Posts

महिला किक्रेट टीम की खिलाडी मानसी जोशी सम्मानित करती-एस एस पी

Image
देहरादून-पुलिस लाइन में भारतीय महिला किक्रेट टीम की खिलाडी मानसी जोशी व उनके कोच विरेन्द्र सिंह रौतेला को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित करती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों द्वारा मानसी जोशी  का अभिवादन कर उनकी सफलता के संबंध में विभिन्न प्रश्न पूछे गए।  जिसके संबंध में मानसी जोशी द्वारा बताया गया कि कठिन परिश्रम व मेहनत के जरिये उनके द्वारा यह मुकाम हासिल किया गया है। उनके द्वारा सभी दून वासियों से अपील की गयी कि सड़क को सुरक्षित बनाने में जनपद पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, जीवन अनमोल है सडक पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाए, नशे से दूर रहे , राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें व दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान से जुडे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मानसी जोशी की सराहना करते हुए अपेक्षा की कि वह भविष्य में भी देश व जनपद का नाम इसी तरह रोशन करेंगी। पुलिस लाइन देहरादून के प्रांगण में मानसी जोशी  द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुल...

भारी वर्षा की सम्भावना पर देहरादून समस्त स्कूलों अवकाश घोषित

Image
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भारी वर्षा  की चेतावनी के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त को भारी वर्षा की सम्भावन व्यक्त की गयी है। जनपद में भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए एस.ए मुरूगेसन जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों  में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल ने    जनपद में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक  के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों मेें 1 अगस्त 2017 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को जनपद में उक्त आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को जनपद में आदेशों का अनुपालन कराने के आदेश दिये हैं।

गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड के लिए ढोल दमाऊ की होगी प्रस्तुति

Image
देहरादून--10 अगस्त को हरिद्वार में  गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड के लिए " ढोल दमाऊ " की प्रस्तुति होगी जिसमे सम्पूर्ण उत्तराखंड से 1500 ढोल वादक भाग लेंगे।05 अगस्त से 10 अगस्त  2017 तक यह कार्यक्रर्म चलेगा,जिसमे बाजीगरों का  रजिस्ट्रेशन 03 तारिख तक ही होगा ।इसमें बाजीगरों को रहने खाने एवम् आने जाने का खर्चा सरकार द्वारा किया जायेगा व प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय  एवम्  प्रमाण पत्र  मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा दिया जायेगा इस के लिए सभी प्रतिभगी को अपना आधार कार्ड,बैंक पास बुक की काफी व फोन नंबर देना होगा तथा 5 अगस्त को सभी बाजीगरों को देहरादून आना है। जहाँ पर सभी बाजीगरों  को चार दिवसीय  प्रशिक्षण दिया जायेगा तत्पश्चात 10 अगस्त को यह ऐतिहासिक कार्यक्रम हरिद्वार में होगा।उत्तराखंड के ढोल वाद्धको के लिये अपनी  कला को प्रस्तुत करने का इस से सुनहरा अवसर कही नही मिलेगा। आने वाले समय में यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति के संवर्धन में मील का पत्थर भी साबित होगा। आप सभी पठकों से करबद्ध निवेदन है कि इस ख़बर को उत्तराखंड व देश में रह रहे  ढोल वादकों  ...

आपका स्वप्न हम मिलकर पूर्ण करेंगे --दिवाकर भट्ट

Image
उतराखंड राज्य आंदोलन के प्रथम अग्रणी नेताओं में से एक वेद उनियाल ने  सुबह इस संसार से विदा ले ली। अभी हाल ही मे वह बीमारी के कारण दो बार सूर्या हस्पताल मे भर्ती हुए थे ।वह काफी समय से अर्थराइटिस से संबंधित गंभीर बीमारी से पीड़ित है पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी ,उत्तराखंड आंदोलन  के प्रणेता रहे  वेद उनियाल 1994 में शुरू हुऐ उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय आंदोलनकारी रहेे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य आंदोलनकारी  वेद उनियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।  राज्य आन्दोलनकारी मंच  ने  सभी राज्य आंदोलनकारियों की ओर से श्रद्धांजली अर्पित  की  । वही यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहां है कि आपका स्वप्न हम मिलकर पूर्ण करेंगे वेद उनियाल मेरे आत्मीय साथी वेद उनियाल  के देहांत की खबर से मैं पथरा सा गया, उनकी तपस्या और त्याग से आंदोलनकारी सदस्य गणों और यूकेडी का मार्गदर्शन हो...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ सुनी ‘‘मन की बात’’

