Posts

व्यक्ति को अपने छोटे से छोटे काम के लिए भी मुख्यमंत्री को फोन करना पड़ेगा

Image
 सवाल यह उठता है कि सरकारी कर्मचारी क्यों नहीं जनता की बात सुनते हैं और उनकी मदद करते हैं क्या हर व्यक्ति को अपने छोटे से छोटे काम के लिए भी मुख्यमंत्री को फोन करना पड़ेगा तभी उसका काम होगा या बिना मुख्यमंत्री के कहीं भी जनता का काम हो सके क्यों नहीं ऐसी व्यवस्था हमारे मुख्यमंत्री करते हैं की पहाड़ी क्षेत्रों में अमूमन ऐसी कई घटनाएं होती हैं इससे पूर्व भी अल्मोड़ा में एक घटना हुई थी जिसमें गर्भवती महिला को 44 किलोमीटर पैदल चलकर नदी जंगल पार करने के बाद भी उसके बच्चे को नहीं बचा पाए थे तो आखिर ऐसा स्थिति क्यों आती है क्यों नहीं यह सुविधाएं क्षेत्रों में मुहिया कराई जाती है ताकि किसी को देहरादून का मुंह ना देखना पड़े। ये अति दुर्गम इलाके की घटना है जोकि जनपद उत्तरकाशी की तहसील पुरोला की है एक महिला अपने बीमार बच्चे की मदद के लिए ऐसे ही काली रात में भटक रही थी।  लेकिन कहीं से उम्मीद की रोशनी नजर नही आ रही थी। 28 जुलाई  को उत्तरकाशी की पुरोला तहसील के सुनाली गांव में एक महिला के नवजात बच्चे की तबीयत बेहद खराब थी। रात के 11 बजे मीरा नाम की महिला को अपने बीमार बच्चे के इल...

उत्तराखण्ड को मिला देश का पहला सरंक्षण आशवस्त बाघ मानक अवार्ड

Image
 नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हाॅल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित “ग्लोबल टाइगर डे“ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने की। उत्तराखण्ड के वन मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत को केन्द्रीय मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने उत्तराखण्ड के लैंसडौन वन प्र्रभाग को देश का पहला सरंक्षण आशवस्त बाघ मानक अवार्ड प्रदान किया। भारत में कैटस् प्रक्रिया का क्रियान्वयन राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण के निर्देशन में विश्व बाघ मंच  द्वारा किया जा रहा है। लैंसडौन वन प्रभाग, कोटद्वार देश का पहला ऐसा वन क्षेत्र बन गया है जो कि कैटस् के मूल्याकंन में खरा उतरा है। लैन्सडोन वन प्रभाग पूरे विश्व में सरंक्षित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में पहला कैटस् मानकीकृत क्षेत्र हो गया है। उल्लेखनीय है कि विश्व में लैंसडौन वन प्रभाग से पूर्व चितवन राष्ट्रीय पार्क(नेपाल) व...

भाजपा के खिलाफ महागठबंधन अपनी अंदरूनी समस्याओं के कारण टूट गया- शिव प्रकाश

Image
देहरादून।स्वामी रामतीर्थ आश्रम में प्रारम्भ हुआ भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने किया। उदघाटन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट्, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत व प्रशिक्षण संयोजक ज्योति गैरोला उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने अपने स्वागत संबोधन में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे कार्यकर्ता की वैचारिक दृढ़ता व मुखरता और बढ़ती है। भाजपा संगठन आधारित दल है और प्रशिक्षण की भूमिका वैसी ही है जैसी शांतिकाल में सेना की गतिविधियां रहती हैं। वही अपने उद्घाटन संबोधन में शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा देश को विश्व में सर्वोच्च लक्ष्य तक ले जाने के लिये समर्पित  तरीके से कार्य कर रही है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक समय जब देश में कांग्रेस बहुत शक्तिशाली थी भाजपा व उससे पहले जनसंघ के रूप में हमने कांग्रेस के विकल्प के लिए गठबंधन बनाये। आज हम कांग्रेस मुक्त...

