Posts

हरेला पर्व पर एक व्यक्ति एक वृक्ष का नारा

Image
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने  ‘‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’’ का नारा देते हुए बीएसएफ इंस्टिट्यूट डोईवाला में आयोजित हरेला पर्व 2017 का शुभारंभ किया। हरेला पर्व का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सहित वन मंत्री  हरक सिंह रावत, परिवाहन मंत्री यशपाल आर्य, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ,शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने बीएसएफ इंस्टिट्यूट परिसर में हरण, अमर लता, आवला तथा तेजपात जैसे विभिन्न औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य भर में मनाये जा रहे हरेला पर्व के अवसर पर राज्य वासियों से अपील की है कि हरियाली के पर्व हरेला पर राज्य का प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने राज्य वासियों को हरेला पर्व तथा संग्राद की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि वन विभाग ने इस वर्षा काल में राज्य भर में 5000000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है साथ ही अन्य विभागों,  संगठनों और तथा संस्थाओं द्वारा अन्य 5000000 पौधों का रोपण राज्य भर में किया जाएगा। कुल...

मुख्यमंत्री रावत ने भूस्खलन से प्रभावित सिल्ला गांव का निरीक्षण किया

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  हाल ही में भूस्खलन से प्रभावित सिल्ला गांव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर सभी नौ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार एक लाख एक हजार नौ सौ रूपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। जिलाधिकारी देहरादून को 24 घण्टे के भीतर प्रभावित गांव के पुर्नवास की रिपोर्ट तथा कृषि हानि का आकलन तैयार करने के साथ ही प्रभावितों के विस्थापन की योजना बनाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी समेत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रभावित क्षेत्र की यातायात सम्पर्क मार्ग तथा कनेक्टिविटी को शीघ्र से शीघ्र सुचारू किया जाए। मुख्यमंत्री ने सरखेत में नदी की तटबंध व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि नदी का बहाव ग्रामीण क्षेत्र को हानि न पहुंचा सके। पैदल मार्ग से अधिकारियों के साथ सिल्ला गांव पहुंच कर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने बुर्जुगों, बच्चों, महिलाओं तथा लगभग प्रत्येक ग्रामीण से उनके खाने-पीने, राशन, कपडे़, रहने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें फूड पैकेटस समय से उपलब...

मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त महिला को अस्पताल पहुंचवाया

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा एक बार पुनः मिसाल प्रस्तुत करते हुए, फ्लीट रूकवाकर सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मदद की गयी। मुख्यमंत्री शनिवार को भूस्खलन प्रभावित सिल्ला गांव का निरीक्षण करने जा रहे थे। राजपुर रोड पर एक दुर्घटनाग्रस्त महिला जो सड़क के किनारे बच्चे के साथ परेशानी में दिखायी दी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र तत्काल अपना काफिला रुकवाकर दुर्घटनाग्रस्त महिला के पास पहुंचे तथा उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने तुरंत महिला को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। प्राप्त सूचना के अनुसार महिला को कोई गम्भीर चोट नहीं आयी है परंतु दुर्घटना के कारण उन्हें तात्कालिक ट्रॉमा सेंटर पहुँचा । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने एक बार फिर राज्य वासियों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक को सड़क हादसों में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए तुरंत आगे आकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का दृढ़ता से पालन करने का भी अनुरोध किया। 

देहरादून में विलास नायक ने स्पीड पेंटिंग का जलवा बिखेरा

Image
देहरादून: विश्वभर में अपनी स्पीड पेंटिंग का जलवा बिखेर चुके विलास नायक ने राजपुर रोड स्थित मॉल में शनिवार को लाइव प्रस्तुति दी उन्होंने सबसे पहले स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग बनाई और अंत में भारतीय सेना की 10 रंगों का इस्तेमाल करते हुए पेंटिंग बनाई  | इंडियाज गॉट टैलेंट और एशिया गॉट टैलेंट जैसे शो में अपनी अचंभित प्रतिभा से सब को चौका देने वाले विलास नायक की लाइव स्पीड पेंटिंग को देखने मॉल में भारी संख्या में लोग मौजूद रहें |  कार्यक्रम की शुरुआत शाम को  हुई जिसमें स्पीड पेंटर विलास नायक ने 5 मिनट से भी कम समय में पेंटिंग पूरी बनाकर वहां मौजूद सभी लोगों को चौका दिया | विलास नायक एक के बाद एक तीन पेंटिंग्स बनाई | देहरादून में पहली बार किसी विश्व स्तर ने पेंटर ने प्रस्तुति दी है जिसके लिये लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला | विलास नायक तीन साल की उम्र से पेंटिंग कर रहें हैं जिन्हें इंडियाज गॉट टैलेंट रियलिटी शो ने पहले भारत में और फिर एशियन गॉट टैलेंट शो ने विश्वभर में स्पीड पेंटर के तौर पर पहचान दिलाई |   शनिवार शाम उनके आने से पहले से लोग उनका...

