Posts

कारगिल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को सदैव याद किया जाएगा- मुख्यमंत्री

Image
देहरादून--शौर्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  गांधी पार्क में कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस पर उस समय के  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को  सदैव याद किया जाएगा तथा उन्होंने एक किस्सा हिमाचल प्रदेश का भी सुनाया जिसमें चंडीगढ़ में भर्ती जवानों को देखने हिमाचल के मुख्यमंत्री और मैं गए हुए थे हम एक-एक करके सभी जवानों से मिल रहे थे जवान भी अपने हाथ हिलाकर हमारा अभिवादन स्वीकार कर रहे थे मगर एक जवान ने अपना हाथ बाहर नहीं निकाला हम आगे बढ़ गए लेकिन दिमाग में एक कशमकश सी रही कि आखिर हममें क्या कमी रह गई थी जो  जवान ने हाथ बाहर नहीं निकाला हम फिर वापस हुए और हमने जवान से पूछा तो जवान ने कहा मेरे दोनों हाथ कट गए है हमने पूछा की आपके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। जवान ने कहा की मुझे इस बात की बहुत  खुशी है कि हमने टाइगर हिल पर फतह कर लिया है, इसलिए आपको मेरे चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध सामरिक दृष्टि से विषम परस्थितियों में लड़ा गया। जिसमें भारत ...

नये पर्यटन स्थलों पर पतंजलि आयुष ग्राम की स्थापना में सहयोग करेगा -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Image
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत और योग गुरू बाबा रामदेव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखण्ड सरकार और पतंजलि के मध्य ’’सहयोग’’ कार्यक्रम पर विस्तृत विचार विमर्श में बोलते हुऐ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत  ने कहाकि  13 जिले 13 नये पर्यटन स्थल बनाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने  सभी नये पर्यटन स्थलों पर पतंजलि आयुष ग्राम की स्थापना में सहयोग देने को तैयार है। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से 5 क्षेत्रों में आपस में सहयोग करने पर सहमति बनी। इन क्षेत्रों में उत्तराखण्ड को जैविक कृषि एवं जड़ीबूटी राज्य बनाना, राज्य के मोटे अनाज की व्यवसायिक खपत को बढ़ाना, राज्य में आयुष ग्रामों की स्थापना करना, एक विशाल गौधाम(गौशाला) की स्थापना करना और पर्यटन को बढ़ावा देना सम्मिलित है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह सारे सेक्टर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की दृष्टि से गेम चेंजर साबित होंगे।  विचार-विमर्श में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक माह के अन्दर सभी क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार करें, जिसकी आज की बैठक से ठीक एक माह बाद समीक्ष...

340 बाघो के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में उत्तराखण्ड देश का नम्बर एक राज्य

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ वन मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत और बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण व मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह और ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री आवास पर कार्बेट और राजा जी टाईगर रिजर्व में बाघो की गणना के वर्ष 2016-17 के ताजे आंकडे जारी किये। मुख्यमंत्री रावत ने कहाकि कार्बेट टाईगर रिजर्व में न्यूनतम 208 विशिष्ट बाघ और राजा जी टाइगर रिजर्व में न्यूनतम 34 विशिष्ट बाघो की पहचान की गई है। पिछले वर्ष यह संख्या कार्बेट टाईगर रिजर्व में 163 एवं राजा जी टाईगर रिजर्व में 16 पायी गई थी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि बाघो के संरक्षण में उत्तराखण्ड द्वारा शानदार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 340 बाघो के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में बाघो की संख्या के मामले में उत्तराखण्ड देश नम्बर एक राज्य है। यद्यपि सर्वाधिक संख्या 400 के साथ कर्नाटक प्रथम स्थान पर है।कार्बेट टाइगर रिजर्व की सभी रेंजो में ग्रिड के आधार पर कैमरे लगाए गए थे। गणना कार्य में लगभग 535 कैमरे उपयोग में लाए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ गणना फेज-...