कांग्रेस पहुंची मृतक किसान राजकुमार के द्वार

Image
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड चम्बा के ग्राम स्वाडी पहुंचकर मृतक किसान स्व राज कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 50 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन  दिया। कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों पर कर्ज वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जिससे किसान अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं तथा आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झूठा वादा कर जनता को भ्रमित करने का काम किया तथा आज प्रदेश के किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार की नाकामी के कारण बैंकों द्वारा बार-बार कर्ज वसूली का बनाया जा रहा दबाव किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा है। बैंकों द्वारा जिस प्रकार किसानों पर कर्ज लौटाने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है उससे राजकुमार जैसे गरीब असहाय किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ र...

कारगिल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को सदैव याद किया जाएगा- मुख्यमंत्री

Image
देहरादून--शौर्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  गांधी पार्क में कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस पर उस समय के  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को  सदैव याद किया जाएगा तथा उन्होंने एक किस्सा हिमाचल प्रदेश का भी सुनाया जिसमें चंडीगढ़ में भर्ती जवानों को देखने हिमाचल के मुख्यमंत्री और मैं गए हुए थे हम एक-एक करके सभी जवानों से मिल रहे थे जवान भी अपने हाथ हिलाकर हमारा अभिवादन स्वीकार कर रहे थे मगर एक जवान ने अपना हाथ बाहर नहीं निकाला हम आगे बढ़ गए लेकिन दिमाग में एक कशमकश सी रही कि आखिर हममें क्या कमी रह गई थी जो  जवान ने हाथ बाहर नहीं निकाला हम फिर वापस हुए और हमने जवान से पूछा तो जवान ने कहा मेरे दोनों हाथ कट गए है हमने पूछा की आपके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। जवान ने कहा की मुझे इस बात की बहुत  खुशी है कि हमने टाइगर हिल पर फतह कर लिया है, इसलिए आपको मेरे चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध सामरिक दृष्टि से विषम परस्थितियों में लड़ा गया। जिसमें भारत ...

नये पर्यटन स्थलों पर पतंजलि आयुष ग्राम की स्थापना में सहयोग करेगा -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Image
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत और योग गुरू बाबा रामदेव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखण्ड सरकार और पतंजलि के मध्य ’’सहयोग’’ कार्यक्रम पर विस्तृत विचार विमर्श में बोलते हुऐ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत  ने कहाकि  13 जिले 13 नये पर्यटन स्थल बनाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने  सभी नये पर्यटन स्थलों पर पतंजलि आयुष ग्राम की स्थापना में सहयोग देने को तैयार है। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से 5 क्षेत्रों में आपस में सहयोग करने पर सहमति बनी। इन क्षेत्रों में उत्तराखण्ड को जैविक कृषि एवं जड़ीबूटी राज्य बनाना, राज्य के मोटे अनाज की व्यवसायिक खपत को बढ़ाना, राज्य में आयुष ग्रामों की स्थापना करना, एक विशाल गौधाम(गौशाला) की स्थापना करना और पर्यटन को बढ़ावा देना सम्मिलित है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह सारे सेक्टर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की दृष्टि से गेम चेंजर साबित होंगे।  विचार-विमर्श में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक माह के अन्दर सभी क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार करें, जिसकी आज की बैठक से ठीक एक माह बाद समीक्ष...

340 बाघो के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में उत्तराखण्ड देश का नम्बर एक राज्य

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ वन मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत और बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण व मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह और ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री आवास पर कार्बेट और राजा जी टाईगर रिजर्व में बाघो की गणना के वर्ष 2016-17 के ताजे आंकडे जारी किये। मुख्यमंत्री रावत ने कहाकि कार्बेट टाईगर रिजर्व में न्यूनतम 208 विशिष्ट बाघ और राजा जी टाइगर रिजर्व में न्यूनतम 34 विशिष्ट बाघो की पहचान की गई है। पिछले वर्ष यह संख्या कार्बेट टाईगर रिजर्व में 163 एवं राजा जी टाईगर रिजर्व में 16 पायी गई थी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि बाघो के संरक्षण में उत्तराखण्ड द्वारा शानदार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 340 बाघो के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में बाघो की संख्या के मामले में उत्तराखण्ड देश नम्बर एक राज्य है। यद्यपि सर्वाधिक संख्या 400 के साथ कर्नाटक प्रथम स्थान पर है।कार्बेट टाइगर रिजर्व की सभी रेंजो में ग्रिड के आधार पर कैमरे लगाए गए थे। गणना कार्य में लगभग 535 कैमरे उपयोग में लाए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ गणना फेज-...