के आदर्श वाक्य के साथ हमें गांव-2, गली मौहल्ले में लोगों को खेल के साथ जोड़ना है तथा खेल भावना का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होने राष्ट्रीय खेल दिवस से पूर्व विभिन्न विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तथा सहायक पंचायत विकास अधिकारी के समन्वय से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिये, जिसमें सभी सरकारी तथा गैर सरकारी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को शामिल किया जायेगा। उन्होने ब्लाक स्तर पर एक कमेटी गठित करते हुए स्थानीय जनप्र...

मुख्यमंत्री ने एमकेपी पीजी कॉलेज में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया

Image
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट विधायक  खजान दास ने एमकेपी पीजी कॉलेज में शौर्य दीवार का  लोकार्पण किया। इस दीवार पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान शहीदों, परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। काॅलेज में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित स्वाधीनता समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने भारत छोडो आंदोलन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष, त्याग और बलिदान से भारत को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष ने कभी भी दासता स्वीकार नही की। भारत का इतिहास दासता का इतिहास नही बल्कि आजादी के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है। भारत का इतिहास लिखने वाले कुछ लेखको की मानसिकता राष्ट्रवादी नही थी, जिसके कारण क्रांतिकारियों और शहीदों को कभी विद्रोही तो कभी आतंकवादी कहा गया। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को पथभ्रष्ट देशभक्त तक कहा गया। पिछले कुछ दिनों के अन्तराल पर उत्तराखण्ड के दो सपूतों म...

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सभी प्रश्नो के जवाब दिये

Image
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2500 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन‘‘ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन संवाद की श्रृंखला प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से प्रदेश एवं देश के विकास में बढ़ चढ़ कर योगदान करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वच्छता, जलसंचय, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति  एवं नशे के विरोध तथा भ्रष्टाचार की समाप्ति का संकल्प भी दिलवाया। राज्य के इतिहास में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राज्य भर में ब्लोॅक स्तर तक विद्यालयी छात्र-छात्राओं के मध्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद हुआ। लगभग 2 घण्टे तक मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र तथा राज्य के दूरस्थ क्षेत्रो के छात्र-छात्राओं के मध्य अनौपचारिक तथा रोचक बातचीत हुई। उत्साहित तथा जिज्ञासु छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय, सामाजिक समस्याओं से लेकर जिले, राज्य तथा राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ ही मुख्यमंत्री के निजी जीवन से सम्बन्धित रोचक प्रश्न भी किए...

लामबगड़ के पास पहाड़ से पत्थर गिरने कारण बी आर ओ ने सड़क बंद की

Image
देहरादून से 5 तारीख की सुबह बद्रीनाथ व हेमकुंड की यात्रा पर निकले शाम को जब हमें लामबगड़  के पास पहुंचे तो  एसडीआरएफ  ने  गाड़ी रोक रखी थी क्योंकि रास्ता सही नहीं था कुछ देर इंतजार करने के बाद एक एक गाड़ी को जाने दिया गया हमारे आगे चल रही टेंपो ट्रेवल के ऊपर से अचानक एक पत्थर गिरा हमने जैसे तैसे वहां से गाड़ी निकाली और बद्रीनाथ पहुँचे दर्शन करने के बाद वापस हेमकुंड के लिए निकले लामबगड़ के पास पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे जिसके कारण बी आर ओ ने सड़क बंद कर दी क्योंकि रह-रहकर ऊपर से पत्थर दिल रहे थे गिर रही थी एकाएक पत्थर ज्यादा गिरने लगे तो बी आर ओ ने  रोड बंद कर दी और सभी यात्रियों से कहा कि जो आगे जाना चाहता है वह ऊपर  गांव के रास्ते से पैदल निकाल जाये  क्योंकि जब तक पत्थर गिरना बंद नहीं होगे हम सड़क नही खोल पाएंगे इसलिए  हमने निर्णय किया किया हम गाड़ी को यही छोड़ कर ऊपर के रास्ते से पांडुकेश्वर चले जाएं  हमने गाड़ी की चाबी  एक व्यक्ति को दे दी कि जब रोड़ खुल जाये तो किसी ड्राइवर से गाड़ी को गोविंदघाट पहुंचा देना यहां पर किसी भी मो...