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट  के साथ  आश्रम में रहने वाली        महिलाओं तथा बच्चों  ने  रेडियो पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के  34 में भाग  ‘‘मन की बात’’ को सुना  । प्रधानमंत्री ने मन की बात में गरीबी हटाने और गरीबों के बारे में सोचने की अपील की , ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने बीच जमीनपर बैठ कर उनके साथ रेडियो सुनते देख आश्रम के बच्चों को बहुत हर्ष हुआ। मुख्यमंत्री ने आश्रम की   बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया और बाद में सबके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पिछले कई वर्षों से ही उक्त संस्था से जुडे़ हुए है। वर्तमान में अपना घर संस्था द्वारा 42 बच्चों एवं महिलाओं को आश्रय दिया गया है तथा  इनके भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं पुर्नवास के लिए संस्था कार्य कर रही है। आश्रम में रहने वाले बच्चो तथा  महिलाओं के साथ ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम सुनने के पश्चात मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उपस्थित महिलाओं तथा बच्चों  के साथ बातचीत भी की और उन्हें अल्पाहार के पैकेट भी ...

व्यक्ति को अपने छोटे से छोटे काम के लिए भी मुख्यमंत्री को फोन करना पड़ेगा

Image
 सवाल यह उठता है कि सरकारी कर्मचारी क्यों नहीं जनता की बात सुनते हैं और उनकी मदद करते हैं क्या हर व्यक्ति को अपने छोटे से छोटे काम के लिए भी मुख्यमंत्री को फोन करना पड़ेगा तभी उसका काम होगा या बिना मुख्यमंत्री के कहीं भी जनता का काम हो सके क्यों नहीं ऐसी व्यवस्था हमारे मुख्यमंत्री करते हैं की पहाड़ी क्षेत्रों में अमूमन ऐसी कई घटनाएं होती हैं इससे पूर्व भी अल्मोड़ा में एक घटना हुई थी जिसमें गर्भवती महिला को 44 किलोमीटर पैदल चलकर नदी जंगल पार करने के बाद भी उसके बच्चे को नहीं बचा पाए थे तो आखिर ऐसा स्थिति क्यों आती है क्यों नहीं यह सुविधाएं क्षेत्रों में मुहिया कराई जाती है ताकि किसी को देहरादून का मुंह ना देखना पड़े। ये अति दुर्गम इलाके की घटना है जोकि जनपद उत्तरकाशी की तहसील पुरोला की है एक महिला अपने बीमार बच्चे की मदद के लिए ऐसे ही काली रात में भटक रही थी।  लेकिन कहीं से उम्मीद की रोशनी नजर नही आ रही थी। 28 जुलाई  को उत्तरकाशी की पुरोला तहसील के सुनाली गांव में एक महिला के नवजात बच्चे की तबीयत बेहद खराब थी। रात के 11 बजे मीरा नाम की महिला को अपने बीमार बच्चे के इल...

उत्तराखण्ड को मिला देश का पहला सरंक्षण आशवस्त बाघ मानक अवार्ड

Image
 नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हाॅल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित “ग्लोबल टाइगर डे“ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने की। उत्तराखण्ड के वन मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत को केन्द्रीय मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने उत्तराखण्ड के लैंसडौन वन प्र्रभाग को देश का पहला सरंक्षण आशवस्त बाघ मानक अवार्ड प्रदान किया। भारत में कैटस् प्रक्रिया का क्रियान्वयन राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण के निर्देशन में विश्व बाघ मंच  द्वारा किया जा रहा है। लैंसडौन वन प्रभाग, कोटद्वार देश का पहला ऐसा वन क्षेत्र बन गया है जो कि कैटस् के मूल्याकंन में खरा उतरा है। लैन्सडोन वन प्रभाग पूरे विश्व में सरंक्षित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में पहला कैटस् मानकीकृत क्षेत्र हो गया है। उल्लेखनीय है कि विश्व में लैंसडौन वन प्रभाग से पूर्व चितवन राष्ट्रीय पार्क(नेपाल) व...