बिना अपना नंबर बताए मोबाइल कर सकते हैं रिचार्ज का वोडाफोन सखी

Image
oksMkQksu l[kh*  lsok iwjs ;wih osLV vkSj mRrjk[k.M esa miyC/k gksxhA ;g vkWQj 52 # ds fdQ+k;rh ewY; ls miyC/k gS] rkfd lHkh lkekftd&vkfFkZd oxksaZ dh efgyk,a bldk ykHk mBk ldsaA oksMkQksu izkbosV jhpktZ fodYi dk ykHk mBkus ds fy, miHkksDrk dks Vksy Ýh ,l,e,l&  'Private'  VkbZi dj bls 12604 ij Hkstuk gksxk] ftlds ckn miHkksDrk dks ,d  OTP  dksM feysxk] miHkksDrk bl  OTP  dksM dh enn ls fcuk viuk eksckby uEcj crk, izkbosV jhpktZ djk ldrs gSaA  OTP  dk bLrseky 24 ?k.Vs dh vof/k esa jhpktZ ds fy, fd;k tk ldrk gSA ,ejtsUlh dkWfyax Qhpj ds }kjk miHkksDrk vius eksckby Qksu esa t+hjks cSysUl gksus ij Hkh 10 feuV dk VkWd&VkbZe ik ldrs gSaA blds vykok igys 90 fnuksa ds fy, eq¶r gsYFk fVIl bldk ,d cksul Qhpj gSA miHkksDrk dks viuh LFkkuh; Hkk’kk esa  IVR   ls ,d oSyde dkWy feysxk] ftlesa mUgsa izksMDV ds QhplZ vkSj dLVej liksVZ ds ckjs esa iwjh tkudkjh nh tk,xh oksMkQksu l[kh  ij vius fopkj vfHkO;Dr djrs gq,  js[...

प्रकाश पन्त ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से की मुलाकात

Image
देहरादून। प्रदेश के वित्त  संसदीय कार्य  पेयजल व आबकारी मंत्री  प्रकाश पन्त ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात कर अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी । केंद्रीय   वित्त मंत्री ने जीएसटी पंजीकरण हेतु न्यूनतम वार्षिक टर्न ओवर 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख करने का प्रस्ताव जीएसटी परिषद में रखने की सहमति दी।मसूरी स्थित लालबहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात आज सुबह दिल्ली रवाना हो रहे  जेटली से पन्त ने जौलीग्राट एअरपोर्ट पर भेंट की। भेंट के दौरान  पन्त ने केंद्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी में प्रदेश के व्यापारियों के पंजीकरण के लिए वार्षिक टर्न ओवर न्यूनतम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की। इस पर  जेटली ने इस प्रस्ताव को जीएसटी परिषद में रखने की सहमति दी।  केंद्रीय मंत्री ने जीएसटी को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की पन्त ने केंद्रीय मंत्री को अवस्थापना सुविधाओं में वृद्वि के संबंध में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बार...

पब्लिक स्कूलो के खिलाफ होगा आन्दोलन-एस.एफ.आई.

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया (एस.एफ.आई.) और सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चो को निजी स्कूल प्रवेश देने में आना कानी कर रहे है इन स्कूलो के मेनेजमेंट व प्रधानाचार्यो का व्यवहार भी ठीक नही है उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा व आन्दोलन की चेतावनी दी |इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज ने जसवंत माडर्न स्कूल की प्राचार्य से इस संदर्भ में मुलाकात कि तो उनका व्यवाहर ठीक नही था उन्होंने जब नगर शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और प्रवेश देने से मना किया जब कारण पूछा तो उन्होंने कहा की उनकी पहले का शुल्क बकाया है जब तक बकाया का भुगतान नही हो जाता तब तक वे प्रवेश नही देंगी |     इस अवसर पर एस.एफ.आई के प्रन्तीय महामंत्री ने नगर शिक्षा अधिकारी को ऐसे स्कूलो के खिलाफ कारवाही करने की मांग की उन्होंने कहा कि सत्र आगे बढ़ गया है बच्चो की पढाई का नुकसान हो रहा है इस की समस्त जिमेदारी शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन की है | यदि सोमवार तक प्रवेश नही किये गये तो वे सीधे सम्बन्धित स्कूलो ...