जापानी तकनीक से होगा भू-स्खलन का उपचार

Image
देहरादून-वन मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा जापान से आये दल के साथ जायका परियोजना पर विचार-विमर्श किया गया, तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड में भू-स्खलन  के उपचार के लिए उपयोग होने वाली नवीनतम जापानी तकनीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुछ दशकों में जापान द्वारा सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होनेवाले नुकसान के समाधान के क्षेत्र में की गयी प्रगति एवं अधिकतम तकनीकी विकास के सम्बन्ध विश्व परिचित हुआ है। जिसे देखते हुए भारत एवं उत्तराखण्ड तथा सभी हिमालयी राज्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रबन्धन में अन्य तकनीकों से परिचित होने के लिए जापान से बहुत कुछ सीख सकते हैं।    डाॅ रावत ने कहा कि जापान, भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य माह अगस्त, 2016 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में भू-स्खलन क्षेत्रों के उपचार के लिए नयी जापानी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाना सुनिश्चित हुआ। इस परियोजना को वन क्षेत्र में भूस्खलन के प्रबंधन के लिए जेआईसीए तकनीकी सहयोग परियोजना कहा गया है। यह परियोजना पूर्णतया ग्रांट के रूप में है, तथा इस परियोजना...

विलुप्त प्रजाति की मछली का शिकार कर उसे कंधे पर लाद कर ले जाते ग्रामीणों

Image
अल्‍मोड़ा:  मछली का शिकार कर उसे कंधे पर लाद ले जा रहे ग्रामीणों का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से सल्ट ब्लॉक की इनलो गांव मुसीबत में फंस गया है। गूंज मछली शेड्यूल-वन की विशालकाय लुप्त प्राय मछली है। करीब 150 किलो वजनी यह मछली उत्तरी हिमालय के उत्तराखंड व नेपाल की पर्वतीय नदियों में पाई जाती है। सूत्रों के अनुसार रामगंगा नदी में पाई जाने वाली पहाड़ी व्हेल का हर बरसात में शिकार किया जाता है। इधर, फोटो वायरल होने के बाद इस सबसे बेखबर वन विभाग अब हरकत में आया है। डीएफओ एसआर प्रजापति ने विभागीय टीम मौके की ओर रवाना कर दी है। पता लगा है कि लुप्तप्राय गूंज मछली का शिकार कर ग्रामीण हर बार की तरह इस दफा भी बांट कर खा चुके हैं। ऐसे में पूरे गांव पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।   करीब छह फुट लंबी व डेढ सौ किलो तक वजन वाली पहाड़ी व्हेल पंचेश्वर स्थित काली नदी, शारदा व रामगंगा क्षेत्र में पाई जाती है, जो पीछा कर शिकार करती है। मांसाहारी होने के कारण इसे व्हेल की तरह शिकारी मछली भी कहा जाता है। बताते चले कि सोमवार को पूरे क्षेत्र में यह मछली आकर्षण का केंद्र बनी रही। जानकारों ने बता...

एम ए गणपति के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त हुऐ

Image
एम0ए0 गणपति ने वर्ष 1986 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित अधिकारी है।  गणपति आरम्भ में कानपुर, मेरठ, नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस अधीक्षक स्पेशल क्राइम ब्रान्च, नई दिल्ली एवं एन्टी करपशन नई दिल्ली में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भी नियुक्त रहें इसके उपरान्त उत्तराखण्ड में वर्ष 2007 से 2011 तक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा 2010 में पुलिस महानिरीक्षक अर्द्ध कुम्भ एवं अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर भी नियुक्त रहे तथा 2016 को उत्तराखण्ड के नवें पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यग्रहण किया।गणपति को विशिष्ट सेवा का पुलिस मेडल- 2002 में तथा  वर्ष 2010 में प्रतिष्ठित सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जा चुका है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त होने के पर उसके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड  अनिल के रतूडी,  अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यव्यस्था,...

ATM क्लोनिंग अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी -एडीजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा

Image
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा  द्वारा ATM क्लोनिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते उन्होंने कहा कि जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी। उन्होंने कहा कि पुलिस सूचना प्राप्त हुई कि विभिन्न बैंकों के एटीएम की क्लोंनिग कर खाताधारकों की धनराशि संदिग्धों द्वारा वैध रूप से निकाली जा रही है, जिस पर पुलिस एवं  एसटीएफ द्वारा वादीगण की तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत कराते हुये तत्काल कार्यवाही की गई। वर्तमान तक अभियुक्तों द्वारा पीड़ितों के कुल 30,00,000/- (तीस लाख रुपये) निकाले गये। उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस महानिदेश अपराध एवं कानून व्यवस्था के दिशा निर्देशन में देहरादून पुलिस एवं एसटीएफ की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पीड़ित व्यक्तियों के खाते से हुये ट्रांजक्शन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई है तथा उन एटीएम को चिन्हित किया गया है जहां पर क्लोंनिग की घटना घटित हुई है। घटना में प्रयुक्त विभिन्न एटीएम से सी सी टी वी फुटेज प्राप्त की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक...