Posts

पर्यावरणविद सी. श्रीनिवासन ने मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का किया दौरा

Image
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में व्यर्थ प्रबन्धन एवं पुनः चक्रीकरण के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया जिसमें जाने-माने पर्यावरणविद सी. श्रीनिवासन ने प्रतिभाग लिया जोकि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान पर भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के साथ काम कर रहे हैं। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ के माध्यम से समाज के प्रति अपने सराहनीय कार्यां के लिए भी विख्यात हैं। उन्होंने पिछले 23 सालों के दौरान असंख्य पर्यावरणी मुद्दों पर काम किया है। इन प्रयासों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। जैसे अब्दुल कलाम सेवा रत्न अवार्ड, फॉर द सेक ऑफ ऑनर अवार्ड, रेजुवनेटेड इण्डिया मुवमेन्ट अवार्ड आदि। अपने दौरे के दौरान सी. श्रीनिवासन ने रीसाइक्लिंग एवं व्यर्थ प्रबन्धन के महत्व पर विद्यार्थियों के साथ बातचीत की।  उन्होंने बच्चों को इस दिशा में प्रयास करने तथा अपने घर, स्कूल एवं स्थानीय समुदायों में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदाराना व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। सी. श्रीनिवासन, जो इण्डियन ग्रीन सर्विस में ठोस एवं तरल संसाधन प्रबन्धन के लिए प्रोजेक्ट डायरेक...

सरकार दुग्ध उत्पादकों को 4 रूपये प्रति लीटर बोनस देगी-सहकारिता मंत्री

Image
 अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित विशेष निकाय की बैठक में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत व सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत  प्रतिभाग किया।उपस्थित काश्तकारों तथा सहकारिता समितियों के सदस्यों को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जहां आज हम अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मना रहे है वही कल जीएसटी लागू होने से ऐतिहासिक शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जन-धन योजना, मुद्रा योजना, आधार द्वारा सभी को जोड़ने का मिशन जैसे आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब पूरा देश एक क्लिक पर सबके सामने होगा। जिस दिन देश 100 प्रतिशत आधार से जुड़ जाएगा भारत डिजिटल हो जाएगा।  यह एक ऐसा सूत्र व्यवस्था होगी जिसके द्वारा हर व्यक्ति स्क्रीन के सामने होगा।  जीएसटी द्वारा पूरा देश, पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, हिमालय से समुद्र तक एक सूत्र में बंध गया है। आज के बाद 17 करो तथा 23 प्रकार के सेस के स्थान पर केवल एक कर, एक बाजार और एक देश होगा।...

मुख्यमंत्री व मंत्री ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मंत्री धन सिंह रावत अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के कार्यक्रम से लौट समय उन्हें लच्छीवाला पुल के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त पडा हुआ दिखाई दिया उन्होंने तुरंत अपना काफिला रूकवाकर  स्वयं उसकी मदद के लिए सड़क के किनारे पहुंच गए।  मुख्यमंत्री व मंत्री ने घायल व्यक्ति को संभालने में मदद करते हुए अपने काफिले की सरकारी वाहन से नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। घटना स्थल पर ही मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को उक्त दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के परिजनों से तुरन्त सम्पर्क करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्यवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो उसकी मदद के लिए आगे आए। आपकी जरा सी मदद किसी की जान बचा सकती है। 

अधिकारी को चेतावनी मोबाइल स्विच आॅफ नहीं होना चाहिए-मुख्य सचिव

Image
मुख्य सचिव  एस.रामास्वामी ने  सचिवालय में वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को मानसून को देखते हुए हाई एलर्ट रहने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन कभी भी स्विच आॅफ नहीं होना चाहिए और हर कॉल को रिसीव करें पता नही कौन किस मुसीबत में हो।  आपदा राहत केन्द्र के क्षेत्रों का चयन कर लें। जिलाधिकारी सभी अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट आइआरएस के हिसाब से तैयार रखें। अगले तीन महीने के खाद्यान्न का भंडारण कर लें।मुख्य सचिव ने वर्षा की वजह से बाधित प्रमुख मार्गाें की स्थिति और खोले जाने की जानकारी ली। फसल, भू-कटाव या अन्य व्यक्तिगत क्षति की पूर्ति तत्काल करें। बाढ़ संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखें। बाढ़ चैकियों की स्थिति, नावों की व्यवस्था और आपात के दौरान बचाव की तैयारी अभी से कर लें।  संभावित संक्रामक रोगों से बचाव हेतु मानव, पशु टीकाकरण और स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता जांच लें। जनपद में उपलब्ध खोज-बचाव उपकरणों की स्थिति, मोबाइल कनेक्टिविटी, हेलीपैड़ों की स्थिति, रख-रखाव, आइआर एस में नामित अधिकार...

गठन के 35 साल बाद पहुंचे वन मंत्री इको टास्क फोर्स मुख्यालय

Image
 इको टास्क फोर्स मुख्यालय में 35 साल बाद पहुंचे वन मंत्री हरक सिंह रावत ने इको टास्क फोर्स के कार्यो की जानकरी ली उन्होंने मुख्यालय परिसर में अंजीर के पौधे का रोपण भी किया और मुख्यालय का भ्रमण किया। अपने प्रस्तुतीकरण में इको टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच आर एस राणा ने बताया स्व इन्दिरा गाँधी ने 1982 में इको टास्क फोर्स बनाई थी जिस में भूतपूर्व सैनिकों को ही फोर्स में नियुक्ति दी जाती हैं।जिनकी आयु 35 से 55 वर्ष तक हो।  इन 35 वर्ष की अवधि में इको टास्क फोर्स ने लगभग एक करोड़ पचपन लाख पौधों का रोपण किया है। सुदूर पहाड़ी अंचलों में इको टास्क फोर्स ने माणा, मलारी,मसूरी क्षेत्रों को हरा भरा किया हैं। मसूरी की ये हरयाली आज आपको देखने को मिल रही हैं  यह सब इको टास्क फोर्स की मेहनत है। इको टास्क फोर्स के कमांडिंगऑफिसर कर्नल एच आर एस राणा ने सरकार से अपेक्षा कि है आगामी पौधारोपण में व्यवसायिक प्रजाति के पौधे अखरोट चिलगोजा को क्लस्टर के आधार पर रोपित किया जाए ताकि इसका व्यवसायिक लाभ ग्रामीणों को मिले तथा विपणन में आसानी हो सके और सीमंत क्षेत्रों से पलयन रोका जा सके। उन्...

मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारियों से कि बैठक

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति में उत्तराखण्ड कैडर के आई.ए.एस., आई.पी.एस. एवं आई.एफ.एस. अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने अधिकारियों से राज्यहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त बैठक में आई.ए.एस. अनुप बधावन,  उत्पल कुमार सिंह, एस. सन्धु, डाॅ.राकेश कुमार, आर.के.सुधांशु,  नितेश झा, आई.पी.एस. एस.के.भगत,  वी.मुरूगेशन, आई.एफ.एस. डाॅ.रेखा पाई,  ज्योतसना सितलिंग,  नरेश कुमार,  निशान्त वर्मा, उत्तराखण्ड के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री/ मुख्य स्थानिक आयुक्त  ओमप्रकाश एवं अपर स्थानिक आयुक्त डाॅ.मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने150 रू के सिक्के और डाक टिकट का विमोचन किया

Image
ljdkjh vf/kdkfj;ksa] fo”ks’k vfrfFk;ksa] fofHkUu laxBuksa ds izeq[kksa dh ekStwnxh esa ekuuh; iz/kkuea=h ujsUnz eksnh us dsUnz ljdkj }kjk tkjh & Ms<+ lkS #i, vkSj nl #i, ds nks flDdksa ds “kqHkkjEHk ds lkFk egkRek ds egkRek Jhen~ jktpUnzth dks xkSjoiw.kZ J`)katyh nhA lkFk gh Mkd foHkkx }kjk tkjh ikap #i, dh Mkd fVdV] igys fnu dk doj] igys fnu ds dSfUlYM doj dk Hkh “kqHkkjEHk fd;k x;kA flDdksa ij Jhen~ th ds fp= ds lkFk mRdh.kZ fd;k x;k gS ^Jhen~ jktpUnz* ^150oha tUet;arh* vkSj lky ^1867* ,oa ^1901*A nl # dk flDdk vkSj LVkEi ns”k esa lkekU; O;kikfjd izpyu esa jgsxk] tcfd Ms<+ lkS #i, dk flDdk vke turk ds fy, Lekfjdk dh Hkwfedk fuHkk,xkA  bl izfrf’Br dk;ZØe esa ns”k Hkj ls fofHkUu Jhen~ jktpUnz laxBu tSls Jhen~ jktpUnz vk/;kfRed lk/kuk dsUnz&dksck] Jhen~ jktpUnz futkH;kl eaMi vkSj fogkj Hkou VªLV&vgenkckn] oMok vkSj bMj] Jh jkt lkSHkkx vkJe&lk;yk] Jhen~ jktpUnz vkJe lk/kuk dsUnz& dqdek] Jh en~ jktpUnz vkJe&ikVu vkfn ekStwn FksA lekjksg dh “kq:vkr...